Expert

क्या गर्मी के मौसम में पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है? एक्सपर्ट से जानें

Does Summer Affect Digestion In Hindi: गर्मी के दिनों में पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है और पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या गर्मी के मौसम में पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है? एक्सपर्ट से जानें

How Summer Can Affect Digestive Health In Hindi: गर्मी बढ़ रही है। हर कोई इस चिपचिपी गर्मी से परेशान है। भरी दोपहरी में अगर बाहर निकलो, तो स्किन रैशेज, सनबर्न, हीट स्ट्रोक और न जाने किस-किस तरह की समस्याएं हो जाती हैं। माना जाता है कि गर्मी का मौसम पाचन तंत्र के लिए बहुत बुरा होता है। इन दिनों, जो भी खाया-पिया जाए, आसानी से हजम नहीं होता है। यहां कि अगर कोई गलती से बासी खाना खा ले, तो लूज मोशन या डायरिया जैसी समस्या हो सकती है। इन दिनों लोग गर्मी के कारण होने वाली बीमारियों से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीते हैं और ठंडी चीजों का सेवन करते हैं। इस लेख में हम यह तो जानेंगे कि गर्मी के दिनों में पाचन तंत्र को दुरुस्त कैसे रखा जाए? इससे पहले यह जान लेना जरूरी है कि क्या वाकई गर्मी के मौसम में पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है? आइए, एक्सपर्ट से बारे में जानते हैं।

क्या वाकई गर्मी के मौसम में पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है?- How Summer Can Affect Digestive Health In Hindi

How Summer Can Affect Digestive Health In Hindi

यह सच है कि गर्मी के दिनों में पाचन तंत्र प्रभावित होने लगता है। हर व्यक्ति इसको नोटिस करता है और अपने बेहतर स्वास्थ्य के लिए सही कदम उठाता है। डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी कहती हैं, "ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि चिलचिलाती धूप के दिनों में बहुत कमजोर हो जाता है। यहां तक कि पाचन प्रक्रिया भी धीमी हो जाती है। ऐसे में हमारा शरीर जल्दी थक जाता है और अगर कोई व्यक्ति धूप में निकल रहा है, तो उसे हीट स्ट्रोक जैसी समस्या भी हो सकती है। इसका उनके पेट और आंत के फंक्शन पर बुरा प्रभाव देखने को मिलता है। यही कारण है कि गर्मियों में भूख न लगना, फूड पॉइजनिंग और डिहाइड्रेशन जैसी पाचन से जुड़ी कई समस्याएं हो जाती हैं। गर्मियों में पेट से जुड़ी कई अन्य समस्याएं भी शामिल हैं, जैसे पेट में दर्द, मतली और उल्टी महसूस होना, एसिडिटी या सीने में जलन, कब्ज, लूज मोशन आदि।" दिव्या गांधी आगे बताती हैं, "बहुत ज्यादा बढ़ते तापमान के कारण अल्सरेटिव कोलाइटिस और क्रोन डिजीज जैसी सूजन संबंधी आंत की बीमारी होने की संभावना भी बढ़ सकती है। इस तरह की कंडीशन में अक्सर मरीज को पेट दर्द, लूज मोशन और रेक्टल ब्लीडिंग जैसे लक्षण नजर आते हैं। गर्मियों में गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं भी बढ़ जाती हैं और इंफेक्शन गैस्ट्रोएंटेराइटिस का खतरा भी बढ़ जाता है।"

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में हो सकती हैं पाचन से जुड़ी ये समस्याएं, जानें बचाव के तरीके

पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के टिप्स- Tips To Keep Digestion Healthy During Summer In Hindi

  • पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानियों को कम करने के लिए जरूरी है कि आप गर्मियों के दिनों में हैवी मील लेने से बचें। इन दिनों, कई बार खाएं, लेकिन कम-कम खाएं। ऐसा करने से पेट पर अत्यधिक भार नहीं पड़ेगा और आपको हर समय पेट भरे होने का अहसास भी होगा। पाचन प्रक्रिया की दुरुस्त रहेगी
  • पाचन तंत्र सही तरह से कम करे, इसके लिए जरूरी है कि आप जो भी खा रहे हैं, उसे अच्छी तरह चबा-चबाकर खाएं और खाने की गति धीमी रखें। ध्यान रखें, गर्मियों के दिनां में पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है। वहीं, अगर आप खाने को अच्छी तरह चबाते हैं, तो पाचन तंत्र बेहत तरीके से काम कर सकेगा।
  • अगर आप भोजन चबाकर नहीं खाते हैं, तो इससे गर्मियों के दिनों में गैस की समस्या हो सकती है। असल में, जल्दी-जल्दी निगलने से पेट पर दबाव पड़ सकता है, जिससे गैस बन सकती है, सूजन हो सकती है और असहजता महसूस हो सकती है।
  • गर्मियों के दिनों में भोजन का टाइम फिक्स रखें। जब-तब खाने से पाचन प्रक्रिया पर बुरा असर पड़ सकता है। इससे भोजन पचने में भी दिक्कतें हो सकती हैं। आपको चाहिए कि एक फिक्स टाइम में खाना खाएं और पोर्शन साइज भी कम रखें।
  • गर्मियों के दिनों में खाने की चीजों में बैक्टीरिया बहुत आसानी से पनपने लगते हैं। इसलिए, आप इन दिनों बासी खाना खाने से बचें। जब भी खाएं, फ्रेश खाना खाएं। कभी-भी फ्रिज से निकाला हुआ खाना न खाएं। इससे पेट खराब हो सकता है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

मेंटल हेल्थ दुरुस्त रखने के लिए जरूर बैलेंस रखें ये 6 हार्मोन, एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer