Fri Sep 11, 2026 | 10:43 PM IST

Doctor Verified

प्रेग्नेंसी में आटा गूंथना कितना सही है? डॉक्टर से जानें कब गूंथे और कब नहीं

बहुत सी महिलाएं इस बात को लेकर कंफ्यूज रहती हैं कि प्रेग्नेंसी के दौरान उनके लिए आटा गूंथना सुरक्षित है या नहीं? आइए डॉक्टर से जानते हैं प्रेग्नेंसी के दौरान आटा गूंथना चाहिए या नहीं और अगर गूंथना चाहिए तो किन बातों का ध्यान रखें- 

Kya Pregnancy Me Aata Gund Sakte Hai: प्रेग्नेंसी के दौरान अक्सर महिलाएं घर के कुछ कामों को करने को लेकर कंफ्यूज रहती है। दरअसल, प्रेग्नेंसी के समय महिलाओं को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी तरह की हैवी फिजिकल एक्टिविटी को करने से बचें। ऐसे में बहुत सी महिलाएं इस बात को लेकर कंफ्यूज रहती हैं कि प्रेग्नेंसी के दौरान उनके लिए आटा गूंथना सुरक्षित है या नहीं? आटा गूंथना एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें हातों के साथ-साथ पेट पर भी हल्का जोर पड़ता है। इसलिए, कई लोग प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को आटा गूंथने से मना करते हैं। ऐसे में आइए NIMS मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के ऑब्सटेट्रिक्स और गायनेकोलॉजी डिपार्टमेंट की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. काजल सिंह से जानते हैं कि प्रेग्नेंसी के दौरान आटा गूंथ सकते हैं या नहीं? और अगर गूंथ सकते हैं तो किस स्थिति में आटा गूंथने से बचना चाहिए? (pregnancy me aata gundna chahiye ya nahi)

क्या प्रेग्नेंसी में आटा गूंथना सुरक्षित है? - Is It Safe To Knead Dough During Pregnancy in Hindi?

डॉ. काजल सिंह के अनुसार, नॉर्मल प्रेग्नेंसी में आटा गूंथना सुरक्षित माना जाता है, क्योंकि यह एक हल्की शारीरिक गतिविधि है, जो मांसपेशियों को एक्टिव रखने में मदद करती है। इसके अलावा आटा गूंथने से मानसिक तनाव भी कम हो सकता है। लेकिन, अगर महिला को प्रेग्नेंसी के दौरान पीठ दर्द, थकान या कोई अन्य कॉम्प्लिकेशन है तो उसे आटा गूंथने से बचना चाहिए। प्रेग्नेंसी के दौरान लंबे समय तक झुकने या खड़े रहने की स्थिति आपको थका सकती हैं, इसलिए ऐसी मुद्राओं को अपनाएं जो आरामदायक हो। साथ ही, हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी या किसी मेडिकल समस्या में आटा गूंथने से पहले जरूरी है कि आप अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।

इसे भी पढ़ें: एक्टोपिक प्रेग्नेंसी के क्या कारण होते हैं? डॉक्टर से जानें

प्रेग्नेंसी में आटा गूंथने के फायदे - Benefits Of Kneading Dough During Pregnancy in Hindi

डॉ. काजल सिंह का मानना है कि प्रेग्नेंसी के दौरान आटा गूंथना एक फिजिकल एक्टिविटी है, जिसे करने से आपको कई तरह के फायदे मिल सकते हैं। आटा गूंथना एक तरह की हल्की शारीरिक गतिविधि है, जो मांसपेशियों को एक्टिव रखने में मदद करती है। खासकर यह हाथों, कंधों, पीठ की मांसपेशियों के लिए फायदेमंद होती है। आटा गूंथना एक तरह की थेरेपी के रूप में काम कर सकता है। अगर आपको किसी तरह का गुस्सा या तनाव है तो आटा गूंथने से वह तनाव कम हो सकता है और आपका मूड भी बेहतर होता है। इतना ही नहीं खुद से आटा गूंथ कर रोटी बनाकर खाने से महिलाओं को अच्छा महसूस हो सकता है, जिससे उनके इमोशनल हेल्थ पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

Kya Pregnancy Me Aata Gund Sakte Hai

आटा गूंथते समय क्या सावधानी बरतनी चाहिए? - What Precautions Should Be Taken While Kneading Dough in Hindi?

