आप जो कुछ रोजाना खाते हैं, वो सब हेल्दी नहीं होता है। यही कारण है कि शरीर में बहुत सारे ऐसे तत्व प्रवेश कर जाते हैं, जो शरीर के लिए नुकसानदायक होते हैं। शरीर में मौजूद पाचनतंत्र (Digestive System) खाने में खाई गई चीजों से अपने लिए जरूरी पोषक तत्वों को अलग कर लेता है और बाकी चीजें या तो मल और मूत्र के साथ बाहर निकाल दी जाती हैं, या फिर शरीर के अलग-अलग अंगों में जाकर जमा होती रहती हैं। इन्हें ही टॉक्सिन्स (अपशिष्ट पदार्थ) कहा जाता है। शरीर से इन टॉक्सिन्स को बाहर निकालने के (Body Detox) कई तरीके हैं, जिनमें सबसे आसान तरीका है डिटॉक्स ड्रिंक (Detox Drink) के द्वारा शरीर से इन खराब तत्वों को बाहर निकालना।
आंत हमारे पाचनतंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। खाने की प्रॉसेसिंग के दौरान बहुत सारे टॉक्सिन्स (Harmful Toxins) आंतों के बीच भी जमा हो जाते हैं। इसलिए आंतों की समय-समय पर अच्छी तरह सफाई करना (Colon Cleansing) बेहद जरूरी है। अगर आप आंतों की सफाई नहीं करते हैं, तो आपको थोड़े समय में पेट से संबंधित समस्याएं (Stomach Problems) हो सकती हैं। कई बार यही गंदगियां खून में घुलकर दूसरे अंगों तक पहुंच जाती हैं और शरीर को अलग तरह से नुकसान पहुंचाती हैं। इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं किचन में मौजूद 5 चीजों (Kitchen Ingredients) की मदद से बनने वाली पावरफुल डिटॉक्स ड्रिंक (Powerful Detox Drink) को बनाने की रेसिपी (Detox Drink Recipe), जिसे पीकर आप अपने आंतों और खून की अच्छी तरह सफाई (Blood Purification) कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: गर्मी में थकान, आलस, पेट की गड़बड़ी और कमजोर इम्यूनिटी से परेशान हैं, तो इन 5 तरीकों से करें अपनी बॉडी डिटॉक्स
डिटॉक्स ड्रिंक बनाने के लिए सामग्री
- आधा कप सेब का जूस (अगर पैकेटबंद ले रहे हैं, तो ये 100% प्योर ऑर्गेनिक होना चाहिए)
- 2 चम्मच नींबू का रस
- 1 चम्मच अदरक का रस
- आधा चम्मच समुद्री नमक (Sea Salt)
- आधा कप फिल्टर किया हुआ गर्म पानी
टॉप स्टोरीज़
कैसे बनाएं ये डिटॉक्स ड्रिंक?
इस डिटॉक्स ड्रिंक को बनाना बहुत आसान है। इसके लिए-
- एक बड़े ग्लास में हल्का गर्म पानी डालें। (पानी न ज्यादा गर्म हो न ठंडा)
- अब इस पानी में अदरक का रस, सेब का जूस और नींबू का रस डाल दें।
- अब इस पानी में नमक भी डाल दें।
- चम्मच की मदद से इन सभी को अच्छी तरह मिलाएं और बस आपकी डिटॉक्स ड्रिंक तैयार है।
- इस ड्रिंक को पिएं।

शरीर के लिए कैसे फायदेमंद है ये डिटॉक्स ड्रिंक? (Health Benefits of This Natural Detox Drink)
इस ड्रिंक को बनाने में सेब के जूस का इस्तेमाल किया गया है। सेब का जूस आंतों के लिए बहुत हेल्दी माना जाता है। सेब के जूस में ढेर सारे एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर और मिनरल्स होते हैं, जिसके कारण ये आंतों की अच्छी तरह सफाई करता है। इसके अलावा इस ड्रिंक में अदरक का रस है, जो कि एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुणों के कारण जाना जाता है। अदरक पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे- ब्लोटिंग (पेट फूलना), गैस, अपच, कब्ज आदि को ठीक करता है। इसके अलावा नींबू के जूस में विटामिन C होत है, जो शरीर के लिए एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। इसलिए इन तीनों को मिलाकर बनाई गई ये ड्रिंक आपके आंतों और खून की अच्छी तरह सफाई करती है और पूरे शरीर को ढेर सारे लाभ भी पहुंचाती है।
इसे भी पढ़ें: 70% इम्यूनिटी सेल्स आपकी आंतों में होती हैं, जानें आंतों को स्वस्थ रखने के 5 आसान तरीके ताकि दूर रहे हर बीमारी
किन लोगों को नहीं करना चाहिए इस ड्रिंक का सेवन?
वैसे तो ये एंटीऑक्सीडेंट ड्रिंक सभी के लिए फायदेमंद है, इसलिए इसे कोई भी पी सकता है। लेकिन कई बार इस ड्रिंक को पीने के कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। गर्भवती महिलाओं को इस डिटॉक्स ड्रिंक का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसके अलावा डायबिटीज के मरीजों को भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि सेब का जूस होने के कारण इसमें नैचुरल शुगर होता है। इसके अलावा जिन लोगों को आंतों में छालों की समस्या है, उन्हें भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
Read More Articles on Home Remedies in Hindi