-1749548856371.webp)
Difference Between Discharge Before Period And Early Pregnancy In Hindi: पीरियड्स से पहले और अर्ली प्रेग्नेंसी के दौरान हर महिला को डिस्चार्ज होना है। यह बिल्कुल नॉर्मल है। यह इतना सामान्य है कि आमतौर पर महिलाएं इस ओर ध्यान भी नहीं देती हैं। हां, अगर डिस्चार्ज की कंसिस्टेंसी, रंग या महक में फर्क आने लगे, तो इस ओर ध्यान दिया जाना आवश्यक होता है। खैर, क्या आप जानते हैं कि पीरियड्स से पहले और अर्ली प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाला डिस्चार्ज एक-दूसरे से अलग होता है। सवाल है, इनमें अंतर कैसे किया जा सकता है? इस लेख में हम आपको बताएंगे कि पीरियड से पहले और अर्ली प्रेग्नेंसी में होने वाला डिस्चार्ज एक-दूसरे से अलग कैसे है? इस बारे में हमने Mumma's Blessing IVF और वृंदावन स्थित Birthing Paradise की Medical Director and IVF Specialist डॉ. शोभा गुप्ता से बात की।
पीरियड्स से पहले होने वाला डिस्चार्ज
-1749549097208.jpg)
रंग और कंसिस्टेंसी
पीरियड्स में हो रहे डिस्चार्ज में आपने नोटिस किया होगा कि इसका रंग सफेद या क्लाउडी जैसा नजर आता है। वहीं, इसकी कंसिस्टेंसी थिक यानी ज्यादा गाढ़ी और स्टीकी होती है। यह बात इस ओर इशारा करती है कि उनके पीरियड्स जल्द आने वाले हैं।
फ्लो
पीरियड्स से पहले वाला डिस्चार्ज का फ्लो काफी ज्यादा होता है। यह ऑव्यूलेशन के टाइम पर शुरू होता है और पीरियड्स के ठीक पहले, इसी तरह बना रहता है। इसके बाद धीरे-धीरे फ्लो में कमी आने लगती है। ऐसा हार्मोनल बदलाव के कारण होता है। ध्यान रखें कि पीरियड्स की वजह से प्रोजेस्टेरोन का स्तर बढ़ जाता है, जिससे डिस्चार्ज के फ्लो में भी सामान्य से अधिक मात्रा नजर आती है।
इसे भी पढ़ें: पीरियड्स से पहले सफेद पानी (व्हाइट डिस्चार्ज) होने के क्या कारण हो सकते हैं? विशेषज्ञ से जानें उपचार
अर्ली प्रेग्नेंसी के दौरान डिस्चार्ज
-1749549111816.jpg)
रंग
अर्ली प्रेग्नेंसी के दौरान डिस्चार्ज का रंग पीरियड्स से पहले नजर आने वाले डिस्चार्ज से बिल्कुल अलग होता है। यह ज्यादा क्लियर और मिल्की व्हाइट होता है। यहां तक कि अर्ली प्रेग्नेंसी के दौरान नजर आ रहा डिस्चार्ज मात्रा में अधिक होता है। यही नहीं, कई बार महिलाएं नोटिस करती हैं कि अर्ली प्रेग्नेंसी के दौरान उनका डिस्चार्ज पिंक नजर आता है। असल में, ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि अर्ली प्रेग्नेंसी के दौरान हल्की ब्लीडिंग हो सकती है। जब ब्लीडिंग न होकर, वह डिस्चार्ज में घुल जाता है, तो उसका रंग पिंक नजर आने लगता है।
फ्लो
अर्ली प्रेग्नेंसी के दौरान डिस्चार्ज का फ्लो बना रहता है। यह फ्लो पूरी प्रेग्नेंसी भर भी नजर आ सकता है। विशेषज्ञों की मानें, तो जैसे-जैसे प्रेग्नेंसी के दिन चढ़ते जाते हैं, वैसे-वैसे फ्लो बढ़ सकता है या इसकी कंसिस्टेंसी बनी रह सकती है। कई बार प्रेग्नेंसी के बाद यह अधिक नोटिस में आता है। लेकिन, इस बात का ध्यान रखें कि डिस्चार्ज की कंसिस्टेंसी, रंग या गंध से यह अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है कि आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं। कंसीव करने के बाद कई अन्य लक्षण भी नजर आते हैं, जैसे उल्टी, मतली, चक्कर आना और थकान आदि। बरहाहल, प्रेग्नेंसी कंफर्म करने के लिए टेस्ट लेना सबसे उपयुक्त विकल्प होगा।
इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में किस तरह का डिस्चार्ज होना सामान्य होता है? जानें कब जाना है डॉक्टर के पास
असामान्य डिस्चार्ज के लिए कब जाएं डॉक्टर के पास
अगर आपको पीरियड्स से पहले या अर्ली प्रेग्नेंसी के दौरान डिस्चार्ज के साथ-साथ इचिंग, बर्निंग और दुर्गंध आ रही है, तो इसे हल्के में न लें। इस संबंध में डॉक्टर से मिलें। यह किसी तरह के संक्रमण की ओर संकेत कर सकता है। यहां तक कि एब्नॉर्मल डिस्चार्ज एसटीडी जैसी घातक बीमारी की ओर भी इशारा करता है। यही नहीं, असामान्य डिस्चार्ज फाइब्रोएड जैसी समस्या का संकेत भी हो सकता है।
All Image Credit: Freepik
FAQ
कैसे बताएं कि डिस्चार्ज प्रेग्नेंसी से है या पीरियड से?
प्रेग्नेंसी और पीरियड्स से पहले होने वाले डिस्चार्ज अलग-अलग होते हैं। इनकी कंसिस्टेंसी, रंग और गंद एक-दूसरे से अलग होते हैं। पीरियड्स से पहले होने वाला डिस्चार्ज गाढ़ा और क्रीमी व्हाइट होता है। ऐसा ऑव्यूलेशन की वजह से होता है।गर्भ ठहरने पर सफेद पानी आता है क्या?
प्रेग्नेंसी के अर्ली स्टेज पर महिलाओं को व्हाइट डिस्चार्ज हो सकता है। आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि कुछ महिलाओं को पूरी प्रेग्नेंसी में व्हाइट डिस्चार्ज होता रहता है। हालांकि, यह कोई समस्या नहीं है। हां, अगर डिस्चार्ज के रंग या कंसिस्टेंसी में फर्क नजर आए, तो इसकी अनेखी करना सही नहीं होता है।क्या अर्ली प्रेग्नेंसी में ब्राउन डिस्चार्ज होता है?
अर्ली प्रेग्नेंसी में व्हाइट डिस्चार्ज आता है। कभी-कभी इसका रंग पिंक या ब्राउन नजर आ सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि कई महिलाओं को अर्ली प्रेग्नेंसी में हल्की ब्लीडिंग या स्पॉटिंग हो सकती है। यह स्पॉटिंग व्हाइट डिस्चार्ज के साथ मिक्स होकर पिंक या ब्राउन कलर बनाती है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version