Doctor Verified

पीरियड्स से पहले पेट क्यों खराब हो जाता है? डॉक्टर ने बताया कारण

Causes of upset stomach before periods: पीरियड्स से पहले अक्सर महिलाओं को पेट से जुड़ी समस्याएं होती हैं जिनमें से कुछ लोगों का पेट भी खराब हो जाता है। लेकिन, क्यों जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
  • SHARE
  • FOLLOW
पीरियड्स से पहले पेट क्यों खराब हो जाता है? डॉक्टर ने बताया कारण


Causes of upset stomach before periods: पीरियड्स के पहले और इस दौरान शरीर में तमाम प्रकार के बदलाव आते हैं जिससे शरीर काफी हद तक प्रभावित रहता है। जैसे कि पीरियड्स से पहले ज्यादातर महिलाओं को पेट खराब होने के लक्षण महसूस होते हैं। ऐसे में महिलाएं बार-बार वॉशरूम जाती हैं और उनके पेट में भी मरोड़ के साथ दर्द होता है। इस तरह पेट लगातार खराब रहता है और शरीर में तमाम प्रकार के लक्षण भी महसूस होते हैं। ऐसे में इन तमाम चीजों के बारे में जानने के लिए हम Dr. N Sapna Lulla, Lead Consultant - Obstetrics & Gynaecology, Aster CMI Hospital, Bangalore से बात करेंगे जिन्होंने बताया कि पीरियड्स से पहले पेट खराब होने की समस्या क्यों हो जाती है और इसके पीछे कारण क्या है।

पीरियड्स से पहले पेट क्यों खराब हो जाता है-Causes of upset stomach before periods

मासिक धर्म से पहले महिलाओं में पेट में होने वाली असुविधा का कारण शरीर में होने वाले हार्मोनल उतार-चढ़ाव और शारीरिक परिवर्तन हो सकते हैं। जैसे-जैसे मासिक धर्म चक्र आगे बढ़ता है, एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन जैसे हार्मोन का स्तर बढ़ता और घटता है, जिससे विभिन्न पेट और पाचन तंत्र से जुड़े लक्षण महसूस हो सकते हैं। ये हार्मोनल बदलाव पाचन तंत्र की चिकनी मांसपेशियों को प्रभावित कर सकते हैं, जिससे संभावित रूप से ऐंठन, सूजन और मल त्याग की आदतों में बदलाव हो सकता है। इसके अतिरिक्त, इस दौरान शरीर में अधिक पानी जमा हो सकता है, जिससे पेट में भारीपन या बेचैनी महसूस हो सकती है।

  • -एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन के स्तर में परिवर्तन पाचन को प्रभावित कर सकते हैं और पेट खराब कर सकते हैं।
  • -पीरियड्स से पहले पेट खराब होने की एक बड़ी वजह है प्रोस्टाग्लैंडीन। ये हार्मोन जैसे पदार्थ गर्भाशय को सिकोड़ सकते हैं, जिससे ऐंठन और पेट में तकलीफ हो सकती है।
  • -सेरोटोनिन में उतार-चढ़ाव पाचन को प्रभावित कर सकता है और पेट की समस्याओं में योगदान कर सकता है।
  • -वॉटर रिटेंशन भी पीरियड्स से पहले पेट खराब होने की वजह हो सकता है। कुछ महिलाओं को अपने पीरियड्स से पहले शरीर में वॉटर रिटेंशन का अनुभव होता है, जो पेट पर दबाव डाल सकता है और असुविधा पैदा कर सकता है।
  • -खान-पान से जुड़ी कमियां भी इसकी वजह बन सकती है। जैसे कि अगर आप ज्यादा मात्रा में कैफीन, चीनी या मसालेदार चीजों का सेवन करते हैं तो यह आपके पेट की समस्याओं को बढ़ा सकता है।
  • -तनाव पाचन को धीमा कर सकता है और पेट खराब कर सकता है। इससे बचें।

