Health Benefits Of Quinoa Flour: वजन घटाने से लेकर त्‍वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद है क्विनोआ का आटा

क्विनोआ का आटा आपको वजन घटाने से लेकर डायबिटीज और त्‍वचा जैसी कई समस्‍याओं में फायदेमंद है। 

Sheetal Bisht
Written by: Sheetal BishtUpdated at: Jun 02, 2020 13:54 IST
Health Benefits Of Quinoa Flour: वजन घटाने से लेकर त्‍वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद है क्विनोआ का आटा

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

क्विनोआ एक बेहद गुणकारी खाद्य पदार्थ है, जो हमारे शरीर के लिए कई तरीके से फायेदमंद है। क्विनोआ में सभी जरूरी आवश्यक पोषक तत्‍व जैसे-  प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मैग्नीशियम, पोटेशियम और फास्फोरस होते हैं। क्विनोआ के कई प्रकार हैं और इसे कई अलग-अलग तरीकों से खाया और पकाया जाता है। क्विनोआ सफेद, लाल और काला रंग का हेाता है, जो बाजार में या ऑनलाइन आपको आसानी से मिल जाती हैं। आप क्विनोआ को आटे के रूप में भी खा सकते हैं। क्विनोआ के आटे का सेवन करना आपकी सेहत के लिए कई फायदों से जुड़ा है। यह आपकी कई स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं में सुधार कर सकता है। आइए यहां जानिए क्विनोआ आटे के सेवन के फायदे। 

क्विनोआ आटे के फायदे 

Quinoa Flour Benefits

1- डायबिटीज रोगियों के लिए अच्‍छा 

क्‍विनोआ आटे को डायबिटीज रोगियों के लिए एक स्‍वस्‍थ विकल्‍प माना जाता है। क्विनोआ आटा घुलनशील फाइबर से भरपूर है, जो आपके ब्‍लड शुगर को कम करने में मदद करता है। क्विनोआ आटा लो ग्‍लाइसेमिक इंडेक्‍स में है,जो कि डायबिटीज रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद है। क्विनोआ आटा भी डायबिटीज रो‍गियों के लिए आटे का स्‍वस्‍थ विकल्‍प है। 

इसे भी पढ़ें: चिलचिलाती गर्मी में ठंडक और राहत पाने के लिए पिएं फालसा शरबत, जानें शरबत बनाने की आसान रेसेपी

2- एंटी एजिंग गुणों से भरपूर 

क्विनोआ आटा एंटी एजिंग गुणों से भरपूर है, जिसकी वजह से यह आपकी त्‍वचा को जंवा और स्‍वस्‍थ बनाए रखने में मदद कर सकता है। क्विनोआ आटे का सेवन और चेहरे पर फेस पैक आपकी झुर्रियों और फाइन लाइन्‍स को भी दूर करता है। आप क्विनोआ या इसके  आटे के साथ सोया दूध मिलाकर गाढ़ा पेस्‍ट बनाएं। इसके आद इसमें 2 चम्‍मच दही और 2 अंडे क जर्दी डालकर पेस्‍ट को अच्‍छे से मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। 

3- वजन घटाने में मददगार 

Quinoa Flour For Weight Loss

क्विनोआ का आटा फाइबर से भरपूर होने के कारण आपको वजन घटाने में मदद करता है। क्विनोआ के सेवन से आपकी भूख कंट्रोल में रहती है और आप लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करते हैं। इसके अलावा, यह आपके पाचन को बेहतर बनाए रखता है और मेटाबॉल्जिम में सुधार के लिए फायदेमंद है। यही वजह है कि क्विनोआ और उसका आटा आपको वजन घटाने में मदद कर सकता है। 

इसे भी पढ़ें: डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद है पिस्‍ता, ब्‍लड शुगर से लेकर ब्‍लड प्रेशर को करता है कंट्रोल

4- खून की कमी को दूर करे

क्विनोआ के आटे में आवश्यक अमीनो एसिड, एंटीऑक्सिडेंट और ओमेगा -3 फैटी एसिड की मात्रा के साथ-साथ प्रोटीन भी होता है। इसके अलावा, क्विनोआ आयरन से भी समृद्ध है, यही वजह है कि क्विनोआ खून की कमी को दूर करता है। यह लाल रक्त कोशिकाओं की कमी को पूरा करने में मदद करता है और आपको खून की कमी से बचाता है।

5- बालों के लिए क्विनोआ 

क्विनोआ आटे का नियमित सेवन आपके बालो को स्‍वस्‍थ और सुंदर बनाए रखने में भी मदद करता है। जी हां, क्विनोआ में हाइड्रोलाइज्ड प्रोटीन और कॉपर होता है, जो आपके बालो के रोम को मजबूत बनाने और उन्‍हे स्‍वस्‍थ रखने में मदद करता है। यह आपके बालों के झड़ने को रोकने और रूसी जैसी समस्‍याओं को दूर करने में मददगार है। आप क्विनोआ का हेयर मास्‍क भी बना सकते हैं। जिसके लिए आप क्विनोआ को उबालकर उसका पेस्ट बना लें और उसमें एलोवेरा और शहद डालकर मिलाएं और ठंडा होने पर इसे अपने स्कैल्प पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद बालों को साफ पानी से धो लें।

Read More Article On Healthy Diet in Hindi

Disclaimer