
बेर खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सूखे बेर खाए हैं? अगर नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम आपको सूखे बेर खाने के कुछ फायदों के बारे में बताएंगे। सूखे बेर आपकी सेहत के लिए किसी औषधि से कम नहीं हैं। सूखे बेर खाने से आपको पेट संबंधी समस्याओं और हड्डियों की समस्या के साथ ही अन्य कई रोगों में भी लाभ मिलता है। सूखे बेर में विटामिन ए, बी, बी3 और बी6 जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जो आपको शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। यही नहीं इसमें पाए जाने वाले बायोएक्टिव कंपाउंड के साथ ही एमीनो एसिड पाए जाते हैं, जो आपकी शरीर में कैंसर के खतरे को कम करने में मददगार होते हैं। चलिए जानते हैं सूखे बेर खाने के कुछ फायदों के बारे में।
1. कब्ज़ ठीक करने में सहायक (Helps in Constipation)
सूखा बेर कब्ज़ ठीक करता है। यह एक हाई फाइबर फ्रूट है। इसे खाने से कब्ज़ की समस्या तेज़ी से ठीक होने लगती है। यह आपके मलत्याग करते समय होने वाली तकलीफ को भी काफी हद तक कम करता है। मल को मोटा और भारी बनाता है। इसमें मौजूद फाइबर की मात्रा आपके पेट संबंधी अन्य विकारों को भी दूर करने में मददगार होती है। सूखे बेर खाने से आपको कब्ज़ की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
इसे भी पढ़ें - गैस होने पर इन 8 चीजों का न करें सेवन, जानें कारण
2. ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करे (Improves Blood Circulation)
ब्लड सर्कुलेशन खराब होने से कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में थकान से लेकर हार्ट स्ट्रोक तक का खतरा बढ़ जाता है। वहीं खराब ब्लड सर्कुलेशन आपकी सुंदरता पर भी बुरा प्रभाव डालता है। नियमित रूप से सूखे बेर का सेवन करने से आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर और सुचारू रूप से होता है। बेर में फॉस्फोरस, मैंगनीज, आयरन और जिंक जैसे मिनरल्स मौजूद होते हैं। ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करने के लिए सूखे बेर का सेवन बहुत कारगर माना जाता है।
3. इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक (Helps to Boost Immunity)
सूखे बेर खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है। सूखे बेर एंटीऑक्सिडेंट्स का पावरहाउस हैं। सूखे बेर में विटामिन्स और मिनरल्स खासकर विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन बी3 और विटामिन बी12 आदि मौजूद होता है। जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सकारात्मक प्रतिक्रिया देता है। विटामिन सी इम्यूनिटी के लिए बहुत जरूरी है। रोजाना सूखे बेर खाने से आपकी इम्यूनिटी बढ़ती है।
4. तनाव और अनिंद्रा की समस्या ठीक करता है (Treats Stress and Insomnia)
सूखे बेर खाने से आपका मानसिक तनाव कम होता है और इसे खाने से नींद भी अच्छी आती है। इसमें सपोनिन नामक कंपाउंड पाया जाता है। सपोनिन नींद न आने की समस्या में बहुत फायदेमंद होता है। सूखे बेर मन को शांत कर तनाव को कम करते हैं और नींद आने में मदद करते हैं। अगर आपको भी स्ट्रेस और नींद ना आने की बीमारी है तो सूखे बेर का सेवन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - तुलसी और अजवाइन का पानी पीने से मिलते हैं ये 7 फायदे
5. हृदय के लिए फायदेमंद (Beneficial in Heart Disease)
सूखे बेर आपके हृदय के लिए भी काफी फायदेमंद माने जाते हैं। सूखे बेर में कैलोरी की मात्रा बेहद कम होती है। इसलिए ये आपके कॉलेस्ट्रॉल को भी कम करने में सहायक होते हैं। वहीं आयरन, फॉसफोरस, पोटैशियम आदि जैसे तत्व आपके हृदय को बेहतर रखने में मददगार होते हैं। रसीले बेर की तुलना में सूखे बेर का सेवन आपको फायदा पहुंचा सकता है।
6. हड्डियों को मजबूत करता है (Makes Bone Stronger)
सूखे बेर खाने से हड्डियों को मजबूती मिलती है। सूखे बेर कैल्शियम और फॉस्फोरस का एक बहुत अच्छा स्त्रोत है। यह हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों की बीमारी से बचाता है। रोजाना सूखे बेर खाने से शरीर में हड्डियों की मजबूती बनी रहती है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व मस्कुलर डीजनरेशन को बचाने में भी सहायक माने जाते हैं। अगर आपकी हड्डियां कमजोर हैं या फिर आपके फ्रैक्चर हुआ है तो ऐसे में आप सूखे बेर का सेवन कर सकते हैं।
रसीले बेरों की तुलना में सूखे बेरों को अधिक फायदेमंद माना जाता है। आप भी सूखे बेरों का सेवन कर सकते हैं।
Read more Articles on Healthy Diet in Hindi