डॉ. काजल सिंह का कहना है कि प्रेग्नेंसी के दौरान आटा गूंथना एक हल्की शारीरिक गतिविधि है, जो आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है, लेकिन इस दौरान आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

  • अपने शरीर की सुनें: अगर आटा गूंथते समय थकान, चक्कर, कमर दर्द या पेट में खिंचाव जैसा महसूस हो, तो आप तुरंत वो काम करने से रुक जाएं और आराम करें। शरीर से मिलने वाले संकेतों को अनदेखा न करें।
  • सही मुद्रा में काम करें: झुक कर या बहुत देर तक खड़े रह कर आटा गूंथने से आपकी पीठ पर जोर पड़ सकता है। इसलिए, आप कोशिश करें कि प्लेटफार्म या काउंटर की ऊंचाई ऐसी हो कि आपको ज्यादा देर झुकना न पड़े। अगर जरूरत हो तो आप स्टूल पर बैठ कर काम कर सकते हैं।
  • लंबे समय तक खड़े रहने से बचें: अगर आप खड़े होकर आटा गूंथ रही हैं तो हर 10 से 15 मिनट में ब्रेक लें, थोड़ी देर बैठें, पानी पिएं और फिर काम दोबारा शुरू करें।
  • हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी में डॉक्टर की सलाह लें: अगर आपकी प्रेग्नेंसी हाई-रिस्क है या डॉक्टर ने आपको बेड रेस्ट या कम शारीरिक गतिविधि करने की सलाह दी है, तो आटा गूंथने से पहले आप अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।

इसे भी पढ़ें: क्या प्रेग्नेंसी में यीस्ट इंफेक्शन होने पर गर्भस्थ शिशु की हेल्थ पर नेगेटिव असर पड़ सकता है? जानें डॉक्टर से

प्रेग्नेंसी में आटा कब नहीं गूंथना चाहिए? - When Should Avoid Kneading Dough During Pregnancy in Hindi?

प्रेग्नेंसी के दौरान कुछ स्थितियां ऐसी होती हैं, जिसमें महिलाओं को आटा गूंथने जैसी गतिविधियों से परहेज करना चाहिए। अगर प्रेग्नेंसी के दौरान महिला को प्रीटरम लेबर, लो प्लेसेंटा, ब्लीडिंग, हाई ब्लड प्रेशर या किसी भी तरह की प्रेग्नेंसी से जुड़ी समस्या है तो उसे किसी भी तरह की शारीरिक मेहनत करने से बचना चाहिए। पीठ या रीढ़ की हड्डी में पहले से कोई समस्या हो तो भी इस तरह के काम करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।

निष्कर्ष

डॉ. काजल सिंह के अनुसार, अगर आपकी प्रेग्नेंसी नॉर्मल है और आपको प्रेग्नेंसी से जुड़ी कोई समस्या नहीं है तो आपके लिए इस अवस्था में भी आटा गूंथना सुरक्षित है। लेकिन, अगर आपको प्रेग्नेंसी से जुड़ी किसी तरह की समस्या है तो आपको आटा गूंथने से बचना चाहिए और हमेेशा डॉक्टर की सलाह पर ही ऐसे काम करने चाहिए।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • जल्दी नॉर्मल डिलीवरी के लिए क्या करना चाहिए?

    नॉर्मल डिलीवरी के लिए प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को एक हेल्दी लाइफस्टाइल, नियमित हल्की शारीरिक गतिविधियां और सही खानपान पर ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा, महिलाओं को तनाव लेने से बचना चाहिए।
  • प्रेग्नेंसी में पीठ के बल कब से नहीं सोना चाहिए?

    प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को पीठ के बल सोने से बचना चाहिए,, खासकर दूसरी और तीसरी तिमाही में। 20 हफ्ते के बाद, पीठ के बल सोने से महिलाओं के शरीर में ब्लड फ्लो में रुकावट आ सकती है, जिसका शिशु के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
  • प्रेग्नेंसी में कौन से घरेलू काम नहीं करने चाहिए?

    गर्भावस्था के दौरान, कुछ घरेलू काम ऐसे होते हैं जिन्हें करना से महिलाओं को परहेज करना चाहिए। इन कामों में कोई भारी चीज उठाना, बहुत ज्याद झुकना, सीढ़ी चढ़ना और ऐसे काम जिससे वे हानिकारक धुएं के संपर्क में ज्यादा आएं।

Read Next

क्या बैठकर पोछा लगाने से नॉर्मल डिलीवरी होती है? डॉक्टर से जानें जवाब

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 30, 2025 08:56 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Jun 30, 2025 08:56 IST

    Published By : Katyayani Tiwari

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content