Expert

अक्सर रहती हैं पेट से जुड़ी समस्याएं तो ट्राई करें ये प्रीबायोटिक सलाद, हेल्थ को मिलेंगे और भी फायदे

कई लोगों को अक्सर पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इससे बचाव के लिए लोग दवाइयों और ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं, लेकिन आज हम आपको बहुत ही असरदार प्रीबायोटिक सलाद के बारे में बताएंगे। इससे आपको पेट की समस्याओं से राहत मिल सकती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
अक्सर रहती हैं पेट से जुड़ी समस्याएं तो ट्राई करें ये प्रीबायोटिक सलाद, हेल्थ को मिलेंगे और भी फायदे


बिगड़े हुए लाइफस्टाइल और खराब डाइट के चलते शरीर को कई तरह की छोटी-बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यही कारण है कि कई बार लोग पेट से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे होते हैं। इस स्थिति में पेट दर्द और कब्ज जैसी समस्याएं सबसे आम होती हैं। इनसे बचाव के लिए लोग कई तरह की दवाइयों और चूर्ण जैसी चीजों का सेवन करते हैं, लेकिन इन सभी हथकंडों को अपनाने के बाद भी व्यक्ति को स्थाई रूप से राहत नहीं मिलती है। अगर आप भी लंबे समय से चली आ रही पेट दर्द या कब्ज की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो आज हम आपको बहुत ही असरदार घरेलू नुस्खे के बारे में बताएंगे। दरअसल, गट हेल्थ को सुधारने के लिए डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह पांचाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने बहुत ही टेस्टी और हेल्दी प्रीबायोटिक सलाद की रेसिपी बताई है, जिसे आप घर पर ही आसानी से बना सकते हैं। आइए जानते हैं पेट को राहत पहुंचाने वाले इस प्रीबायोटिक सलाद की रेसिपी क्या है और गट हेल्थ से जुड़ी ये समस्याएं आखिर क्यों होती हैं?

गट हेल्थ से जुड़ी समस्याएं क्यों होती हैं?

अगर आप गट हेल्थ से जुड़ी समस्याओं का लंबे समय से सामना कर रहे हैं, तो इसके पीछे की वजह शरीर में प्रीबायोटिक्स और प्रोबायोटिक्स की कमी को माना जा सकता है। ऐसे में पेट में गैस ज्यादा बनती है और आप अपच जैसी समस्याओं का लंबे समय तक सामना करने के लिए मजबूर हो जाते हैं। आइए इस समस्या से बचने के लिए डाइटीशियन श्वेता शाह पांचाल की बेहतरीन प्रोबायोटिक्स से भरपूर रेसिपी के बारे में जानते हैं।

इसे भी पढ़ें- आंतों को स्वस्थ और बीमारियों से दूर रखने के लिए फॉलो करें ये 4 आयुर्वेदिक नियम, दूर होगी खराब पाचन की समस्या

सलाद में इस्तेमाल होने वाली सामग्री

प्रोबायोटिक्स से भरपूर इस टेस्टी और हेल्दी सलाद को बनाने के लिए आपको बाजार में आसानी से मिलने वाली मौसमी सब्जियों का इस्तेमाल करना है। ऐसे में आप गाजर, चुकंदर, खीरे और स्वाद के लिए थोड़ी हरी मिर्च को मिला सकते हैं। आइए अब इस सलाद को बनाने की रेसिपी जानते हैं।

prebiotics salad

प्रीबायोटिक सलाद की रेसिपी

प्रीबायोटिक सलाद बनाने के लिए आपको सभी सब्जियों को लंबा-लंबा काट लेना है। अब गाजर, चुकंदर, खीरा और हरी मिर्च को एक बर्नी या किसी डब्बे में डालें। अगले स्टेप में इन सब्जियों के ऊपर विनेगर और पिंक सॉल्ट मिलाएं। इसे कम से कम 1 घंटे के लिए सेट होने दें। आपका प्रीबायोटिक से भरपूर पेट की समस्याओं से बचाने वाला यह करामाती सलाद तैयार है। अब आप इसे खाने के साथ या फिर सीधे जैसे भी आपका मन करे, वैसे खा सकते हैं। इससे आपको पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत मिल सकती है। साथ ही, शरीर को कई अन्य फायदे भी हो सकते हैं।  

इसे भी पढ़ें- कच्चा सलाद खाने के बाद ब्लोटिंग की समस्या क्यों होती है? डॉक्टर से जानें कारण

पेट की समस्याओं से कैसे बचें?  

पेट की समस्याओं से बचने के लिए आप कई हेल्दी आदतों को अपना सकते हैं। जैसे कि मसालेदार खाना न खाएं, डाइट में फाइबर की मात्रा बढ़ाएं, खाना स्किप न करें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और तनाव कम लें। इस तरह आप खुद को पेट की कई तरह की समस्याओं से बचा सकते हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dietitian Shweta J Panchal | The Diet Therapy (@dt.shwetashahpanchal)

गट हेल्थ का ख्याल रखने के लिए आपको लाइफस्टाइल का ख्याल रखने की कोशिश करनी चाहिए। दरअसल, अच्छे लाइफस्टाइल की मदद से आप खुद को कई तरह की समस्याओं से बचा सकते हैं। इन्हीं समस्याओं में पेट से जुड़ी परेशानियां भी शामिल हैं। ऐसे में आपको हेल्दी डाइट और रोजाना एक्सरसाइज या योग करने की आदत डालनी चाहिए।

Read Next

हमेशा ताजा पका खाना क्यों खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें बासी खाना कैसे पहुंचा सकता है सेहत को नुकसान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version