अंडे के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें, सेहत को हो सकता है नुकसान

शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माने जाने वाले अंडे के साथ इन चीजों का सेवन करना सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक माना जाता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
अंडे के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें, सेहत को हो सकता है नुकसान

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अंडे का सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है। अंडे में शरीर के लिए फायदेमंद कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। अंडे का सेवन लोग कई तरीके से करते हैं, कुछ लोग इसे उबालकर खाते हैं वहीं कुछ लोग इससे बनी हुई डिशेज का सेवन करते हैं। अंडे में विटामिन ए, बी 6, बी 12, प्रोटीन, फोलेट, आयरन, एमिनो एसिड, फास्फोरस और सेलेनियम  एसेंशियल अनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स (लिनोलिक, ओलिक एसिड) आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। शरीर को हेल्दी बनाये रखने में इन पोषक तत्वों का योगदान होता है। लेकिन भोजन को लेकर सबसे जरूरी बात जिसका पालन जरूर किया जाना चाहिए वह है, किसी भी चीज को खाने के बाद और पहले किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए? जब तक आप किसी भी चीज का सेवन सही तरीके से नहीं करते हैं तब तक आपके शरीर को उसका पूरा लाभ नहीं मिल सकता है। यही बात अंडे के सेवन पर भी लागू होती है। अंडे को खाने के बाद कुछ चीजों का सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक माना गया है। आइए जानते हैं उन फूड्स के बारे में जिनका सेवन अंडे के बाद कभी भी नहीं करना चाहिए।

अंडे के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें (Do Not Eat These Food with Egg)

Do-Not-Eat-These-Food-with-Egg

अंडे को सेहत के लिहाज से सुपरफूड कहा गया है, इसका सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन अगर इसका सेवन सही तरीके से नहीं किया गया तो इसके दुष्परिणाम भी देखने को मिल सकते हैं। अंडे के साथ इन 5 चीजों का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। 

1. अंडे के साथ चीनी का सेवन (Do Not Eat Sugar with Egg)

Do-Not-Eat-These-Food-with-Egg

अंडा और चीनी का एकसाथ सेवन शरीर और सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक माना जाता है। अगर आप अंडे के साथ चीनी का सेवन करते हैं तो इन दोनों में मौजूद अमीनो एसिड शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अंडे और चीनी से निकलने वाला अमीनो एसिड शरीर के लिए विषाक्त हो जाता है और इसकी वजह से खून के थक्के बनने की समस्या भी हो सकती है। इसलिए ध्यान रहे अंडे के साथ चीनी का सेवन भी न करें।

इसे भी पढ़ें: जानिए क्यों नहीं खाना चाहिए कच्चा या अधपका अंडा? ऐसा अंडा खाने के क्या नुकसान हैं?

2. अंडे के साथ सोया मिल्क का सेवन (Do Not Eat Soymilk with Egg)

Do-Not-Eat-These-Food-with-Egg

अंडे के साथ सोया मिल्क का सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक माना जाता है। सोया मिल्क में वेजिटेबल प्रोटीन, फैट्स, कार्ब्स, विटामिन और मिनरल्स आदि प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं और इसका नियमित सेवन शरीर के लिए बेहद फायदेमंद भी माना जाता है। लेकिन अगर आप इसका सेवन अंडे के साथ करते हैं तो आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सोया मिल्क के साथ अंडे का सेवन न करने की सलाह दी जाती है।

इसे भी पढ़ें: दूध या अंडा, किसका प्रोटीन है ज्यादा हेल्दी? क्या आप एक साथ अंडे और दूध का सेवन कर सकते हैं?

3. अंडे के साथ चाय का सेवन (Egg and Tea)

Do-Not-Eat-These-Food-with-Egg

आज के दौर में ज्यादातर लोग सुबह नाश्ते के समय अंडा और चाय या कॉफी का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि अंडे के साथ चाय पीने के कितने नुकसान शरीर को झेलने पड़ते हैं। अगर आप नियमित रूप से अंडा और चाय का एकसाथ सेवन करते हैं तो इसकी वजह से आपको कब्ज और पाचन से जुड़ी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।  इसलिए कभी भी अंडे और चाय का सेवन एकसाथ नहीं करना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: नाश्ते में जरूर खाएं प्रोबायोटिक्स से भरपूर ये 5 चीजें, जानें इन्हें खाने के खास फायदे

4. अंडे के साथ केले का इस्तेमाल ( Do Not Eat Banana with Egg)

Do-Not-Eat-These-Food-with-Egg

अंडे के साथ केले का सेवन भी सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक माना जाता है। आज के दौर में अक्सर लोगों को नाश्ते के रूप में अंडा और केला खाते हुए देखा जा सकता है। लेकिन इसका कॉम्बिनेशन शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक माना जाता है। अगर आप भी अंडे और केले का एकसाथ सेवन करेंगे तो इसकी वजह से आपको अपच और कब्ज की समस्या हो सकती है। 

5. अंडा खाने के बाद खट्टी चीजों का सेवन (Sour Foods and Eggs)

Do-Not-Eat-These-Food-with-Egg

अंडा खाने के बाद कभी भी खट्टी चीजें जैसे नींबू या अचार आदि का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से शरीर की सेहत को नुकसान पहुंचता है और अंडे के साथ खट्टी चीजों का सेवन करने से हेार अटैक और दिल से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

इसे भी पढ़ें: क्या रोजाना एक अंडा खाने से भी बढ़ जाता है कोलेस्ट्रॉल? जानें क्या कहती है लेटेस्ट रिसर्च

हमें उम्मीद है कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा, अगर यह आर्टिकल आपको पसंद आया है तो इसे अन्य लोगों तक शेयर जरूर करें।  अंडे के सेवन से जुड़े कोई भी सवाल आप हमें कमेंट बॉक्स में लिखकर भेज सकते हैं। 

Read more articles on Healthy-Diet in Hindi

Read Next

बरसात के मौसम में आने वाले ये 4 फल हैं सेहत का खजाना, रोजाना खाने से बढ़ेगी इम्यूनिटी और रहेंगे फिट

Disclaimer