Foods should not eat with tea: भारत समेत पूरी दुनिया में ज्यादातर लोगों के दिन की शुरुआत चाय की प्याली के बिना हो ही नहीं सकती है। चाय पीकर शरीर में फुर्ती आती है, मन और दिमाग फ्रेश फील करने लगता है। लेकिन अगर आप टी-लवर्स हैं तो दिन में एक नहीं कई कप चाय पीते होंगे। मुझे यकीन है कि अगर आप मेरी तरह टी-लवर्स की कैटेगरी में आते हैं तो सुबह आंख खुलने से लेकर, दोपहर के लंच और शाम में भी 1 से 2 कप चाय पी ही जाते होंगे। टी-लवर्स सिर्फ चाय नहीं पीते हैं बल्कि इसके साथ कई चीजों भी लेते हैं।
कुछ लोग चाय के साथ बिस्कुट खाना पसंद करते हैं, कुछ को चाय पकौड़े का स्वाद भाता है, तो कुछ चाय के साथ ब्रेड जैम खाना खूब पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ चीजें चाय के साथ नहीं खानी चाहिए। चाय के साथ कुछ चीजें खाई जाएं तो ये सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। चाय के साथ किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए इसके लिए हमने न्यूट्री क्लिनिक में प्रैक्टिस कर रहीं डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट मीता कौर मधोक से बातचीत की।
चाय के साथ क्या नहीं खाना चाहिए - chai ke sath kya nahin khana chahie
नट्स और ड्राई फ्रूट्स
डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट मीता कौर मधोक का कहना है चाय के साथ आयरन युक्त चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। चाय के साथ ड्राई फ्रूट्स जैसे की काजू, बादाम, मूंगफली और किशमिश जैसी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। चाय के साथ नट्स और ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।
इसे भी पढ़ेंः चाय के साथ खाएं ये 5 ग्लूटेन फ्री स्नैक्स, वजन घटाने में मिलेगी मदद
बेसन
चाय के साथ कुछ लोग नमकीन और बेसन के पकोड़े खाना पसंद करते हैं। खासकर बारिश के मौसम में चाय और पकौड़े हर भारतीय की पहली पसंद होता है। न्यूट्रिशनिस्ट का कहना है कि चाय के साथ बेसन से बनी चीजें खाने से पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। चाय के साथ बेसन के पकोड़े और नमकीन खाने से ये शरीर को पोषक तत्वों को अवशोषित कर लेती है, जिससे कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती है।
हल्दी
चाय के साथ हल्दी का सेवन करना भी सेहत के लिए हानिकारक माना जाता है। हल्दी और चाय की पत्ती एक दूसरे के काफी विपरीत होती है। हल्दी की चीजों के साथ चाय का सेवन करने से पेट में गैस, एसिडिटी या कब्ज समेत कई प्रॉब्लम हो सकती है।
नींबू
बॉडी को फिट रखने के लिए अक्सर नींबू वाली चाय पीने की सलाह दी जाती है। कुछ लोगों का ऐसा मानना है कि नींबू वाली चाय पीने से वजन घटाने और मोटापे को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। लेकिन न्यूट्रिशनिस्ट मीता कौर मधोक का कहना है कि नींबू का रस चाय की पत्ती में मिलाने से शरीर में सूजन की प्रॉब्लम हो सकती है। अगर सुबह खाली पेट नींबू की चाय पी जाए तो इससे रिफ्लक्स और हार्टबर्न की प्रॉब्लम भी हो सकती है।
इसे भी पढ़ेंः Weight Loss Story: 91 Kg की लड़की ने 4 महीने में ऐसे घटाया 25 Kg वजन
आयरन से भरपूर सब्जियां
चाय के साथ आयरन से भरपूर सब्जियों का सेवन न करने की सलाह दी जाती है। चाय में टैनिन और ऑक्सालेट होते हैं जो आयरन को अब्जॉर्ब होने से रोकते हैं। इसलिए चाय के साथ आयरन वाली चीजें न खाने की सलाह दी जाती है।