क्या आपने कभी पीरियड्स का समय आने से पहले वजाइना से व्हाइट डिस्चार्ज या सफेद पानी आने की समस्या को नोटिस किया है? अगर हां तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। यीस्ट इंफेक्शन, गंदगी के कारण सफेद पानी आने की समस्या पीरियड्स से पहले होती है। व्हाइट डिस्चार्ज दिखने में सफेद रंग का चिपचिपा पदार्थ होता है। महिलाओं के लिए ये समस्या नजरअंदाज करने पर बढ़ भी सकती है इसलिए लक्षण नजर आने पर तुरंत इलाज करवाना चाहिए। इस लेख में हम पीरियड्स से पहले व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या का कारण, लक्षण और इलाज पर चर्चा करेंगे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने झलकारीबाई अस्पताल की गाइनोकॉलोजिस्ट डॉ दीपा शर्मा से बात की।
image source:beautifulwomenblog
पीरियड्स से पहले सफेद पानी आने के कारण (Causes of white discharge before periods)
1. बैक्टीरियल इंफेक्शन (bacterial infection) के कारण भी पीरियड्स से पहले सफेद पानी आने की समस्या हो सकती है। आपको बैक्टीरियल इंफेक्शन की समस्या से बचने के लिए साफ-सफाई का खास ख्याल रखना होगा और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से संपर्क करके दवा लेनी चाहिए।
2. पोषक तत्व की कमी (vitamin deficiency) के कारण भी पीरियड्स से पहले सफेद पानी आने की समस्या हो सकती है। आपको अपने रूटीन में फाइबर रिच डाइट एड करनी चाहिए जिसमें आपको ताजे फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए।
3. यीस्ट इंफेक्शन (yeast infection) के लक्षण नजर आने पर पीरियड्स से पहले व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या हो सकती है। यीस्ट इंफेक्शन होने पर डिस्चार्ज सफेद और गाढ़ा हो सकता है।
4. स्ट्रेस (stress) होने पर पीरियड्स होने से पहले व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या हो सकती है। स्ट्रेस से बचने के लिए आप डीप ब्रीदिंग, योगा, मेडिटेशन की मदद ले सकते हैं।
5. बार-बार एबॉर्शन (multiple abortion) होने के कारण पीरियड्स के पहले व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या हो सकती है। आपको प्रेगनेंसी से बचने के लिए गर्भनिरोधक उपायों का इस्तेमाल करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी के दौरान पेट में पहली बार बच्चे की हरकत कब महसूस हो सकती है? डॉक्टर से जानें
पीरियड्स से पहले व्हाइट डिस्चार्ज के लक्षण (Symptoms of white discharge before periods)
पीरियड्स से पहले व्हाइट डिस्चार्ज के लक्षण नजर आने पर आप सावधान हो जाएं-
- वजाइना से सफेद पानी आना
- चक्कर आना
- सिर में दर्द होना
- थकान होना
- प्राइवेट पार्ट में खुजली
- कमजोरी होना
- प्राइवेट पार्ट से बदबू आना
- कब्ज की समस्या
अगर पीरियड्स के दौरान व्हाइट डिस्चार्ज के साथ दर्द, जलन, वजाइना में रैशेज, बदबू, रेडनेस, सूजन जैसे लक्षण नजर आएं तो इंतजार न करें, तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। ये ट्यूमर के लक्षण भी हो सकते हैं इसलिए समय पर इलाज करवाना जरूरी है।
इसे भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिनों में क्यों होती है दस्त की समस्या, डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय
पीरियड्स से पहले व्हाइट डिस्चार्ज का इलाज (White discharge before periods treatment)
image source:google
1. अगर आपको व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या हो रही है तो आप अदरक का इस्तेमाल कर सकते हैं। अदरक का पानी पीने से सफेद पानी आने की समस्या से राहत मिलती है। सफेद पानी की समस्या से बचने के लिए आप एक लीटर पानी में अदरक डालकर अच्छी तरह से उबाल लें, जब पानी आधा रह जाए तो उस पानी को गिलास या कप में निकालकर उसका सेवन करें, आप इसमें नींबू का रस भी डाल सकते हैं।
2. व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या से बचने के लिए आप टी ट्री ऑयल को गुनगुने पानी में मिक्स करें और उस पानी में कॉटन बॉल भिगोकर, वजाइनल एरिया को उस पानी से साफ कर सकते हैं। इस तरीके से आप व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या से बच सकते हैं। सफेद पानी की समस्या से बचने के लिए आप मेथी को पानी में उबालकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। मेथी के पानी को भिगोकर आप उस पानी से वजाइना क्लीन करें।
3. आप सर्दियों में दिनों में मौसमी सब्जियों का जूस पिएंगे तो भी सफेद पानी की समस्या से बच सकते हैं। सफेद पानी की समस्या से बचने के लिए आप चुकंदर, गोभी, गाजर, पालक आदि सब्जियों को काटकर गरम पानी में उबालें और जूस बनाकर उसका सेवन करें।
व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या से बचने के लिए आप साफ-सफाई का ध्यान रखें, जरूरत महसूस होने पर एक दिन में दो बार अंडरवियर बदल सकते हैं पर कोशिश करें कि वजाइना ड्राय और क्लीन रहे।
main image source:herstepp.com