जिन महिलाओं को पहले से ही पाचन संबंधी समस्याएं हैं, जैसे कि IBS, उन्हें अपने मासिक धर्म से पहले लक्षणों में और भी बढ़ोतरी महसूस हो सकती है।

stomach_issues

इसे भी पढ़ें: प्रेगनेंसी के दौरान पैरों में पानी जमा (वॉटर रिटेंशन) होने के क्या कारण हो सकते हैं? जानें कैसे करें बचाव

पीरियड्स से पहले पेट खराब होने के लक्षण-Upset stomach before periods symptoms in hindi

पीरियड्स से पहले पेट खराब होने के कई लक्षण हो सकते हैं जैसे कि

- पेट फूलना और पानी का जमा होना
- ऐंठन और बेचैनी
- मतली और उल्टी
- दस्त या कब्ज
- पेट में दर्द और पानी की तरह स्टूल पास करना।

पीरियड्स से पहले पेट खराब हो तो कैसे मैनेज करें-Management Tips

तनाव और चिंता, जो मासिक धर्म से पहले भी बढ़ सकती है, इन लक्षणों को और बढ़ा सकती है, जिससे पेट खराब हो सकता है। ऐसे में स्ट्रेस मैनेज करने की कोशिश करें और खुद का ख्याल रखें। इसके अलावा आप इन टिप्स की मदद ले सकते हैं जैसे कि

  • -सबसे पहले तो स्ट्रेस होने पर कैमोमाइल टी लें जो कि स्ट्रेस, एंग्जायटी को कम करता है और फिर पीरियड्स में पेट खराब होने से बचा सकता है।
  • -पीरियड्स एक डिटॉक्सिफिकेशन प्रोसेस है जिसमें हाइड्रेशन की मदद लेना काफी जरूरी है। तो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने और सूजन को कम करने में मदद करने के लिए खूब पानी पिएं।
  • - छोटे, बार-बार भोजन करें। पाचन को आसान बनाने और असुविधा को कम करने के लिए छोटे, अधिक बार भोजन करें।
  • -उन खाद्य पदार्थों की पहचान करें और उनसे बचें जो आपके पेट की समस्याओं को ट्रिगर करते हैं।
  • -ध्यान, गहरी सांस लेने या योग जैसी तनाव कम करने वाली गतिविधियां को लाइफस्टाइल में शामिल करें जो कि पीरियड्स से पहले हार्मोनल बैलेंस और असंतुलित पाचन तंत्र को सही रखने में मदद कर सकते हैं।

ओवर-द-काउंटर राहत पाने के लिए एंटासिड या एंटी-डायरियल दवाएं लेने पर विचार करें। ऐंठन और बेचैनी को शांत करने में मदद के लिए गर्म हीटिंग पैड लगाएं या गर्म पानी से नहा लें। लेकिन, अगर आपके लक्षण गंभीर या लगातार हैं, तो व्यक्तिगत मार्गदर्शन के लिए एक्सपर्ट से बात करें। आपको बेहतर महसूस हो सकता है।

FAQ

  • पीरियड्स में पेट दर्द होने पर क्या करें? 

    पीरियड्स में पेट दर्द होने पर आप अजवाइन को भूनकर इसे गुड़ के साथ खा सकते हैं जो कि पेट दर्द को कम करने में मददगार है। साथ ही इससे पेट में मरोड़ की समस्या भी नहीं होती है।
  • पीरियड्स में पेट दर्द का घरेलू इलाज

    पीरियड्स में पेट दर्द का घरेलू इलाज अगर आप खोज रहे हैं तो आपको गर्म पानी की सिकाई करनी चाहिए। इसके अलावा आप पुदीने का पानी पी सकते हैं जो कि पेट दर्द का एक कारगर घरेलू उपाय है।
  • पीरियड में क्या पीना चाहिए?

    पीरियड्स में आप नींबू पानी पी सकते हैं, अदरक का जूस पी सकते हैं और तमाम प्रकार की समस्याओं से बच सकते हैं। इसके अलावा आप पीरियड्स के दर्द में अजवाइन का पानी भी पी सकते हैं। 

 

 

 

Read Next

पीरियड से पहले और अर्ली प्रेग्नेंसी के दौरान होता है डिस्चार्ज? जानें क्या है इनके बीच अंतर

Disclaimer