Fri Sep 11, 2026 | 07:35 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shobha Gupta , Medical Director and IVF Consultant

पीरियड्स से पहले और बाद में महिलाओं का वजन क्यों बढ़ता है? जानें क्या है कनेक्शन

Why Do Women Gain Weight Before And After Their Periods: पीरियड्स से पहले और बाद में महिलाओं  का वजन हार्मोनल बदलाव के कारण बढ़ जाता है। ऐसे में आप क्या कर सकते हैं? जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।

What Causes Weight Gain Before And After Period: पीरियड्स के दौरान मूड स्विंग्स, पेट में क्रैंप्स होना आदि समस्याएं कॉमन हैं। लगभग हर महिला इस तरह के बदलाव से गुजरती हैं। जैसे ही पीरियड्स खत्म हो जाते हैं, समस्याएं भी कम हो जाती हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि पीरियड्स से पहले और बाद में महिलाओं का वजन बढ़ जाता है? जी, हां! यह सच है। ऐसे में यह सवाल जरूर उठता है कि पीरियड्स से पहले और बाद में वजन क्यों बढ़ता है? इसके पीछे क्या कारण जिम्मेदार हैं और इसे मैनेज करने के लिए क्या किया जाना चाहिए? आइए, जानते हैं Mumma's Blessing IVF और वृंदावन स्थित Birthing Paradise की Medical Director and IVF Specialist डॉ. शोभा गुप्ता से।

पीरियड्स से पहले वजन बढ़ने के कारण- Why Do I Always Gain Weight Before My Period

why do women gain weight before and after periods 01 (9)

डॉ. शोभा गुप्ता की मानें, "पीरियड्स से पहले कई महिलाओं का वेट गेन हो जाता है। खासतौर पर ऐसा ओवुलेशन के बाद और पीरियड्स से पहले देखनो को मिलता है। असल में महिलाओं के शरीर में इसी समय हार्मोनल बदलाव तेजी से होते हैं। विशेषकर, प्रोजेस्टेरोन और टेस्टेस्टेरोन हार्मोन में आए बदलाव की वजह से इस तरह की दिक्कतें देखने को मिलती हैं। विशेषज्ञों की मानें, तो करीब 90 फीसदी महिलाओं को पीरियड्स से पहले वेट गेन का सामना करना पड़ता है। दरअसल, हार्मोनल बदलाव की वजह से टिश्यूज में अधिक मात्रा में वॉटर रिटेंशन हो जाता है, जो वास्तव में वजन बढ़ाने के लिए जिम्मेदार माना जाता है।"

इसे भी पढ़ें: पीरियड्स में महिलाओं के बढ़ते वजन की समस्या के पीछे हैं ये 5 कारण, आप भी हो सकती हैं इनसे परेशान

पीरियड्स के बाद वजन बढ़ने के कारण- Why Do I Always Gain Weight After My Period

चूंकि, यह स्पष्ट है कि पीरियड्स से पहले महिलाओं का वजन बढ़ता है। इसलिए, माना जाता है कि जैसे पीरियड्स खत्म हो जाते हैं, हार्मोनल बदलाव स्थिर हो जाते हैं। ऐसे में वजन भी सामान्य हो जाना चाहिए, लेकिन हर बार ऐसा हो, यह जरूरी नहीं है। डॉ. शोभा गुप्ता समझते हुए बताती हैं, "कई महिलाओं में पीरियड्स के बाद वजन कम नहीं होता है। इसके बजाय, वजन बढ़ जाता है। हालांकि, ऐसा कम मामलों में देखा जाता है। आमतौर पीरियड्स के बाद टिश्यूज से वॉटर रिटेंशन कम हो जाता है, जिससे वजन सामान्य हो जाता है। इसके बावजूद, कुछ महिलाओं को वेट गेन की समस्या बनी रहती है। सवाल है, ऐसा क्यों हेता है? विशेषज्ञों की मानें, तो ऐसा इसलिए होता है क्योंकि महिलाओं के बदलाव कंट्रोल नहीं होते हैं, तो उनमें फूड क्रेविंग हो सकती है। इस स्थिति में महिलाएं कई तरह की अनहेल्दी चीजें खा लेती हैं, जिससे वजन बढ़ जाता है।"

इसे भी पढ़ें: पीरियड्स के दौरान ऐसे करें बढ़ते वजन को काबू

पीरियड्स के पहले और बाद में वजन बढ़ने पर क्या करें

  1. पीरियड्स के पहले या बाद में वजने की दिक्कत है, तो बेहतर है कि आप निरंतर पानी पीते रहें। पानी पीने से मेटबॉलिज्म बेहतर होता है, जिससे शरीर में मौजूद एक्सेस वॉटर निकल जाता है।
  2. अच्छी डाइट फॉलो करना जरूरी है। पीरियड्स से पहले या बाद में फूड क्रेविंग निश्चित रूप से बढ़ जाती है। कई महिलाएं, तो इन दिनों शुगर युक्त चीजों का अधिक सेवन करती हैं। जरूरी है कि आप ऐसा न करें। बेहतर होगा कि आप अपनी डाइट में अच्छी चीजें शामिल करें।
  3. पीरियड्स से पहले और बाद में वजन कंट्रोल करना है, तो एक्सरसाइज करना न भूलें। एक्सरसाइज करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। इससे कई तरह के लाभ होते हैं, जैसे मूड बेहतर होता है, एनर्जी का स्तर बना रहता है और वजन कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है

निष्कर्ष

आमतौर पर ओवुलेशन के बाद और पीरियड्स से पहले वजन में सामान्य-सी बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसा वॉटर रिटेंशन के कारण होता है। जैसे-जैसे पीरियड्स के दिन खत्म होते जाते हैं, हार्मोनल बदलाव कम हो जाते हैं। ऐसे में वजन भी संतुलित हो जाता है। इसलिए, इस समयावधि में बढ़े वजन को लेकर ज्यादा चिंता नहीं करनी चाहिए। हां, अगर वजन बढ़ा हुआ है, तो बेहतर होगा कि आप ऊपर बताए गए वेट लॉस टिप्स को फॉलो करें।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • क्या लेट पीरियड से वजन बढ़ता है?

    अनियमित रूप से मासिक धर्म होने के कारण वजन बढ़ सकता है। असल में इस दौरान एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरान का स्तर फ्लक्चुएट करता है। ऐसे में वजन बढ़ने का रिस्क बना रहता है।
  • पीरियड्स के दौरान वजन कम करने के लिए क्या खाना चाहिए?

    पीरियड्स के दौरान हार्मोनल बदलाव की वजह से फूड क्रेविंग बढ़ जाती है। नतीजतन, वेट गेन होने लगता है। अपनी डाइट में हेल्दी चीजें शामिल करके आप ओवर वेट होने से बच सकते हैं।
  • सबसे जल्दी वेट लॉस कैसे करें?

    वेट लॉस करने के लिए कोई शॉर्ट कट नहीं होता है। वजन कम करने के लिए आपको न सिर्फ डाइट में बदलाव करना चाहिए, बल्कि रेगुलर एक्सरसाइज भी करना चाहिए। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है। हां, अगर किसी तरह की मेडिकल कंडीश्न की वजह से वेट गेन हो रहा है, तो इस संबंध में डॉक्टर से मिलना आवश्यक हो जाता है।

Read Next

प्रेग्नेंसी के बिना भी निप्पल छूने पर दर्द होता है? डॉक्टर से जानें कारण

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 03, 2025 16:57 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Oct 03, 2025 16:57 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Oct 03, 2025 16:57 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Shobha Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content