Doctor Verified

आयुर्वेद के अनुसार गर्म या ठंडा पानी पीने का सही समय क्या है? जानें एक्सपर्ट से

Cold Vs Hot Water As Per Ayurveda- आयुर्वेद में ठंडे और गर्म दोनों तरह के पानी को पीने के अलग-अलग फायदे हैं, आइए जानते हैं कब कौन सा पानी पीना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
आयुर्वेद के अनुसार गर्म या ठंडा पानी पीने का सही समय क्या है? जानें एक्सपर्ट से


मानव शरीर में 70% से ज्यादा पानी होता है, जिस कारण रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी होता है। शरीर में पानी की कमी होने पर कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं होती है। लेकिन पानी पीने को लेकर लोगों में कई तरह के सवाल होते हैं, जैसे कैसा पानी पीना चाहिए? इस सवालों का जवाब तो हम सभी बचपन से सुनते आ रहे हैं कि पानी हमेशा गर्म पीना चाहिए। गर्म पानी पाचन और स्वास्थ्य को बेहतर रखने में मदद करता है। लेकिन गर्मी के मौसम में गर्म पानी पीना हर किसी के लिए संभव नहीं हो पाता है। वहीं आयुर्वेद में गर्म पानी पीने के साथ ठंडा पानी पीने के भी अलग फायदे बताए गए हैं। आयुर्वेदिक डॉक्टर वरलक्ष्मी यनमन्द्र के अनुसार आयुर्वेद ठंडे पानी के खिलाफ नहीं है। ऐसे कई उदाहरण हैं जहां ठंडे पानी को फायदेमंद और महत्वपूर्ण माना गया है। तो आइए जानते हैं आयुर्वेद के अनुसार गर्म और ठंडा पानी पीने के फायदे और पीने के तरीकों के (When Should I Drink Hot Or Cold Water) बारे में। 

आयुर्वेद के अनुसार गर्म पानी पीने के फायदे - Benefits Of Drinking Hot Water According To Ayurveda in Hindi 

  • गर्म पानी पीने से पाचन संबंधी समस्याओं को ठीक करने में मदद मिलती है। 
  • गर्म या गुनगुना पानी मेटाबोलिज्म को बढ़ावा देता है और सुबह खाली पेट इस पानी को पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। 

  • वजन कम करने या डायबिटीज जैसी समस्याओं को रोकने में गर्म पानी मददगार है। 
  • सर्दी खांसी और बुखार के दौरान आपके शरीर को स्वस्थ रखने के लिए गर्म पानी पीना अच्छा माना जाता है। 
  • गर्म पानी पीने से ब्लोटिंग और एसिडिटी की समस्या को कम किया जा सकता है। 
  • शरीर को डिटॉक्सिफाइंग करने के लिए गर्म पानी की सेवन बेहतर माना जाता है। 

आयुर्वेद के अनुसार ठंडा पानी पीने के फायदे - Benefits Of Drinking Cold Water According To Ayurveda in Hindi

पहले के समय में साफ मिट्टी के बर्तनों में बारिश के पानी को इकट्ठा किया जाता था, ताकि पानी साफ होने के बाद उसे पिया जा सके। लेकिन आज के समय में पाइपों से आने वाले पानी को फिल्टर करने के बाद पिया जाता है। ऐसे में आप पानी को उबालने के बाद ठंडा करके भी पी सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- सेहत के लिए फायदेमंद होती है पुदीना, चिया सीड्स और नींबू से बनी ये ड्रिंक, एक्सपर्ट से जानें रेसिपी

  • ठंडा पानी पीने से थकावट दूर होती है। 
  • पित्त प्रकृति वाले लोगों के लिए ठंडा पानी पीना फायदेमंद माना जाता है। 
  • बार-बार प्यास लगने की समस्या को कम करने में ठंडा पानी मददगार है। 
  • ठंडा पानी पीने से स्किन रैसेज को शांत किया जा सकता है।  
  • चक्कर आने की समस्या को दूर करने में ठंडा पानी पीना फायदेमंद है। 

गर्म और ठंडा पानी पीने के साइड इफेक्ट्स - Side Effects Of Drinking Too Much Hot Or Cold Water in Hindi

बहुत गर्म या ज्यादा मात्रा में गर्म पानी पीने से एसिड रिफ्लक्स और ड्राईनेस का कारण बन सकता है।  पित्त प्रकृति वाले लोगों को लंबे समय तक या ज्यादा मात्रा में गर्म पानी का सेवन करने से बचना चाहिए। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Varalakshmi Yanamandra (@drvaralakshmi)

ठंडा पानी हर मौसम के लिए अच्छा नहीं माना जाता है, क्योंकि ये सर्दी और जुकाम का कारण बन सकता है। खासकर कफ या वात प्रकृति के लोगों के लिए ठंडा पानी पीना सही माना जाता है। 

Image Credit- Freepik 

Read Next

क्या गर्म पानी में पैर डालने से वाकई बुखार ठीक हो जाता है? आयुर्वेदाचार्य से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version