Expert

इन 4 तरह के लोगों को नहीं खाना चाहिए बेर, एक्सपर्ट से जानें

Who Should Not Eat Jujube Fruit In Hindi: अगर किसी को एलर्जी है या एंटीडिप्रेसेंट की दवा ले रहा है, तो उन्हें बेर का सेवन करने से बचना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
इन 4 तरह के लोगों को नहीं खाना चाहिए बेर, एक्सपर्ट से जानें


Who Should Not Eat Jujube Fruit In Hindi: बेर का मौसम शुरू हो चुका है। वसंत पंचमी के आसपास लोग इस फल का खूब स्वाद चखेंगे। यह फल न सिर्फ स्वाद में अच्छा है, बल्कि यह पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी और कई अन्य एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। इसका सेवन करने से खुद को कई तरह की बीमारियों से बचाया जा सकता है। यहां तक कि यह हार्ट हेल्थ को दुरुस्त रखता है, कब्ज और पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाता है। इसके अलावा, बेर का सेवन करने से ब्लड प्यूरिफाई भी होता है। बदलते मौसम में बेर का सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और मौसमी बीमरियों तथा संक्रमण से बचाव भी किया जा सकता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि इतनी खूबियों के बावजूद कुछ लोगों को बेर का सेवन करने से बचना चाहिए। नहीं? तो जानने के लिए लेख पढ़ें। इस बारे में हमने डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की।

किन लोगों को बेर नहीं खाना चाहिए- Who Should Not Eat Jujube Fruit In Hindi

अगर एंटीडिप्रेसेंट दवा ले रहे हैं

who should not eat jujube fruit

बेर कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर है। लेकिन, अगर कोई एंटीडिप्रेसेंट दवा ले रहा है, तो उन्हें बेर का सेवन करने से बचना चाहिए। दरअसल, बेर में मौजूद कुछ तत्व एंटीडिप्रेसेंट दवा के साथ मिक्स होकर इसके प्रभाव को कम कर सकते हैं। यह कंडीशन मरीज के लिए सही नहीं है। यही नहीं, अगर किसी को सीजर यानी दौरे पड़ते हैं और इसकी दवा ले रहे हैं, तो उन्हें भी बेर का सेवन करने से बचना चाहिए। इससे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: सूखे बेर खाना भी सेहत के लिए है बहुत फायदेमंद, जानें इससे मिलने वाले 6 जबरदस्त फायदे

डायबिटीज के मरीज के लिए

ऐसा नहीं है कि डायबिटीज के मरीज बेर नहीं खा सकते हैं। इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है और ब्लड शुगर के स्तर को मैनेज करने में मदद मिलती है। लेकिन, हर चीज की अति बुरी होती है। ठीक इसी तरह, डायबिटीज के मरीजों को इसका सीमित मात्रा में सेवन करना चाहिए। इसका अतिरिक्त सेवन करने से उनके ब्लड शुगर का स्तर फ्लक्चुएट हो सकता है। यह उनकी हेल्थ के लिए सही नहीं है।

इसे भी पढ़ें: औषधीय गुणों से भरपूर है बेर, जानें बेर खाने के 9 फायदे और नुकसान

एलर्जी होने पर

अगर किसी को बेर या लेटेक्स से एलर्जी है, तो उन्हें भी बेर का सेवन करने से बचना चाहिए। बेर से एलर्जी होने के बावजूद अगर कोई इस फल को खाता है, तो इससे उनकी सेहत बिगड़ सकती है। शरीर में रैशेज आ सकते हैं या कोई अन्य लक्षण उभर सकते हैं। अगर आपको बेर खाना ही है, तो बेहतर होगा कि एक बार अपने हेल्थ एक्सपर्ट से बात कर लें।

कब्ज की शिकायत होने पर

who should not eat jujube fruit

बेर फाइबर का अच्छा स्रोत है। इसलिए, इसे कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए खाया जाता है। लेकिन, अगर कब्ज से पीड़ित व्यक्ति इसका सेवन अधिक मात्रा में कर बैठे, तो उनकी कंडीशन बिगड़ सकती है। दरअसल, बहुत ज्यादा मात्रा में बेर खाने से पेट में सूजन और गैस बनने की समस्या हो सकती है। कब्ज के मरीजों के लिए यह सही नहीं है।

Image Credit: Freepik

Read Next

शुगर क्रेविंग रोकने के लिए ट्राई करें ये होममेड माउथ फ्रेशनर, जानें रेसिपी और फायदे

Disclaimer