गैस होने पर इन 8 चीजों का न करें सेवन, जानें कारण

गैस के कारण व्यक्ति को पेट में दर्द, पेट में ऐठन, सूजन आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कुछ चीजों से परहेज करना जरूरी होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
गैस होने पर इन 8 चीजों का न करें सेवन, जानें कारण

जब गैस व्यक्ति की आंतों में बढ़ना शुरू हो जाती है तो उसके कारण व्यक्ति को पेट में दर्द और असुविधा महसूस होती है। ऐसे में कब्ज और दस्त होने पर गैस की समस्या गंभीर रूप ले सकती है। इसीलिए गैस की समस्या को समय रहते ठीक करना जरूरी है। इस समस्या को बढ़ाने या घटाने में खाना अहम भूमिका निभाता है। अगर व्यक्ति को गैस हो जाए और ऐसे में वह गलत आहार का सेवन करे तो यह समस्या बढ़ सकती है। वहीं अगर लोग सही आहार को अपनी डाइट में जोड़ें तो गैस की समस्या से छुटकारा भी पाया जा सकता है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि पेट में गैस होने पर किन चीजों से परहेज करना चाहिए। आज का हमारा लेख उन्हीं चीजों पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि गैस होने पर व्यक्ति को किन चीजों को अपनी डाइट से निकालना चाहिए। इसके लिए हमने न्यूट्रिशनिस्ट और वैलनेस एक्सपर्ट वरुण कत्याल ( wellness expert and nutritionist varun katyal) से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे...

1 - फास्ट फूड का ना करें सेवन

गैस होने पर फास्ट फूड को अपनी डाइट से निकाल देना चाहिए। क्योंकि इसके कारण पाचन क्रिया को अधिक कार्य करना पड़ता है और इनमें फाइबर की मात्रा भी कम होती है, जिसके कारण पाचन क्रिया अपना काम भली-भांति नहीं कर पाती और हम कब्ज के शिकार हो जाते हैं।

2 - केले को निकालें अपनी डाइट से

  • केले से भी गैस की समस्या बढ़ सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि कच्चे केले का सेवन करने से व्यक्ति के शरीर में कब्ज की समस्या हो सकती है।
  • कच्चे केले के अंदर फाइबर कम मात्रा में मौजूद होते हैं वहीं पके हुए केले को अपनी डाइट में शामिल करके हम कब्ज की समस्या और गैस की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
  • पके हुए केले के अंदर घुलनशील फाइबर मौजूद होते हैं।

इसे भी पढ़ें- पेट में गैस की समस्या है लंबे समय से तो कारण हो सकती हैं ये 4 बीमारियां, जानें इनके बारे में

3 - बींस को कहें ना

गैस की समस्या होने पर भी उसको अपनी डाइट में शामिल ना करें। खासकर रात में बींस का सेवन करने से बचें। बींस के अंदर रेफिनोज (raffinose) मौजूद होते हैं, जिसके कारण खाना पचाने में दिक्कत महसूस हो सकती हैं। बता दें कि छोटी आंत और बड़ी आंत से होता हुआ रेफिनोज जब बैक्टीरिया द्वारा टूटता है तो कार्बन डाइऑक्साइड, मिथेन गैस आदि उत्पादित होते हैं। ऐसे में इसका सेवन रात में ना करें। खास तौर पर गैस होने पर भी उसको अपनी डाइट से निकालें।

4 - डेरी प्रोडक्ट से बनाएं दूरी

डेरी प्रोडक्ट को भी गैस की समस्या के दौरान नहीं का खाना चाहिए। अब सवाल यह है कि किन डेरी प्रोडक्ट का सेवन नहीं कर सकते। तो आप गैस या कब्ज के दौरान दूध को अपनी डाइट से निकालें वहीं आप दही को अपनी डाइट में जोड़ सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके अंदर प्रोबायोटिक्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो गट की सेहत के लिए अच्छा होता है। 

इसे भी पढ़ें- क्या फाइबर वाले फूड्स ज्यादा खाने से होती है गैस की समस्या? डायटीशियन स्वाती बाथवाल से जानें सच्चाई

5 - प्याज से बनाएं दूरी

प्याज के अंदर में फ्रुक्टोज मौजूद होता है जो एक प्राकृतिक शर्करा के रूप में जाना जाता है। यह भी सॉर्बिटोल और रेफिनोज की तरह कार्य करता है और इसे भी आंतों में बैक्टीरिया द्वारा तोड़ा जाता है जिसके कारण शरीर में गैस की समस्या बढ़ने लगती है या गैस की समस्या उत्पन्न भी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- गैस और बदहजमी में फायदेमंद है मेथीदाना और गुड़ का सेवन, जानें इसके 5 फायदे

6 - इन फलों का ना करें सेवन

गैस होने पर नाशपाती, सेब, आडू आदि फलों को अपने डाइट से निकालें। क्योंकि यह फल आसानी से नहीं पचते हैं। इन फलों के अंदर भी प्राकृतिक शर्करा मौजूद होती है और इनके द्वारा भी गैस की समस्या बढ़ने लगती है ऐसे में इन फलों का अपनी डाइट से गैस के दौरान निकालें।

7 - इन सब्जियों का सेवन ना करें

गैस होने पर या कब्ज होने पर कुछ सब्जियां जैसे गोभी, पत्तागोभी, शतावरी आदि को अपनी डाइट में नहीं जोड़ना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इनके सेवन से पाचन क्रिया को अधिक कार्य करना पड़ सकता है। वही ये सब सब्जियां शरीर में बादी के स्तर को बढ़ा सकती हैं।

8 - शराब का सेवन

शराब के सेवन से भी गैस की समस्या बढ़ सकती है। शराब हमारी पाचन क्रिया को नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है। ऐसे में हमारे शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या भी हो सकती है। डिहाइड्रेशन का सीधा असर हमारे पाचन क्रिया पर पड़ता है और कब्ज की समस्या पैदा हो जाती है। ऐसे में गैस होने पर शराब से दूरी बनाएं।

नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि गैस होने पर अगर इन चीजों का सेवन किया तो गैस की समस्या और बढ़ सकती है। ऐसे में इन चीजों को अपनी डाइट से निकालें।

ये लेख हमने न्यूट्रिशनिस्ट और वैलनेस एक्सपर्ट वरुण कत्याल ( wellness expert and nutritionist varun katyal) से बात करके बनाया है। 

Read More Articles on healthy diet in hindi

Read Next

मानसून में वायरल बीमारियों से रहना है दूर, तो पिएं ये 7 तरह की हेल्दी चाय

Disclaimer