Expert

हमेशा ताजा पका खाना क्यों खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें बासी खाना कैसे पहुंचा सकता है सेहत को नुकसान

Why Should Food be Eaten Soon After Cooking : खाने को पकने के तुरंत बाद खा लेना क्यों जरूरी है? आइए एक्सपर्ट से जानते हैं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
हमेशा ताजा पका खाना क्यों खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें बासी खाना कैसे पहुंचा सकता है सेहत को नुकसान

Why Should Food be Eaten Soon After Cooking : हम सभी जो चीजें खाते हैं, उसका सीधा असर बॉडी पर होता है। यही कारण है कि लोगों को डाइट में सुधार करने की सलाह दी जाती है। आप सभी ने हेल्दी जीवन जीने के लिए तला-भुना, मसालेदार, जंक और प्रोसेस्ड फूड नहीं खाने की सलाह कई बार सुनी होगी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अच्छा खाना खाने के साथ-साथ आपको खाने की आदतों में भी सुधार करना चाहिए। जी हां, घर का बना खाना ताजा और पौष्टिक होता है। हालांकि, अगर आप इस खाने का भरपूर फायदा उठाना चाहते हैं, तो खाना पकने के तुरंत बाद इसका सेवन करना बहुत जरूरी होता है। इस बारे में हमने डायटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी (Nutritionist & Dietician Divya Gandhi) से बात की है। आइए विस्तार से जानते हैं।  

खाना पकाने के तुरंत बाद खा लेना बहुत जरूरी होता है -Why is it Important to Eat Freshly Cooked Food

stale food

पोषक-तत्व नहीं होते नष्ट

बता दें कि खाने को पकाकर लंबे समय तक रख दिया जाता है, तो पोषक-तत्वों को हानि पहुंच सकती है। भोजन को बहुत लंबे समय तक बाहर रखा जाता है, तो यह हवा के संपर्क में आता है। इससे खाने के पोषक-तत्व नष्ट हो जाते हैं। यही कारण है कि खाना पकाने के तुरंत बाद भोजन का सेवन कर लेना चाहिए।

बैक्टीरिया से बचाव

बात दें कि खाने को पकाकर छोड़ देने से भोजन में हानिकारक बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। वहीं, जल्दी खराब होने वाले खाद्य पदार्थों, खासकर प्रोटीन और डेयरी प्रोडक्ट्स में बैक्टीरिया ज्यादा तेजी से बढ़ते हैं। खाने को पकने के तुरंत बाद खा लेने से आप खुद को कई संक्रमणों और इंफेक्शन से बचा सकते हैं।

खाने की बनावट और स्वाद रहते हैं ठीक

खाने को पकने के बाद ताजा खाया जाता है, तो आप भोजन का अच्छी तरह से लुत्फ उठा सकते हैं। इससे खाने के टेक्सचर और टेस्ट दोनों ही अच्छे रहते हैं। अगर आप इसे देर तक बाहर छोड़ देते हैं, तो ठंडा होएं की वजह से खाने का स्वाद बिगड़ सकता है।  

पाचन-तंत्र के लिए फायदेमंद

खाने को पकने के बाद तुरंत खा लेने से पाचन-तंत्र को फायदा होता है। इससे एंजाइम और पोषक-तत्वों को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। ऐसे में आपको खाना बनाने के तुरंत बाद ही खा लेना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- आयुर्वेद के अनुसार पाचन-तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद होती है वीगन डाइट, एक्सपर्ट से जानें इसके बारे में

बासी खाना खाने के नुकसान- Disadvantages of Eating Stale Food

बता दें कि रखा हुआ बासी खाना शरीर के लिए कई तरह से नुकसानदायक हो सकता है। इससे व्यक्ति को फूड पॉइजनिंग, पोषक-तत्वों की कमी, पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। ध्यान रखें कि भोजन बनने के तुरंत बाद खाना खा लेना सबसे अच्छा होता है। अगर तुरंत खाना नहीं खा पा रहे हैं, तो इसे 1 से 2 घंटे के अंदर खा लेना चाहिए। एक्सपर्ट के मुताबिक, 6 से 8 घंटे बाद भोजन खाने योग्य नहीं बचता है।

इसे भी पढ़ें- कुछ ही देर में बासी हो जाते हैं ये 5 फूड्स, खाने से बिगड़ सकती है तबीयत

कुल मिलाकर, खाना पकाने के तुरंत बाद खा लेना ही बहुत फायदेमंद होता है। इससे आप हेल्दी, टेस्टी और पौष्टिक खाने का लुत्फ उठा सकते हैं। साथ ही, खुद को पेट की कई समस्याओं से भी बचा सकते हैं।
 

Read Next

दलिया या क्विनोआ: क्या है ज्यादा हेल्दी? जानें दोनों के पोषक तत्व और सेहत के लिए फायदे

Disclaimer