Dizziness During Periods: पीरियड्स के दौरान महिलाओं को कई समस्याओं से गुजरना पड़ता है। ऐसे में कई लड़कियों को पीरियड्स क्रैम्प्स ज्यादा रहते हैं, तो कुछ को मूड स्विंग्स ज्यादा होते हैं। पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं झेलना हर किसी के लिए आसान नहीं होता। वहीं, कुछ लड़कियों के लिए ये आरामदायक होते हैं। इसी तरह कुछ लड़कियों को पीरियड्स में चक्कर आने की समस्या भी रहती है? यह समस्या हर किसी के साथ नहीं होती है। लेकिन क्या पीरियड्स में चक्कर आना नॉर्मल होता है? क्या यह लक्षण किसी स्वास्थ्य समस्या से भी जुड़ा हो सकता है? इस बारे में जानने के लिए हमने बात कि नई दिल्ली स्थित एलांटिस हेल्थकेयर के आब्सटेट्रिक्स और गायनेकोलॉजी के चेयरमैन हेड ऑफ डिपार्टमेंट डॉ. मनन गुप्ता से। आइए लेख में एक्सपर्ट से जानें इन सभी प्रश्नों के उत्तर।
क्या पीरियड्स के दौरान चक्कर आना नॉर्मल है? Is It Normal To Feel Dizzy During Periods
डॉ. मनन गुप्ता के मुताबिक पीरियड्स में कभी-कभार चक्कर आना नॉर्मल होता है। पीरियड्स साइकिल में हार्मोन्स में बदलाव आते हैं। इन बदलावों के कारण ही कभी-कभार चक्कर आते हैं। लेकिन अगर यह समस्या हमेशा रहती है और बार-बार चक्कर आते हैं, तो इसे नॉर्मल नहीं समझना चाहिए। ऐसे में ये शरीर में चल रही किसी गड़बड़ी का संकेत भी हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- अचानक चक्कर आने या सिर घूमने के क्या कारण हो सकते हैं? जानें डॉक्टर से
पीरियड्स के दौरान चक्कर आने के क्या कारण हो सकते हैं? Causes of Dizziness During Periods
हार्मोन्स में बदलाव होना- Hormones Fluctuation
पीरियड्स के दौरान एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन्स इंबैलेंस हो जाते हैं। इसके कारण ब्लड शुगर लेवल और ब्लड प्रेशर पर भी असर पड़ता है। इस कारण भी चक्कर आ सकते हैं।
हैवी ब्लीडिंग होने के कारण- Heavy Bleeding
पीरियड्स के दौरान हैवी ब्लीडिंग होने के कारण भी चक्कर आ सकते हैं। लेकिन जिन महिलाओं को मेनोरेजिया की समस्या रहती है, उन्हें चक्कर आने की समस्या हो सकती है। मेनोरेजिया के कारण शरीर में आयरन की कमी हो सकती है, जिससे एनिमिया हो सकता है। ऐसे में थकावट और कमजोरी हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- क्या बाइपोलर डिसऑर्डर के कारण चक्कर आने की समस्या हो सकती है? डॉक्टर से जानें
डिहाइड्रेशन के कारण- Dehydration
पीरियड्स के कारण डिहाइड्रेशन होना नॉर्मल है। ऐसे में ब्लड लॉस ज्यादा होने के कारण भी चक्कर आते हैं। इस दौरान शरीर में न्यूट्रिशन लॉस भी होता है जिस कारण चक्कर आते हैं।
अन्य समस्याएं- Other Issues
कुछ हेल्थ कंडीशन जैसे लो ब्लड प्रेशर, माइग्रेन या पीरियड्स से पहले होने वाली समस्याएं के कारण भी कभी-कभार चक्कर आ सकते हैं। इनके अलावा ज्यादा तनाव लेने, पोषक तत्वों की कमी होने से भी पीरियड्स में यह समस्या हो सकती है।
पीरियड्स में चक्कर आने की समस्या से कैसे छुटकारा पाएं? How To Deal With Dizziness In Periods
पीरियड्स के दौरान खुद को हाइड्रेट रखें जिससे बॉडी डिहाइड्रेट न हो। डाइट में आयरन रिच फूड्स शामिल करें और बैलेंस्ड डाइट लें। अचानक से खड़े होना या बैठने जैसे काम अवॉइड करें। पर्याप्त आराम लें और स्ट्रेस से दूरी बनाकर रखें।
डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत कब हो सकती है?
अगर महिला को पीरियड्स होने पर हमेशा यह समस्या होती है। साथ ही, इस समस्या के कारण रोजमर्रा के काम में बाधा आती है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। क्योंकि ऐसे में चेकअप के जरिए ही समस्या का पता लगाया जा सकता है।
इस लेख में हमने आपको सामान्य जानकारी दी है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए एक्सपर्ट से संपर्क करें।