
Food to Keep Intestines Clean and Healthy Gut: गर्मी का मौसम आते ही पेट से जुड़ी समस्या होना आम बात है। गर्मियों में पेट में दर्द, कब्ज, एसिडिटी, मल त्याग में परेशानी और उल्टी जैसी समस्या अक्सर लोगों में देखने को मिलती है। असल मायनों में गर्मियों में कुछ भी खाया-पिया आसानी से हजम नहीं होता है। ऐसे में अगर कोई रोजाना तेल, मसाले और मिर्च वाला खाना खाता है, तो पाचन से जुड़ी समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मियों में लाइफस्टाइल और खराब खानपान की आदत की वजह से आंतों में गंदगी जमा हो जाती है। आंतों में गंदगी जमा होने के कारण पेट में दर्द, कब्ज, उल्टी और एसिडिटी जैसी समस्याएं होती है। अगर समय रहते अपनी आदतों में सुधार न किया जाए, तो स्थिति बिगड़ भी सकती है। गर्मियों में पाचन क्रिया सही रहे इसके लिए कुछ खास फूड्स को डाइट में शामिल करा चाहिए। दिल्ली के भाग्य आयुर्वेदा की न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन पूजा सिंह से जानेंगे गर्मियों में कौन से फूड्स खाने चाहिए, जिससे आंतों में जमा गंदगी निकल जाए।
आंतों को साफ रखने के लिए खाएं 5 फूड्स- Food to Keep Intestines Clean and Healthy Gut
न्यूट्रिशनिस्ट पूजा सिंह का कहना है कि गर्मियों में पाचन संबंधी परेशानियां न हो, इसके लिए खानपान में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए, जिसमें प्रोबायोटिक्स पर्याप्त मात्रा हों।
1. दही
गर्मियों में दही का सेवन करने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है। दही में गुड बैक्टीरिया और प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं। दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स आंतों के माइक्रोबायोम को संतुलित करते हैं। जिसकी वजह से पाचन संबंधी परेशानियां नहीं होती है। पूजा सिंह की मानें तो गर्मियों में बिना चीनी और नमक वाले दही का सेवन करना चाहिए। जिन लोगों को सादा दही खाने में परेशानी होती है, वह दही में फ्रूट्स डालकर खा सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंः जिम में वर्कआउट के दौरान कलाई में आ गया है ट्विस्ट? करीना कपूर की ट्रेनर से जानें इसे ठीक करने के टिप्स
2. हरी सब्जियां
पालक, खीरा और केल जैसी हरी सब्जियां सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। खासकर गर्मियों के मौसम में इन सब्जियों को रोजाना खाए जाए, तो यह आंतों में जमा गंदगी को हटाकर पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है। गर्मियों में रोजाना 1 बड़ा बाउल हरी सब्जियों का सेवन जरूर करना चाहिए। हरी सब्जियों को आप सलाद, स्मूदी या सॉते किए हुए टोस्ट के साथ खा सकते हैं।
3. बेरीज
गर्मियों में आंतों को साफ करने और पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाए रखने के लिए ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जिससे पर्याप्त मात्रा में पानी पाया जाता हो। इसके लिए ब्लूबेरी और स्ट्रॉबेरी को डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है। बेरीज में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, गट को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि बेरीज को हमेशा फ्रेश ही खाएं।
4. लौकी
लौकी गट हेल्थ के लिए बहुत ज्यादा जरूरी फायदेमंद होती है। लौकी में फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट होता है। यह आंतों के माइक्रोबायोम का समर्थन करके पाचन को ठीक कर सकते हैं। यह शरीर के पीएच स्तर को संतुलित करने में मदद करता है, जिससे आंत का स्वास्थ्य बेहतर होता है और एसिडिटी, गैस जैसी समस्याएं नहीं होती हैं।
इसे भी पढ़ेंः रोजाना सुबह पिएं मेथी और सौंफ वाली ये हेल्दी चाय, जानें इसकी रेसिपी और फायदे
5. स्प्राउट्स
गर्मियों के मौसम में स्प्राउट्स खाना सेहत के लिहाज से बहुत फायदेमंद होता है। स्प्राउट्स फाइबर, एंजाइम और प्रोबायोटिक्स से भरपूर होते हैं। यह पेट में पोषक तत्वों के अवशोषण में सुधार करते हैं और आंत माइक्रोबायोम का सपोर्ट करके पाचन क्रिया को ठीक करते हैं। गर्मियों में स्प्राउट्स का सेवन करने से गट हेल्थ को स्वस्थ्य रखने में मदद मिलती है। यह पेट की सूजन को भी कम करता है।
All Image Credit: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version