Types Of High Protein Flour: हमारे शरीर के लिए प्रोटीन जरूरी है। प्रोटीन मांसपेशियों के निर्माण और मरम्मत में मदद करता है। प्रोटीन एंटीबॉडीज का निर्माण करता है, जो शरीर को रोगों से लड़ने में मदद करते हैं। यह इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है। प्रोटीन ऊर्जा का एक स्रोत है, जो शरीर को जरूरी गतिविधियों के लिए शक्ति देता है। प्रोटीन युक्त भोजन खाने से भूख कम होती है और वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है। भारतीय खाने में लगभग रोज रोटी का सेवन किया जाता है, इसलिए अगर डाइट में हाई प्रोटीन आटे को शामिल करेंगे, तो शरीर में प्रोटीन की कमी को आसानी से दूर कर सकते हैं। प्रोटीन युक्त आटे में उच्च फाइबर होता है, जो वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है। हाई प्रोटीन आटे, जैसे बादाम और सोयाबीन, हार्ट हेल्थ को बढ़ावा देते हैं, क्योंकि इनमें हेल्दी फैट्स और फाइबर होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। चलिए जानते हैं 5 हाई प्रोटीन आटे और उसके फायदे ताकि आप उसे डाइट में शामिल कर सकें। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने दिल्ली के होली फैमिली हॉस्पिटल की डाइटिशियन सना गिल से बात की।
1. बादाम का आटा- Almond Flour
100 ग्राम बादाम के आटे में करीब 21-24 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। बादाम का आटा प्रोटीन, विटामिन-ई, मैग्नीशियम और फाइबर से भरपूर होता है, जो त्वचा और बालों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। यह लंबे समय तक शरीर में ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है, जिससे यह एक्सरसाइज करने वालों के लिए सेहतमंद माना जाता है।
इसे भी पढ़ें- कुट्टू का आटा खाने से बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, सेवन करने पर बरतें जरूरी सावधानी और जानें नुकसान
2. क्विनोआ का आटा- Quinoa Flour
100 ग्राम क्विनोआ के आटे में करीब 14-16 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। क्विनोआ के आटा में सभी नौ जरूरी अमीनो एसिड पाए जाते हैं, जिससे यह प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत बनता है। क्विनोआ के आटे का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है और पाचन स्वास्थ्य में सुधार होता है। क्विनोआ में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
3. सोयाबीन का आटा- Soybean Flour
100 ग्राम सोयाबीन के आटे में करीब 36-40 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। सोयाबीन का आटा सभी जरूरी अमीनो एसिड का एक अच्छा स्रोत है। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करने में मदद करता है और हृदय रोग के जोखिम को कम करता है। सोयाबीन का आटा वजन को कंट्रोल करने में भी मदद करता है।
4. चने का आटा- Chickpea Flour
100 ग्राम चने के आटे में करीब 20-22 ग्राम प्रोटीन होता है, जो मांसपेशियों के विकास और रिपेयर के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें फाइबर की उच्च मात्रा पाई जाती है, जो पाचन स्वास्थ्य में सुधार करता है और वजन कंट्रोल करने में मदद करता है। चने का आटा ग्लूटेन फ्री है, जो इसे उन लोगों के लिए हेल्दी विकल्प बनाता है, जिन्हें ग्लूटेन से एलर्जी है।
5. ओट्स का आटा- Oats Flour
100 ग्राम ओट्स के आटे में करीब 13-15 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है, जो मांसपेशियों के विकास के लिए जरूरी है। इसमें घुलनशील फाइबर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। ओट्स का आटा पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है और कब्ज से राहत देता है।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
Read Next
क्या वाकई कॉफी में घी मिलाकर पीना इंटरमिटेंट फास्टिंग के लिए फायदेमंद होता है? जानें एक्सपर्ट से
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version