Daliya or Quinoa Which One Is More Healthy: ब्रेकफास्ट के लिए दलिया एक हेल्दी ऑप्शन है। वहीं, कुछ सालों में क्विनोआ भी लोगों की पसंद बन गया है। दलिया और क्विनोआ देखने में एक जैसे लगते हैं। लेकिन स्वाद और फायदे दोनों के काफी अलग होते हैं। हर फिटनेस फ्रिक की डाइट में आपको दलिया और क्विनोआ दोनों मिल जाएंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं इनमें से क्या ज्यादा फायदेमंद है? इस सवाल का जवाब जानने के लिए हमने बात कि नोएडा के मानस हॉस्पिटल और डाइट मंत्रा क्लिनिक की डायटिशियन कामिनी सिन्हा से। आइये लेख में एक्सपर्ट से जानें अपने लिए सही ऑप्शन कैसे चुनें।
दलिया या क्विनोआ में से क्या है ज्यादा फायदेमंद? Daliya or Quinoa Which Is More Better
दलिया गेंहू से बनाया जाता है। जबकि क्विनोआ चिनोपोडियम क्विन्वा नामक पौधे के बीज से तैयार किया जाता है। दलिया एक प्रकार का अनाज है जबकि क्विनोआ को अनाज नहीं कहा जा सकता है। दलिया ग्लूटन फ्री नहीं है जबकि क्विनोआ ग्लूटन फ्री होता है।
दलिया में कौन-से पोषक तत्व मौजूद होते हैं?
दलिया ग्लूटन फ्री नहीं होता है। यह गेंहू का प्रकार है लेकिन इसे पचाना ज्यादा आसान होता है। इसे गेंहू के साबुत और कच्चे बीजों को पीसकर तैयार किया जाता है। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इसके अलावा, गेंहू में कार्बोहाइड्रेट, सोडियम, पोटेशियम, कैल्शियम, विटामिन, प्रोटीन, मैग्नीशियम और आयरन भी पाया जाता है।
इसे भी पढ़ें- ठंड में शरीर को गर्म रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 रेसिपी, बीमारियों से भी होगा बचाव
क्विनोआ में कौन-कौन से पोषक तत्व होते हैं?
क्विनोआ में अमीनो एसिड मौजूद होता है और यह अनाज में ग्लूटन फ्री ऑप्शन है। इसके अलावा, क्विनोआ में प्रोटीन, मिनरल्स, विटामिन्स, फाइबर, फोलिक एसिड, एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम और आयरन भी मौजूद होता है। क्विनोआ में फाइबर अधिक होता है और कार्बोहाइड्रेट और फैट्स कम होते हैं।
दलिया या क्विनोआ में से सही ऑप्शन कैसे चुनें?
ग्लूटन फ्री ऑप्शन
अगर आपको कोई हार्मोनल इशु है, तो आप क्विनोआ चुन सकते हैं। यह ग्लूटन फ्री होता है और बॉडी में इंफ्लेमेशन कम करने में भी मदद करता है। इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम और सीलिएक डिजीज में भी क्विनोआ खाना फायदेमंद है। लेकिन अगर आपको ग्लूटन एलर्जी नहीं है तो आप दलिया भी चुन सकते हैं।
प्रोटीन किसमें ज्यादा है?
एक कप दलिया में करीब 6 ग्राम प्रोटीन मौजूद होता है। जबकि एक कप क्विनोआ से 8 ग्राम प्रोटीन मिलता है। अगर आप नाश्ते में प्रोटीन के लिए ऑप्शन चुन रहे हैं, तो आप क्विनोआ चुन सकते हैं। दोनों ही ऑप्शन आपकी डाइट में प्रोटीन की कमी पूरी नहीं कर सकते हैं। लेकिन इनके साथ प्रोटीन सोर्स एड करके इन्हें बैलेंस्ड मील बनाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- डाइट में शामिल करें 3 तरह के क्विनोआ, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
फाइबर किसमें ज्यादा है?
दलिया में क्विनोआ से ज्यादा फाइबर पाया जाता है। करीब 100 ग्राम क्विनोआ से 6 ग्राम फाइबर मिलता है। लेकिन वहीं दलिया के 100 ग्राम मात्रा में 13 ग्राम फाइबर होता है। इसलिए दलिया पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। अगर किसी को पाचन से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, तो दलिया खाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इसे पचाना आसान होता है।
लेख में हमने जाना दलिया और क्विनोआ दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद है। साथ ही, हम इनमें से अपने लिए सही ऑप्शन कैसे चुन सकते हैं। वेट लॉस करने के लिए दोनों ही ऑप्शन हेल्दी है। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो से शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version