
How Tea or Coffee Affects Digestion In Periods: पीरियड्स के दौरान महिलाओं के कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हर महिला को पीरियड्स के दौरान अलग-अलग समस्याएं होती हैं। ऐसे में कुछ महिलाओं को स्ट्रेस और मूड स्विंग्स ज्यादा रहते हैं, तो वहीं कुछ महिलाओं को पेट में दर्द ज्यादा होता है। पीरियड्स में दर्द कम करने के लिए कई महिलाएं चाय-कॉफी ज्यादा पीती हैं। इस कारण उन्हें ब्लोटिंग भी हो जाती है। लेकिन क्या पीरियड्स में चाय-कॉफी पीने से पेट खराब हो सकता है? क्या कैफीन के सेवन से पाचन संबंधित समस्याएं हो सकती हैं? इस बारे में जानने के लिए हमने फरीदाबाद के अमृता अस्पताल से प्रसूति एवं स्त्री रोग की वरिष्ठ सलाहकार डॉ. पूजा गोयल से बात की।
क्या पीरियड्स में चाय-कॉफी पीने से पेट खराब हो सकता है?
एक्सपर्ट कहती हैं पीरियड्स में चाय-कॉफी ज्यादा पीने से पेट खराब हो सकता है। चाय-कॉफी दोनों में कैफीन मौजूद होता है, जो पेट को नुकसान कर सकता है। इसके कारण एसिडिटी, ब्लोटिंग और डिसकंफर्ट जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है यह समस्या हर किसी को हो। जिन महिलाओं का पाचन तंत्र मजबूत है, उन्हें चाय-कॉफी पीने से परेशानी नहीं होती है।कैफीन पाचन तंत्र को एक्टिव करता है। इसके कारण पीरियड्स में होने वाली समस्याएं बढ़ सकती है। साथ ही, कुछ महिलाओं को डायरिया का खतरा भी रहता है।
इसे भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी के अलावा इन 5 स्थितियों में भी रुक जाते हैं पीरियड्स, डॉक्टर से जानें इनके बारे में
पीरियड्स में चाय-कॉफी ज्यादा पीना क्यों नुकसानदायक है?
बॉडी में कैफीन इंटेक बढ़ने से ब्लड वेसेल्स सिकुड़ सकती हैं। इस कारण हार्ट बीट भी तेज होती है और पीरियड्स के दौरान सूजन और क्रैम्प्स बढ़ सकते हैं। जितना ज्यादा ब्लड वेसेल्स सिकुड़ती हैं ब्लड फ्लो कम हो जाता है। इसके कारण पीरियड्स पेन बढ़ जाता है। साथ ही, कैफीन बॉडी को डिहाइड्रेट करती है। इस कारण भी डाइजेशन खराब हो सकता है।
पीरियड्स में पाचन तंत्र को स्वस्थ कैसे रखें?
- कैफीन फ्री हर्बल चाय (जैसे, कैमोमाइल या जिंजर टी), पीरियड्स क्रैम्प्स को कम करने और शरीर को आराम देने में मदद कर सकती हैं। साथ ही, इनसे बॉडी हाइड्रेट रहती है और पाचन संबंधित समस्याएं कम होती हैं।
- पीरियड्स में हाइड्रेशन मेंटेन रखें। अपने वॉटर इंटेक का ध्यान रखें और लिक्विड डाइट ज्यादा लें। इससे पीरियड में पाचन संबंधित समस्याएं नहीं होंगी।
- अपनी डाइट में फाइबर और प्रोटीन जरूर एड करें। क्योंकि इससे पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है।
इसे भी पढ़ें- क्या पीरियड्स के दौरान चक्कर आना नॉर्मल है? जानें एक्सपर्ट से
अगर आपको चाय-कॉफी पीने पर हर बार पीरियड्स में परेशानी होती है, तो इसे नॉर्मल नहीं समझना चाहिए। ऐसे में डॉक्टर संपर्क करके समस्या का जल्द से जल्द पता लगाना चाहिए।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version