
Matar Tikki Recipe in Hindi: प्रोटीन शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है। प्रोटीन मांसपेशियों को रिपेयर करने में अहम भूमिका निभाता है। वैसे तो आपको प्रोटीन से भरपूर कई फूड्स मिल जाएंगे। लेकिन अगर आप स्वाद के साथ प्रोटीन का मजा लेना चाहते हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें। इस लेख के माध्यम से हम आपको प्रोटीन से भरपूर मटर टिक्की की रेसिपी के बारे में बताएंगे। इससे शरीर में प्रोटीन इनटेक पूरा होगा, जिससे शरीर को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन मिलता है। प्रोटीन खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे आप ओवरईटिंग करने से बचते हैं और वजन भी नियंत्रित रहता है। आइये न्यूट्रिश्निस्ट डॉ. शिल्पा अरोड़ा से जानते हैं मटर टिक्की की रेसिपी और इसे खाने के फायदे के बारे में।
मटर टिक्की बनाने की रेसिपी
- मटर टिक्की बनाने के लिए आपको एक कप उबली हुई हरी मटर लेनी है।
- इसके साथ ही आपको 50 ग्राम फेटा चीज लेना है। इसके साथ ही आपको थोड़ा गार्लिक पाउडर और अलसी का पाउडर मिलाना है।
- अब आपको 100 ग्राम दही और थोड़ा सा प्याज का पाउडर लेना है।
- आपको इन सभी सामाग्रियों को एक बाउल में रखना है और इसे अच्छे से मिक्स कर लेना है।
- अब आपको छोटे-छोटे बॉल बनाकर इसे टिक्की का शेप देकर तवे पर सेंक लेना है।
View this post on Instagram
मटर टिक्की खाने के फायदे
- डॉ. शिल्पा के मुताबिक एक मटर टिक्की आपको 25 ग्राम तक प्रोटीन दे सकता है।
- यह टिक्की खाने से पाचन तंत्र अच्छा रहता है खाना पचाने में कोई समस्या नहीं होती है।
- इसमें कैल्शियम की भी अच्छी मात्रा होती है, जिससे हड्डियां अच्छी रहती हैं।
- मटर टिक्की में आयरन की मात्रा होती है, जो महिलाओं के लिए भी फायदेमंद होती है।
- इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो शरीर में होने वाली सूजन को कम करते हैं।
- अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो भी इसे खा सकते हैं। इससे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।
Read Next
विटामिन D3 के साथ विटामिन K2 लेना क्यों जरूरी है? एक्सपर्ट से जानें कैसे करते हैं शरीर के लिए काम
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version