इन दो चीजों से करें अपच और कब्ज को दूर? आजमाएं पेट के लिए फायदेमंद नीना गुप्ता का ये जबरदस्त देसी नुस्खा

गैस और कब्ज का रामबाण इलाज है नीना गुप्ता का ये देसी नुस्खा, आइए जानते हैं क्या है ये और इसके फायदे।
  • SHARE
  • FOLLOW
इन दो चीजों से करें अपच और कब्ज को दूर? आजमाएं पेट के लिए फायदेमंद नीना गुप्ता का ये जबरदस्त देसी नुस्खा


नाश्ता छोड़ना और सीधा दोपहर में खाना खाना या गलत तरीके के खाना खाना से पेट में गैस, हीटबर्न और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इसी तरह समय पर लंच या डिनर नहीं करना और देर-देर तक भूखे रहने से क्रोनिक इनडाइजेशन, ब्लोटिंग और कब्ज की समस्या हो सकती है। ये सभी सिर्फ पेट को ही अस्थिर नहीं बनाते, बल्कि इससे आपके मूड पर भी बुरा असर होता है और दिन भर डिस्टर्ब महसूस करते हैं। ऐसे में जरूरी ये है कि आप अपने पेट को सही रखें और उसके लिए अपने रूटीन और खान पान को सही करें। पर फिर भी अगर आपको कभी अपच और गैस की परेशानी होती है, तो आप कुछ घरेलू नुस्खों को अपना सकते हैं। अपच और कब्ज से बचने के लिए ऐसा ही एक नुस्खा अभिनेत्री नीना गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

insideindigestion

नीना गुप्ता का देसी नुस्खा

नीना गुप्ता ने इंस्टाग्राम के माध्यम से उनके यहां पहाड़ों में इस्तेमाल होने वाला देसी नुस्खा साझा किया है। इस नुस्खे के बारे में बताते हुए वो कहती हैं कि लोगों को अक्सर पेट से जुड़ी परेशानियां  होती रहती हैं। जैसे कि कभी अपच होना, तो कभी पेट फूलना, गैस बन जाना और खट्टी डकारें आना। इस सबके लिए हम अक्सर एंटाएसिड दवाइयां लेते हैं, जो पूरी तरह से शरीर के लिए फायदेमंद नहीं है। वहीं अगर घर में खत्म हो जाए, तब भी परेशानी होती है। ऐसे में आप ये देसी चीज आजमा सकते हैं। इस नुस्खे में नीना गुप्ता ने अजवाइन और एलोवेरा का इस्तेमाल किया है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta) onAug 2, 2020 at 12:54am PDT

इसे भी पढ़ें : कब्ज और बदहजमी से हैं परेशान? सोते समय गर्म दूध की जगह पिएं ये खास छाछ

अपच को दूर करने के लिए अजवाइन और एलोवेरा

  • -इसके लिए आधा कप अजवाइन लेकर धो लें। 
  • -इसे एक प्लेट में फैला कर रख लें।
  • -अब एलोवेरा के पत्ते लें और उसका गुदा बाहर निकाल लें।
  • -अब इस दोनों को अच्छे से मिला लें।
  • -फिर इसमें नमक या काला नमक मिला लें।
  • -इसके साथ ही 2-3 बड़े चम्मच नींबू का रस मिला लें।
  • - फिर सबको अच्छी तरह से मिलाएं और एक अलग प्लेट में स्थानांतरित करें।
  • -अब  कम से कम 2 दिनों के लिए इसे धूप में रख कर अच्छे से सूखा लें।
  • -एक बार क्रिस्प होने के बाद, इसे थोड़ा सा एयरटाइट बोतल में ट्रांसफर करें, जिसे आप अपने बेडसाइड पर रख सकते हैं।
  • -अब जब भी आपको पेट में बेचैनी महसूस हो या गैस बनें, तो इस मिश्रण का आधा चम्मच लें और इसे चबाएं। 
  • -वहीं अपच होने पर इसे गुनगुने पानी के साथ खालें।

insideajwainkapani

इसे भी पढ़ें : सुबह खाली पेट पिएं अचार का पानी, पुरानी कब्ज और पेट की कई परेशानियों से दिलाएगा आपको निजात

पेट के लिए कैसे फायदेमंद है अजवाइन और एलोवेरा?

यह वास्तव में एंटासिड की तुलना में ज्यादा मदद करता है। बात अगर अजवाइन की करें, तो यह पेट की गड़बड़ी को ठीक करने के लिए बहुत तेजी से काम करता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें थाइमोल नामक सक्रिय एंजाइम होता है जो पाचन रस को रिलीज करने में मदद करता है, जिससे पाचन प्रक्रिया में मदद मिलती है। इतना ही नहीं, यह तुरंत दांत दर्द से भी छुटकारा दिलाता है। वहीं एलोवेरा की बात करें, तो इसमें 15 एमीनो एसिड और 12 विटामिन मौजूद होते हैं। इसकी तासीर गर्म होती हैं। यह खाने में बहुत पौष्टिक होता है। इसे त्वचा पर लगाना भी उतना ही लाभप्रद होता है।  इसका 3-4 चम्मच रस सुबह खाली पेट लेने से दिन-भर शरीर में शक्ति व चुस्ती-स्फूर्ति बनी रहती है, वहीं ये पेट से जुड़ी परेशानियों से निजात दिलाता है। 

insidealoeverajuice

तो आप भी अपने घर में अजवाइन और एलोवेरा से बनी इस पॉवरफुल चीज को बना कर रख लें और जब भी पेट से जुड़ी कोई परेशानी हो तो इसका इस्तेमाल करें। ये उन लोगों के लिए भी बहुत फायदेमंद है, जो कब्ज से परेशान रहते हैं। रात में सोने से पहले इसे गर्म पानी के साथ ले लें, सुबह आपका पेट साफ हो जाएगा और दिन भर आप हल्का महसूस करेंगे।

Read more articles on Home-Remedies in Hindi

Read Next

Fungal Infections: बारिश के कारण पैरों में हो रहा है फंगल इंफेक्शन? तो इन 5 आसान घरेलू उपाय से करें इसका इलाज

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version