Do You Lose Weight After Period: पीरियड्स के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं। इसी वजह से उन्हें मूड स्विंग, पेट में दर्द, क्रैंप्स, थकान, कमजोरी आदि महसूस होती है। आपने यह भी महसूस किया होगा कि पीरियड्स के दौरान कई महिलाओं का वजन बढ़ जाता है। ऐसा वॉटर रिटेंशन या ब्लोटिंग के कारण होता है। इस अवस्था में महिलाओं में पफीनेस और ब्लोटिंग होने लगती है। हालांकि, यह वजन से संबंधित यह सब बदलाव अस्थाई होते हैं, लेकिन यहां यह जानने की इच्छा जरूर होती है कि क्या पीरियड्स के तुरंत बाद वजन कम भी हो जाता है? अगर हां, तो ऐसा क्यों होता है और इसके पीछे किस तरह के कारण जिम्मेदार हैं। आइए, जानते हैं इस बारे में Mumma's Blessing IVF और वृंदावन स्थित Birthing Paradise की Medical Director and IVF Specialist डॉ. शोभा गुप्ता की राय।
पीरियड्स के तुरंत बाद वजन कम होने के कारण- Causes of Weight loss Right After Period
जिस तरह पीरियड्स से पहले के दौरान या इससे पहले वजन बढ़ सकता है, उसी तरह पीरियड्स खत्म होने के तुरंत बाद वजन कम भी हो सकता है। इस बात को समझाते हुए डॉ. शोभा गुप्ता बताती हैं, "असल में पीरियड्स के बाद आप काफी ज्यादा मात्रा में वॉटर लूस करते हैं और ब्लोटिंग की समस्या भी कम हो जाती है। यही नहीं, पीरियड्स के बाद प्रोजेस्टेरोन का स्तर भी गिरता है। ऐसे में वॉटर रिटेंशन में भी कमी आती है। नतीजतन, आपको अपना वेट कम महसूस होने लगता है।" डॉ. शोभा गुप्ता आगे सलाह देती हैं, "पीरियड्स के बाद हो रहे वेट लॉस को फैट लॉस न समझें, क्योंकि यह वेट लॉस अस्थाई होता है। जैसे-जैसे दिन निकलते जाता हैं, आपका शरीर सामान्य वेट गेन कर लेता है यानी पुरानी अवस्था में लौट आता है।"
इसे भी पढ़ें: वजन मासिक धर्म चक्र (पीरियड्स) को कैसे प्रभावित करता है? जानें एक्सपर्ट से
पीरियड्स के बाद हेल्दी वेट कैसे मेंटेन करें?
डाइट में बदलाव करेंः पीरियड्स के दौरान अक्सर देखने में आता है कि मूड स्विंग से डील करने के लिए कई महिलाएं काफी ज्यादा मीठा खा लेती हैं। यह सही नहीं है। इससे आपका वजन कम होने के बजाय बढ़ सकता है। इसलिए, पीरियड्स के बाद अपनी डाइट में मीठा पूरी तरह निकाल दें। इसके बजाय, साबुत अनाज, फाइबर युक्त चीजें खाएं। सोडियम और कार्ब्स की मात्रा भी संतुलित रखें।
क्रेविंग को कंट्रोल करेंः पीरियड्स हों या न हो। इन दिनों लोगों को बाहर की चीजें खाने की क्रेविंग काफी ज्यादा होती है। इसमें स्ट्रीट फूड, रेडी टू ईट फूड आदि अधिक हैं। इस तरह की चीजें मोटापा बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होती हैं। वजन को संतुलित रखना है, तो इस तरह की चीजों पूरी तरह दूर रहें।
फिजिकली एक्टिविटी करेंः वेट कंट्रोल करने के लिए सिर्फ डाइट कॉफी नहीं होता है। इसके साथ-साथ जरूरी है कि आप फिजिकली एक्टिव रहें यानी वर्कआउट और एक्सरसाइज करें। नियमित रूप से एक्सरसाइज करने की वजह से वजन संतुलित रहता है और एनर्जी का स्तर भी बना रहता है।
इसे भी पढ़ें : उम्र से पहले क्यों बंद हो जाते हैं पीरियड्स, किन बीमारियों का रहता है खतरा
निष्कर्ष
पीरियड्स के दौरान, पहले और बाद में वजन में हल्का-फुल्का बदलाव देखने को मिलता है। इसे लेकर ज्यादा चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि यह पूरी तरह से नॉर्मल होता है। कुछ समय बाद बॉडी अपने आप सामान्य अवस्था में लौट आती है। इसके बावजूद, अगर आप नोटिस करें कि आपका वजन बहुत ज्यादा बढ़ रहा है, तो इसे इग्नोर न करें। ऐसा क्यों हो रहा है, इसकी जांच करने के लिए डॉक्टर के पास जाएं।
All Image Credit: Freepik
FAQ
पीरियड न आने से कौन सी बीमारी होती है?
पीरियड्स न आना अपने आप कई बीमारियों का संकेत हो सकता है, जैसे पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम, थायराइड, हार्मोनल इंबैलेंस आदि। अगर किसी महिला को लंबे समय तक पीरियड्स नहीं आते हैं, तो इसकी वजह से उन्हें प्रजनन संबंधी समस्या हो सकती है यानी उन्हें कंसीव करने में दिक्कत आ सकती है और पीरियड्स न आना मेनोपॉज का लक्षण भी हो सकता है।शरीर का वजन कम होने का मुख्य कारण क्या है?
शरीर का वजन कई कारणों से कम हो सकता है, जैसे तनाव, खराब खान-पान, हाइपरथायरायडिज्म, कैंसर, और डायबिटीज आदि। इसके अलावा, आपकी लाइफस्टाइल भी वजन कम करने के लिए जिम्मेदार हो सकती है।पीरियड्स कम आने के क्या नुकसान हैं?
पीरियड कम आने के कारण महिलाओं को कई तरह की शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जैसे उनकी हड्डियां कमजोर हो सकती है, कंसीव करने की क्षमता कम हो सकती है, हार्ट से जुड़ी बीमारी का जोखिम बढ़ जाता है आदि।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Sep 20, 2025 11:25 IST
Published By : Meera Tagore