
जब भी आपको लगे की पेट में अधिक गैस बन रही है तो इन 5 फूड का सेवन करने से बचें। ये फूड आपकी समस्या को बढ़ा सकते हैं।
पेट से जुड़ी कई परेशानियों का कारण आपकी डाइट से जुड़ा हो सकता है। बात अगर सिर्फ गैस और एसिड रिफलक्स की करें, तो ये परेशानी आपके खराब होते पाचन तंत्र की ओर संकेत करती है। दरअसल, हम सभी के पेट में हाइड्रोक्लोरिक एसिड (HCL) होता है, जो भोजन को आसानी से पचाने में मदद करता है। पर जब इस एसिड का स्तर बिगड़ जाता है या इसका पीएच लेवल बढ़ जाता है, तो ये गैस की परेशानी पैदा करती है। हाइड्रोक्लोरिक एसिड (HCL) के स्तर और इसके पीएच को बिगाड़ने में हमारी डाइट और खास कर के कुछ खास चीजों की बड़ी भूमिका होती है। इन चीजों में कुछ सब्जियां भी शामिल हैं, जो कि पेट में गैस बनाने का काम करती है। तो, आज हम आपको कुछ ऐसी ही सब्जियों के बारे में बताएंगे, जिसे आपको हमेशा ही एक संतुलित मात्रा में लेना चाहिए।
प्याज
प्याज, विशेष रूप से कच्चे प्याज, गैस की परेशानी को ट्रिगर करते हैं। अधिक मात्रा में प्याज खाने पर ये हाइड्रोक्लोरिक एसिड के संतुलन को बिगाड़ देते हैं और उसके बाद आपको गैस की परेशानी होती है। इसके अलावा, प्याज किण्वनीय फाइबर का एक समृद्ध स्रोत हैं, जो कि पेट भरने का कारण हो सकता है पर ये एसिड रिफलक्स के लक्षणों को तेजी से बढ़ सकता है। वहीं ये पेट में कुछ ऐसी रिएक्टविटी को ट्रिगर करता है, कि पाचन तंत्र खराब हो जाता है।
इसे भी पढ़ेंः पेट में बनी गैस पैदा कर सकती है असहनीय दर्द! दर्द से तुरंत राहत पाने के लिए करें 3 काम, मिनटों में मिलेगा आराम
टमाटर
कच्चे टमाटर कई बार गैस बनने का कारण बन सकते हैं। ऐसा इसलिए कि कच्चे टमाटर में विटामिन सी की अधिक मात्रा होती है, जो कि एसिड के पीएच को खराब कर सकता है और गैस को ट्रिगर करता है। वहीं टमाटर से बनने वाले सॉस, केचप और सूप भी कई बार गैस की परेशानी को ट्रिगर करते हैं।
कटहल
आयुर्वेद के अनुसार कटहल पचाने के लिहाज से एक घृष्ट सब्जी है। इसमें फाइबर की एक अच्छी मात्रा होती है, जो कि हर किसी के लिए पचा पाना आसान नहीं होता है। हालांकि ये सब्जी पोषक तत्वों से भरपूर होती हैलेकिन गैस्ट्रिक समस्या वाले लोगों के लिए ये कभी अच्छा विकल्प नहीं मानी जाती है। साथ ही ये कई बार लोगों में कब्ज की परेशानी पैदा करती है और बदहजमी का कारण भी बनती है। तो इस लिहाज से गैस से पीड़ित लोगों को कटहल खाने से बचना चाहिए।
इसे भी पढ़ेंः इन दो चीजों से करें अपच और कब्ज को दूर? आजमाएं पेट के लिए फायदेमंद नीना गुप्ता का ये जबरदस्त देसी नुस्खा
सूरन या जिमीकंद
जिमीकंद का सेवन अधिक मात्रा में करने से इसके नुकसान भी हो सकते हैं। दरअसल, जिमीकंद में फाइबर होता है जिसको पचने में समय लगता है और इसकी वजह से कई बार लोगों को कब्ज की परेशानी हो जाती है। वहीं रात में इसे खाने पर लोगों को सोने के दौरान एसिड रिफ्लक्स की परेशानी होती है। इतना ही नहीं सुबह उठने पर पेट न साफ होने के कारण लोगों को दिन भर बदहजमी और सुस्ती महसूस होती है। इसलिए कभी भी रात के समय जिमीकंद खा कर न सोएं।
बैंगन
बैंगन कई लोगों के लिए एक नुकसानदेह सब्जी साबित हो सकती है। दरअसल, बैंगन नाईटशेड फेमिली का सदस्य है जिसमें कि सोलेनिन नामक विषैला तत्व हो सकता है। इसकी ज्यादा मात्रा से गैस, पेट दर्द, उल्टी, सिरदर्द, खुजली या जोड़ो में दर्द की समस्या हो सकती है। इसी के साथ ये तत्व थायराइड की परेशानी बढ़ा सकता है। इसके लिए बैंगन कम ही खाना चाहिए।
ऐसा भी नहीं कि आपको इन 5 सब्जियों से हमेशा ही गैस बनें क्योंकि ये विशेष स्थितियों और लोगों के स्वास्थ्य पर निर्भर करता है। वहीं अगर आपको इनके अलावा भी अन्य किसी तरह की सब्जी को खाने के बाद गैस की परेशानी हो, तो आपको अपने डॉक्टर से इस बारे में बात करनी चाहिए।
Read more articles on Other-Diseases in Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।