अनचाही प्रेग्नेंसी से बचने और जनसंख्या नियंत्रण के लिए कई महिलाएं बर्थ कंट्रोल पिल्स या अन्य का सहारा लेती हैं। अनचाहे गर्भधारण को रोकने के लिए यह एक विश्वसनीय तरीका माना जाता है। बर्थ कंट्रोल के दौरान महिलाओं को पीरियड्स मिस होने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। इस दौरान पीरियड्स मिस होने पर महिलाएं घबरा जाती हैं। लेकिन, यह बदलाव बर्थ कंट्रोल से होने वाली शारीरिक प्रतिक्रिया की वजह से हो सकता है। इस लेख में स्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विभा बंसल से जानते हैं कि क्या बर्थ कंट्रोल लेते समय महिलाओं का पीरियड्स मिस होने की समस्या हो सकती हैं?
बर्थ कंट्रोल पिल्स लेने से पीरियड्स मिस क्यों हो जाते हैं - Reasons For Missed Periods When On Birth Control In Hindi
हार्मोनल उतार-चढ़ाव
हार्मोनल बर्थ कंट्रोल तकनीक जैसे कि गोली, पैच या हार्मोनल आईयूडी ओव्यूलेशन को रोकने के लिए शरीर में हार्मोन के स्तर, मुख्य रूप से एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन को बदलकर काम करती हैं। ये हार्मोनल उतार-चढ़ाव कभी-कभी पीरियड्स साइकिल को प्रभावित कर सकते हैं, जिससे पीरियड्स मिस हो सकता है। यह लक्षण बर्थ कंट्रोल के शुरुआती महीनों में दिखाई दे सकता है।
स्ट्रेस और तनाव
बर्थ कंट्रोल पहली बार लेने वाली महिलाओं में स्ट्रेस और तनाव पीरियड्स साइकिल को प्रभावित कर सकती है। स्ट्रेस और तनाव अधिक होने से महिलाओं के शरीर में कोर्टिसोल के रिलीज को ट्रिगर करता है। कोर्टिसोल एक हार्मोन है, जो प्रजनन हार्मोन को बाधित कर सकता है। इससे पीरियड्स की साइकिल में बदलाव हो सकता है।
थायराइड डिसऑर्डर
जिन महिलाओं को पहले से थायराइड डिसऑर्डर होता है, उनको बर्थ कंट्रोल लेते समय पीरियड्स से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। थायराइड डिसऑर्डर में हार्मोनल बदलाव की वजह से महिलाओं को पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं हो सकती है।
मेडिसिन की प्रतिक्रिया
एंटीबायोटिक्स, एंटीफंगल और एंटीडिप्रेसेंट सहित कुछ दवाएं हार्मोनल बर्थ कंट्रोल के फायदे को प्रभावित कर सकते हैं। ये दवाएं गर्भनिरोधक हार्मोन के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर सकती है। साथ ही, शरीर में उनके स्तर को कम कर सकती है।
पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस)
पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस) एक हार्मोनल डिसऑर्डर है, जो बर्थ कंट्रोल लेते समय अनियमित मासिक धर्म, ओविरियन सिस्ट और हाई एंड्रोजन लेवल का कारण बन सकता है। इस दौरान महिलाओं को मिस पीरियड्स और पीरियड्स में अनियमितता हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: पीरियड्स में देरी होने के पीछे हो सकते हैं ये 5 कारण, डॉक्टर से जानें
बर्थ कंट्रोल के समय महिलाओं को पीरियड्स संबंधी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान हार्मोनल बदलाव, स्वास्थ्य समस्याएं और दवाओं की प्रतिक्रिया से पीरियड्स पर प्रभाव पड़ सकता है। इन्हें आप नजरअंदाज न करें और समय रहते डॉक्टर से मिलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version