Benefits of Eating Fermented Vegetables : हेल्दी जीवन जीने के लिए अक्सर लोग डाइट में सब्जियों की मात्रा बढ़ाने की सलाह देते हैं। दरअसल, सब्जियां पोषक-तत्वों से भरपूर होती हैं। इनके सेवन से आप शरीर को कई छोटी-बड़ी समस्याओं से बचा सकते हैं। आपने सब्जियों को पकाकर या सलाद की तरह खाया होगा, लेकिन क्या आपने कभी फर्मेंटेड सब्जियां खाई हैं? अगर नहीं, तो आइए आज हम डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी (Nutritionist & Dietician Divya Gandhi) से जानते हैं कि फर्मेंटेड सब्जियां खाने से शरीर को क्या फायदे होते हैं और आप किन सब्जियों को फर्मेंट कर सकते हैं?
फर्मेंटेड सब्जियां खाने के फायदे- Benefits of Fermented Vegetables
फर्मेंटेड सब्जियां खाने से कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। आइए फर्मेंटेड सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करने के कुछ फायदे जानते हैं:
1. पाचन के लिए फायदेमंद: फर्मेंटेड सब्जियों में प्रोबायोटिक्स की अच्छी मात्रा होती है, जो स्वस्थ इंटेस्टाइन माइक्रोबायोम को बनाए रखने में मदद करते हैं। इससे पाचन-तंत्र को फायदा होता है।
2. इम्यूनिटी बूस्ट: फर्मेंटेड सब्जियों में प्रोबायोटिक्स और एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं। इनसे इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है।
3. पोषक-तत्व होते हैं अब्सॉर्ब: फर्मेंट होने के बाद सब्जियों में पोषक-तत्वों की जैव उपलब्धता (Bioavailability) बढ़ सकती है, जिससे नुट्रिएंट्स को अब्सॉर्ब करना आसान हो जाता है।
4. सूजन में कमी: फर्मेंटेड सब्जियों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं।
5. हेल्दी गट बैक्टीरिया का समर्थन: फर्मेंटेड सब्जियां लाभकारी इंटेस्टाइन बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देने में मदद कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- हरी सब्जियों के साथ क्या खाने से आयरन का अवशोषण सही तरह से होता है? डाइटिशियन से जानें
किन सब्जियों को फर्मेंट किया जा सकता है?- Which Vegetables can be Fermented
- गोभी (सॉरक्रॉट): सबसे लोकप्रिय फर्मेंटेड सब्जियों में से एक है। बता दें कि सॉरक्रॉट कटी हुई गोभी को फर्मेंट करके बनाया जाता है।
- खीरे (अचार): कटा हुआ या पूरा खीरा नमकीन पानी के घोल में फर्मेंट करके अचार बनाया जा सकता है।
- गाजर: कटा हुआ या पूरा गाजर भी फर्मेंटे किया जा सकता है। यह टेस्टी और हेल्दी होता है।
- चुकंदर: चुकंदर एक लोकप्रिय फर्मेंटेड सब्जी है, जिसे कटे हुए या पूरे चुकंदर को फर्मेंट करके बनाया जाता है।
- मूली: पतले कटे हुए या पूरे मूली को फर्मेंट करके अचार की तरह खाया जा सकता है।
- हरी बीन्स: फर्मेंटेड हरी बीन्स को भी फर्मेंट कर सकते हैं। ये भी सेहत के लिए और स्वाद में बेहतरीन होते हैं।
- शलजम: फर्मेंटेड शलजम कुछ एशियाई व्यंजनों में लोकप्रिय होता है। यह भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
सब्जियों को फर्मेंट कैसे करें?- How to Ferment Vegetables
आप नमकीन घोल में सब्जियों को फर्मेंट कर सकते हैं। इसके लिए आपको पानी, नमक और कभी-कभी चीनी की जरूरत पड़ेगी। इन सभी चीजों को मिलाकर घोल बना लें। इससे सब्जियों में लाभकारी बैक्टीरिया बढ़ते हैं और शरीर को कई समस्याओं से बचाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- पोषक-तत्वों का खजाना होती हैं ये 8 सब्जियां, एक्सपर्ट से जानें इनके फायदे
सब्जियों को फर्मेंट करते हुए आपको तापमान का ख्याल रखना चाहिए। आमतौर पर 64°F और 75°F (18°C और 24°C) के बीच सब्जियां फर्मेंट होती हैं। सब्जियों को फर्मेंट होने में 10 से 12 दिनों का समय लग सकता है। आपको सब्जियों को ताजा रखने के लिए फर्मेंट की हुई सब्जियों को रेफ्रिजरेटर में स्टोर करना चाहिए।