Doctor Verified

क्या बाइपोलर डिसऑर्डर के कारण चक्कर आने की समस्या हो सकती है? डॉक्टर से जानें

Can Bipolar Disorder Cause Dizziness In Hindi: मानसिक विकार में रोगी को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस लेख में जानते हैं कि क्या बाइपोलर डिसऑर्डर के चक्कर की समस्या हो सकती है?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या बाइपोलर डिसऑर्डर के कारण चक्कर आने की समस्या हो सकती है? डॉक्टर से जानें

Can Bipolar Disorder Cause Dizziness In Hindi: मानसिक समस्याओं में व्यक्ति को कई तरह की अन्य परेशानियां हो सकती हैं। मानसिक समस्याओं में बाइपोलर डिसऑर्डर को भी शामिल किया जाता है। इस समस्या में व्यक्ति को चिड़चिड़ापन हो सकता है। इसके अलावा, डिप्रेशन, सिरदर्द, चीजों को याद रखने में परेशानी आदि परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बाइपोलर डिसऑर्डर में व्यक्ति के इमोशनल उतार-चढ़ाव से गुजरना करना पड़ता है। इसको मेडिकल जगत में मेनिया या मैनिक एपिसोड कहा जाता है। ऐसे में जब व्यक्ति के व्यवहार में बदलाव होता है तो इसको बाइपोलर के कहा जाता है। इस लेख में मेडिकवर अस्पताल के सीनियर कंसल्टेंट न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर जेयेंद्र यादव से जानते हैं कि क्या बाइपोलर में चक्कर आने की समस्या हो सकती है? (Bipolar Disorder And Dizziness)

बाइपोलर डिसऑर्डर और चक्कर आना का संबंध - Connection Between Bipolar Disorder And Dizziness In Hindi

बाइपोलर डिसऑर्डर सीधे रूप चक्कर आने का कारण नहीं होता है, लेकिन यह डिसऑर्डर और इससे होने वाली स्थिति चक्कर आने की समस्या को ट्रिगर कर सकते हैं।

तनाव बढ़ना

बाइपोलर डिसऑर्डर से ग्रस्त व्यक्ति को अत्यधिक मानसिक तनाव और स्ट्रेस (Depression And Stress) हो सकता है। इसमें रोगी को चक्कर आना, दिल की धड़कनें तेज होना, और पसीना आने की समस्या हो सकती है।

can-bipolar-disorder-cause-dizziness-in

ब्लड प्रेशर में बदलाव आना

बाइपोलर डिसऑर्डर वाले मरीज को अनियमित खानपाने के कारण ब्लड प्रेशर में बदलाव (Blood Pressure) की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। जब ब्लड प्रेशर का उतार-चढ़ाव अधिक होता है तो ऐसे में चक्कर आने की समस्या हो सकती है।

मेडिसिन का साइड इफेक्ट

बाइपोलर डिसऑर्डर के इलाज के लिए उपयोग की जाने वाली दवाइयां, जैसे मूड स्टेबलाइजर और एंटीडिप्रेसेंट, चक्कर आने का एक सामान्य साइड इफेक्ट (Medicine Side Effects) हो सकती हैं। ऐसे में कुछ मरीजों को चक्कर आने की समस्या हो सकती है।

नींद में कमी

बाइपोलर में जब व्यक्ति के इमोशनल उतार चढ़ाव होते हैं तो ऐसे में उनको नींद की कमी (Insomnia) का सामना करना पड़ सकता है। नींद पूरी न होने के कारण ब्रेन को रेस्ट नहीं मिलता है, जब यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहती है तो ऐसे में व्यक्ति को चक्कर आने की परेशानी हो सकती है।

बाइपोलर डिसऑर्डर को कैसे मैनेज करें? - How To Manage Bipolar Disorder In Hindi

  • बाइपोलर डिसऑर्डर में तनाव होने पर व्यक्ति को लाइफस्टाइल में मेडिटेशन, योग, ब्रिदिंग एक्सरसाइज करनी चाहिए। ऐसे में मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है।
  • पर्याप्त नींद लेने से व्यक्ति को मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है। इससे चक्कर आने की समस्या में आराम मिलता है।
  • डाइट में पोषक तत्वों को शामिल करें। इससे शरीर को पर्याप्त पोषण मिलता है, जिससे अन्य रोगों के होने की संभावना कम होती है।
  • इसके अलावा, किसी तरह की गंभीर समस्या से बचने के लिए नियमित रूप से जांच कराएं।

इसे भी पढ़ें : बाइपोलर डिसऑर्डर को मैनेज करने के लिए लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव, मिलेगा आराम

Can Bipolar Disorder Cause Dizziness In Hindi: बाइपोलर डिसऑर्डर सीधे चक्कर आने का कारण नहीं बनता, लेकिन इसके साथ जुड़े कारक, जैसे मेडिसिन के साइड इफेक्ट, नींद की कमी, और पोषण की कमी, चक्कर आने के ट्रिगर कर सकती है। इसे नियंत्रित करने के लिए मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। यदि आपको चक्कर आने की समस्या लगातार हो रही है, तो इसे नजरअंदाज न करें और ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Read Next

पेल्विक फ्लोर पेन क्या होता है? डॉक्टर से जानें यह नॉर्मल है या नहीं

Disclaimer