Is Dal a Complete Source of Protein in Hindi: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रोटीन लेना बेहद आवश्यक है। प्रोटीन की कमी कई शारीरिक समस्याओं का कारण बनती है। दाल को हमेशा से ही प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स माना जाता है। दाल अधिकांश भारतीय घरों में बनने वाला आहार है। वेजिटेरियन लोगों को अक्सर प्रोटीन की आपूर्ति करने के लिए दाल खाने की सलाह दी जाती है। दरअसल, हमारा शरीर दाल को पूरी तरह से अवशोषित करने में असमर्थ होता है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या दाल खाने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन मिलता है? अगर आप इसका जवाब जानना चाहते हैं इस लेख को जरूर पढ़ें। आइये न्यूट्रिश्निस्ट दीपशिखा जैन से जानते हैं इसके बारे में।
क्या वाकई दाल खाने से शरीर को भरपूर प्रोटीन मिलता है?
दीपशिखा के मुताबिक केवल दाल खाने से ही शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलता है यह कहना ठीक नहीं है। केवल दाल खाने से शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी नहीं होती है। कुछ लोग इसे प्रोटीन का एक अच्छा और भरपूर सोर्स मानकर दाल का सेवन करते हैं, लेकिन अकेले दाल आपके लिए प्रोटीन का कंप्लीट सोर्स नहीं माना जाता है। दरअसल, दाल में सभी अमीनो एसिड नहीं होते हैं, जो दाल को प्रोटीन का कंप्लीट सोर्स बनाएं।
View this post on Instagram
दाल को प्रोटीन का भरपूर सोर्स कैसे बनाएं?
दाल को प्रोटीन का भरपूर या कंप्लीट सोर्स कैसे बनाने के लिए आपको दाल को अनाज के साथ मिलाना चाहिए। अनाज में ल्यूसीन नामक अमीनो एसिड पाया जाता है और दाल में मेथियोनीन नामक अमीनो एसिड पाया जाता है। इन दोनों को एकसाथ खाने से शरीर को अमीनो एसिड मिलता है, जिससे दाल प्रोटीन का भरपूर सोर्स बनती है। इसके लिए आप दाल को चावल, गेहूं की रोटी, मक्के की रोटी, जौ की रोटी रई आदि के साथ मिलाकर खा सकते हैं। इससे शरीर प्रोटीन को पूरी तरह से अवशोषित करता है, जिससे प्रोटीन की कमी पूरी होती है। एक्सपर्ट के मुताबिक 100 ग्राम पकी हुई दाल आपको 10 से 15 ग्राम के बीच प्रोटीन देती है।