
गर्मियों में अक्सर लोग पेट से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं, जिसके कारण लोगों को कई तरह के दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। दरअसल, आजकल की बिगड़ी लाइफस्टाइल और खानपान की आदतों के कारण लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं होती हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि लोग एक ही जगह पर बैठकर घंटों तक काम करते हैं और बाजार में मिलने वाला पैक्ड फूड खाना पसंद करते हैं, जिसके कारण अपच, गैस, बदहजमी और पेट दर्द जैसी समस्याएं होने लगती हैं। खासकर, गर्मियों में ये समस्या ज्यादा बढ़ जाती है, ऐसे में अगर आप पेट की दिक्कतों से बचना चाहते हैं तो घर का बना हेल्दी भोजन करें और डाइट में भुने जीरे को शामिल करें। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) पेट के लिए भुने जीरे के फायदे और सेवन के तरीके बता रहे हैं।
पेट के लिए भुने जीरे के फायदे - Health Benefits Of Roasted Cumin
1. भुना जीरा पाचन प्रक्रिया को सुधारने में मदद करता है, इसके सेवन से गैस, एसिडिटी और अपच जैसी कम होती हैं। जीरे में पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट्स और फाइबर पाचन तंत्र को हेल्दी बनाए रखने में सहायक होते हैं।
2. रोजाना भुने जीरे का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। यह शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को कम करने में सहायक हो सकता है।
3. जिन लोगों को पेट में गैस बनने की शिकायत रहती है उनके लिए भुने जीरे का सेवन लाभदायक हो सकता है। यह गैस की समस्या से राहत दिलाता है और पेट में गैस बनने की प्रक्रिया को कम करता है।
इसे भी पढ़ें: पुदीने से बनाएं आयुर्वेदिक पाचन चूर्ण, गर्मियों में पेट दर्द और कब्ज से मिलेगी राहत
4. भुने जीरे का सेवन पेट की मांसपेशियों को आराम देता है और दर्द से राहत दिलाता है।
5. जिन लोगों का पेट साफ नहीं होता है और कब्ज की शिकायत रहती है उनके लिए भी भुने जीरे का सेवन लाभकारी होता है। जीरे में पाए जाने वाला फाइबर कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।
6. जीरे में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो पेट की सूजन को कम करते हैं। इसके सेवन से पेट के अल्सर जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है।
7. भुने जीरे का सेवन करने से खट्टी डकार जैसी समस्याएं दूर हो सकती हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि भुना जीरा पाचन में मदद करता है, जिससे खट्टी डकार की समस्या नहीं होती है।
इसे भी पढ़ें: आंतों की सफाई के लिए खाएं 5 फूड्स, निकल जाएगी जमा गंदगी
भुने जीरे का सेवन कैसे करें? - How To Consume Roasted Cumin
1. गर्मियों में भुने हुए जीरे का प्रयोग कई तरीकों से किया जा सकता है। भुने जीरे को आप शिकंजी या नींबू पानी में मिलाकर ले सकते हैं। इसके अलावा गोंद कतीरा के शर्बत में भी भुने जीरे को मिला सकते हैं।
2. भुना जीरा पाउडर को सलाद, रायता या किसी भी खाने में मिलाकर सेवन कर सकते हैं। यह स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ पाचन को भी सुधारता है।
3. आधा चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर और एक चम्मच शहद को मिलाकर दिन में एक बार सेवन करें। यह पेट दर्द और गैस की समस्या को कम करने में असरदार साबित होता है।
जीरा न सिर्फ भोजन का स्वाद बढ़ाता है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। इसके नियमित सेवन से पेट संबंधी कई समस्याओं से बचा जा सकता है। आयुर्वेद के अनुसार इसका सही उपयोग करके आप अपने स्वास्थ्य को और बेहतर बना सकते हैं।
All Images Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version