Fri Sep 11, 2026 | 08:29 PM IST

Medically Reviewed by , Sub Editor

सर्दियों में बालों के लिए सही तेल चुनने का आयुर्वेदिक नियम क्या है? डॉक्टर से जानें

सर्दियों में बालों की सही देखभाल के लिए सही तेल का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है। ऐसे में आइए जानते हैं कि सर्दियों में बालों के लिए तेल चुनने का आयुर्वेदिक नियम क्या है? 

सर्दी का मौसम अपने साथ ठंड, ड्राईनेस स्किन और बालों में रूखापन और कई स्वास्थ्य समस्याएं साथ लेकर आता है। इस मौसम में शरीर और बालों को बार से पोषण देने के साथ-साथ अंदर से भी गर्माहट देना बहुत जरूरी होता है। सर्दियों में स्कैल्प ड्राई होने के कारण, स्कैल्प में डैंड्रफ, ड्राईनेस और रूखेपन की समस्या बढ़ जाती है, जो हेयर फॉल का कारण भी बनता है। आयुर्वेद के अनुसार सर्दियों में तेल का इस्तेमाल सिर्फ शरीर की मालिश के लिए नहीं, बल्कि बालों और स्कैल्प को पोषण देने के लिए भी बहुत जरूरी होता है। आयुर्वेद के अनुसार सर्दियों में बालों के लिए सही तेल का इस्तेमाल सिर में करना बहुत जरूरी है। आइए हरियाणा के सिरसा में स्थित रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं कि सर्दियों में बालों के लिए सही तेल लगाने का आयुर्वेदिक नियम क्या है

सर्दियों में बालों के लिए तेल चुनने का आयुर्वेदिक नियम

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, अगर सर्दियों में रूखापन ज्यादा है तो नारियल तेल, और नियमित दिनचर्या के लिए सरसों तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। यह नियम आयुर्वेद के गुण–धर्म के अनुसार भी पूरी तरह सही है।

1. अत्यधिक रूखे मौसम में नारियल तेल

उत्तर भारत की सर्दियों में हवा बहुत रूखी हो जाती है। कई लोगों के बाल बेजान, बिखरे हुए और टूटने वाले होने लगते हैं। स्कैल्प की स्किन पर सफेद परत, डैंड्रफ और खुजली भी बढ़ जाती है। ऐसी स्थिति में नारियल तेल बालों को नेचुरल नमी देता है। नारियल तेल का नेचर मृदु होता है, जो वात दोष को शांत करता है। यह बालों की जड़ों को नमी देता है, डैंड्रफ को कंट्रोल करता है, बाल टूटने, दोमुंहे होने और फ्रिजी होने से बचाता है।

इसे भी पढ़ें: मजबूत और घने बाल पाने के लिए इस्तेमाल करें अमरूद के पत्तों का तेल, जानें फायदे

नारियल का तेल कैसे लगाएं?

सर्दियों में नारियल का तेल हल्का जम जाता है। इसलिए, इसे थोड़ा गुनगुना करके स्कैल्प में अच्छी तरह मालिश करना चाहिए। रात भर इसे अपने बालों में लगा रहने दें और अगली सुबह अपने बालों को धो लें।

1 (52)

2. रोजमर्रा की केयर के लिए सरसों का तेल

सरसों का तेल आयुर्वेद में गर्म गुणों वाला माना गया है। यह सर्दियों में शरीर और सिर दोनों को गर्माहट देने के लिए जरूरी होता है। अगर आप बालों को रूटीन में मसाज करना चाहते है और पोषण देना चाहते हैं तो सरसों का तेल आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। स्कैल्प में सरसों का तेल लगाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है। सिर की नसों को गर्माहट मिलती है, जिससे बाल तेजी से बढ़ते हैं, डैंड्रफ और स्कैल्प की खुजली से राहत मिलती है।

सरसों का तेल कैसे लगाएं?

बालों में सरसों का तेल हमेशा हल्का गुनगुना करके लगाना चाहिए। आप हफ्ते में 1 या 2 बार सरसों के तेल से स्कैल्प की मालिश कर सकते हैंं।

इसे भी पढ़ें: बालों के लिए तेल या घी क्या है ज्यादा फायदेमंद? जानें इस्तेमाल का तरीका

बालों में तेल लगाने के आयुर्वेदिक टिप्स

बालों में तेल लगाने के इन आयुर्वेदिक टिप्स को भी जरूर अपनाएं-

  • हमेशा गुनगुना तेल अपने स्कैल्प में लगाने से तेल जड़ों तक पहुंचता है।
  • तेल लगाने के बाद 10 से 15 मिनट धूप में बैठें।
  • बहुत तेज ठंड में तेल लगाकर तुरंत बाहर जाने से बचें।
  • हफ्ते में कम से कम 3 बार तेल जरूर लगाएं।
  • डैंड्रफ ज्यादा हो तो नारियल तेल में कपूर मिलाकर लगाएं।

निष्कर्ष

सर्दियों में बालों की सही देखभाल के लिए सही तेल चुनना बहुत जरूरी है। उत्तर भारत की सर्दियों में तेल चुनने का आयुर्वेदिक नियम बिल्कुल साफ है, अगर मौसम बहुत सूखा है तो नारियल तेल लगाएं। अगर नियमित रूप से इस्तेमाल करना है तो सरसों का तेललगाएं। अगर दोनों की जरूरत हो तो दोनों को मिलाकर लगाएं। इस आसान आयुर्वेदिक नियम को अपनाकर आप सर्दियों में भी अपने बालों को हेल्दी, मजबूत और चमकदार बनाए रख सकते हैं।
Image Credit: Freepik 

Read Next

सर्दी में स्किन की खुजली से तुरंत राहत पाने के लिए इस्तेमाल करें ये 5 जड़ी बूटियां, मिलेगा आराम

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 25, 2025 08:03 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Nov 25, 2025 08:03 IST

    Published By : Katyayani Tiwari

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content