Does Ghee Coffee Helps in Intermittent Fasting in Hindi: वजन घटाने के लिए अक्सर लोग अलग-अलग तरीके अपनाते हैं, जिसमें से एक है इंटरमिटेंट फास्टिंग। इस फास्टिंग का ट्रेंड लोगों में तेजी से बढ़ रहा है। फास्टिंग का यह जरिए वेट लॉस में फायदेमंद भी साबित होता है। वहीं, वजन घटाने के लिए बहुत से लोग कॉफी में घी मिलाकर भी पीते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक इससे मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जिससे शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी कम होती है। कुछ लोग मानते हैं कि इंटरमिटेंट फास्टिंग करने वाले लोगों के लिए कॉफी में घी मिलाकर पीना फायदेमंद होता है। क्या आपके मन में भी यही सवाल है? अगर हां, तो इस लेख के माध्यम से आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे। आइये डॉ. रोहिणी सोमनाथ पाटिल से जानते हैं इसके बारे में।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
डॉ. रोहिणी के मुताबिक अगर आप लंबी यानि 18 घंटे की इंटरमिटेंट फास्टिंग कर रहे हैं तो ऐसे में कॉफी में घी मिलाकर पीना एक हेल्दी विकल्प साबित हो सकता है। दरअसल, इसे पीने से आपको लंबे समय तक भूख का एहसास नहीं होता है। जिससे आपकी फास्टिंग जारी रहती है। जब आपको ऐसा लगे कि अब आप इंटरमिटेंट फास्टिंग नहीं कर पाएंगे या शरीर में कमजोरी का एहसास हो तो इस स्थिति में आप कॉफी में घी मिलाकर पी सकते हैं। इससे फैट तेजी से बर्न होता है। इसे पीने से इंसुलिन की प्रक्रिया में भी किसी तरह का बदलाव नहीं आता है। अगर आप इंटरमिटेंट फास्टिंग को लंबे समय तक नहीं कर पा रहे हैं तो घी कॉफी पी सकते हैं।
View this post on Instagram
कॉफी में घी मिलाकर पीने के फायदे
- कॉफी में घी मिलाकर पीना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है।
- इसे पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और पाचन तंत्र मजबूत होता है।
- कॉफी में घी मिलाकर पीने से शरीर लंबे समय तक एनर्जेटिक रहती है।
- यह इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के साथ ही ब्रेन के फंक्शन्स को भी बेहतर करती है।
- घी कॉफी पीना कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ के लिए भी अच्छा होता है।
- इसे पीने से त्वचा पर भी अच्छा असर पड़ता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version