1 ग्लास दूध में ये 5 चीजें डालकर बनाएं इम्यूनिटी बढ़ाने वाली पावरफुल ड्रिंक, बच्चों-बड़ों सभी के लिए फायदेमंद

अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट 1 ग्लास ये आयुर्वेदिक दूध पीते हैं, तो आपकी इम्यूनिटी बढ़ेगी। आयुर्वेद में 'ओजस्' बढ़ाने के लिए ऐसे दूध पीने का जिक्र है।
  • SHARE
  • FOLLOW
1 ग्लास दूध में ये 5 चीजें डालकर बनाएं इम्यूनिटी बढ़ाने वाली पावरफुल ड्रिंक, बच्चों-बड़ों सभी के लिए फायदेमंद

इम्यूनिटी (Imminuty) का अर्थ है शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता। हमारे शरीर एक खास सिस्टम होता है, जो बाहर से प्रवेश करने वाले वायरस और बैक्टीरिया से लड़ता है। इस सिस्टम को ही प्रतिरक्षा तंत्र या इम्यून सिस्टम (Immune System) कहते हैं। आजकल की लाइफस्टाइल के कारण हमारा इम्यून सिस्टम पहले के लोगों की अपेक्षा कमजोर (Weak Immune System) हो गया है। आज से कई सौ साल पहले जब जीवन में इतने तरह के केमिकल्स, रिफाइंड तेल, रिफाइंड अनाज और मशीनों में बने फूड्स खाने का कल्चर नहीं था, तब लोगों का इम्यून सिस्टम अच्छा हुआ करता था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) लगातार इस बात पर जोर दे रहे हैं कि वर्तमान कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) से बचाव का रास्ता योग और आयुर्वेद (Ayurveda) में है। वास्तव में भारत में आयुर्वेदिक का प्रयोग लगभग 1100 सालों से हो रहा है और इतने वर्षों के ज्ञान को नकारना कहीं से भी जायज नहीं है। अंग्रेजी चिकित्सा की तरह आयुर्वेद कोई चिकित्सा पद्धति नहीं, बल्कि निरोगी रहने की जीवनशैली सिखाने वाली विद्या है। आज जब एक छोटे से वायरस ने पूरी दुनिया में तबाही मचा दी है, तब आयुर्वेद के महत्व को पूरी दुनिया समझ रही है। पूरे विश्व में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए जिन चीजों के सेवन की बात की जा रही है, वो आयुर्वेद में कई सौ साल पहले ही बता दिए गए थे।

immunity milk

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आयुर्वेद में एक खास तरीके से दूध (Milk) पीने का जिक्र आता है, जिसे पहले के समय में लोग सुबह उठकर खाली पेट पीते थे। सुबह के समय सबसे इस दूध का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और शरीर तमाम तरह के वायरस, बैक्टीरिया, रोगों, जीवाणुओं, समस्याओं से बचाव के लिए खुद ही रक्षक बन जाता है। आइए आपको बताते हैं इस दूध को पीने के फायदे और इसे बनाने का आसान तरीका।

इसे भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी रोज 2 बजे दोपहर और डिनर के बाद पीती हैं CCF चाय, जानें बेहद आसानी से बनने वाली इस चाय के फायदे

ओजस् बढ़ाता है ये आयुर्वेदिक दूध पेय

'ओजस्' आपके लिए एक नया शब्द हो सकता है। अंग्रेजी में इसका अर्थ है Radiance यानी चमक। चेहरे पर चमक दिखाई देना इस बात का प्रतीक है कि व्यक्ति स्वस्थ और प्रसन्न है। आमतौर पर चेहरे पर चमक तभी आती है, जब कोई व्यक्ति शारीरिक और मानसिक दोनों रूपों में स्वस्थ हो। नीचे बताया गया खास दूध पेय यही काम करता है। ये खास दूध-

  • शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता (Immunity) बढ़ाता है।
  • याददाश्त (Memory Power)को तेज करता है, जिससे सीखने की क्षमता बढ़ती है।
  • पुरुषों की यौन क्षमता (Libido) बढ़ाता है और स्पर्म काउंट (Sperm Count) बढ़ाता है, जिससे इंफर्टिलिटी दूर होती है।
  • महिलाओं में हड्डियों की कमजोरी (Weak Bones) और पीरियड्स के समय होने वाली समस्याओं को दूर करता है।
  • त्वचा की चमक और निखार (Glow and Radiance) को बढ़ाता है।
  • स्किन को टाइट बनाए रखता है, जिससे बुढ़ापे (Ageing) के लक्षण जल्दी नहीं दिखाई देते हैं।
  • शरीर ने ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, ब्लड की pH वैल्यू, कोलेस्ट्रॉल आदि को नियंत्रित रखता है, जिससे डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट की बीमारियां, स्ट्रोक, खून की बीमारियां, कैंसर, पेट की समस्याएं, किडनी की समस्याएं, लिवर की समस्याएं आदि दूर रहती हैं।

1 ग्लास आयुर्वेदिक दूध पेय बानने के लिए सामग्री

  • 10 बादाम
  • 3 छुहारे या खजूर
  • 1 ग्लास गाय का दूध
  • 4 चुटकी हल्दी, 2 चुटकी दालचीनी और 1 चुटकी इलायची पाउडर का मिश्रण
  • 1 चम्मच देसी घी
  • 1 चम्मच शहद (अगर मिठास चाहें तो)
almond and dates

कैसे बनाएं आयुर्वेदिक फायदों वाला ये दूध?

  • 1 ग्लास दूध बनाने के लिए रात में 10 बादाम और 3 छुहारे पानी में भिगोकर रख दें। अगर खजूर हैं, तो भिगोकर न रखें, उन्हें सीधे इस्तेमाल कर लें।
  • सुबह बादामों का छिलका छीलकर निकाल दें और छुहारे के बीज को निकाल दें।
  • इन दोनों को ब्लेंडर या सिल-बट्टे पर पीस लें। अगर ब्लेंडर में पिसने में मुश्किल आ रही है, तो दूध भी उसी में डाल लें।
  • इन्हें गुनगुने दूध में मिलाने के बाद इसमें हल्दी, दालचीनी और इलायची का मिश्रण डाल दें।
  • ऊपर से 1 चम्मच घी डालें और अच्छी तरह मिलाकर सुबह खाली पेट पिएं।

ayurvedic milk

इन बातों का रखें ध्यान

  • ये दूध आपको सुबह खाली पेट पीना है। आप चाहें तो रात में सोने से पहले भी पी सकते हैं, लेकिन वैसी स्थिति में आपको खाने और दूध के बीच में 2 घंटे का गैप रखना चाहिए।
  • सुबह दूध पीने के बाद कम से कम 40 मिनट तक कुछ न खाएं, इसके बाद ही नाश्ता या जो भी खाना चाहें, खाएं।
  • दालचीनी गर्म होती है इसलिए इसकी मात्रा बहुत ज्यादा न करें। 2 चुटकी दालचीनी पर्याप्त है।
  • अगर आपको पहले से डायबिटीज की समस्या है, तो इस दूध को पीने से पहले एक बार डॉक्टर से पूछ लें क्योंकि आपके डायबिटीज के स्तर पर निर्भर करता है कि आपको 3 छुहारे खाने चाहिए या नहीं।
  • अन्य सभी लोगों के लिए ये दूध लाभदायक, सुरक्षित और बहुत फायदेमंद है। इसे बच्चे, बूढ़े, महिला, पुरुष सभी पी सकते हैं।
Read More Articles on Healthy Diet in Hindi

 

Read Next

इस तरह फलों का सेवन करने से आपको मिलेंगे कई फायदे, पाचन क्रिया भी होगी मजबूत

Disclaimer