चिलचिलाती गर्मी में ठंडक और राहत पाने के लिए पिएं फालसा शरबत, जानें शरबत बनाने की आसान रेसेपी

फालसा बेरी का शरबत आपको गर्मियों में डिहाइड्रेटशन से बचाने में मदद करेगा। आइए यहां इसकी आसान रेसेपी जानें। 

Sheetal Bisht
Written by: Sheetal BishtUpdated at: Jun 01, 2020 13:10 IST
चिलचिलाती गर्मी में ठंडक और राहत पाने के लिए पिएं फालसा शरबत, जानें शरबत बनाने की आसान रेसेपी

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

चिलचिलाती और उमस भरी गर्मी में हर कोई ठंडे पेय पदार्थों जैसे जूस, नारियल पानी या शरबत की तलाश करते हैं। क्‍योंकि यह आपके शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करते हैं और आपको गर्मी से होने वाले नुकसानों से बचाते हैं। ऐसे में आप कुछ घर पर बने ऑर्गेनिक जूस या शरबत भी तैयार कर सकते हैं। घर पर बने शरबत या जूस बाजार के पैकेट बंद जूस से कई गुना हेल्‍दी और टेस्‍टी होते हैं। 

गर्मियों में सादे पानी के बजाय आपको जूस और शरबत पर स्विच करना जरूरी है, क्‍योंकि सादा पानी आपके शरीर में सोडियम की भरपाई नहीं करता है। इसलिए आपको गर्मियों में ऐसी हाइड्रेटिंग डिंक्‍स पीने की सलाह दी जाती है, जो आपकी प्यास बुझाए और साथ ही आपको लू से भी बचाएं। ऐसी ही समर स्‍पेशल ड्रिंक है फालसा शरबत, यह एक बेरी से बना शरबत होता है। यह टेस्‍ट और हेल्‍द दोनों में बेस्‍ट है। आइए यहां फालसा शरबत बनाने का तरीका जानें। 

फालसा शरबत बनाने की रेसेपी 

Phalsa Sharbat

सामग्री: 

  • 100 या 200 ग्राम फालसा बेरी 
  • 3 टेबल स्‍पून शहद 
  • 2 टेबल स्‍पून रॉक सॉल्‍ट 
  • 5-6 पुदीना पत्ती 
  • 1 चम्‍मच नींबू का रस
  • 4-5 बर्फ के टुकड़े 
  • आवश्‍यकतानुसार पानी

शरबत बनाने की विधि: 

  • सबसे पहले आप फालसा बेरी को धोकर गुनगुने पानी में भिगोकर रख दें। 
  • अब आप बेरी को हाथों से मैश करे और इसका पल्‍प निकाल लें। 
  • अब मैश की हुई बेरी और उसके पानी को छन्‍नी की मदद से अलग निकाल लें। 
  • अब इस गूदे में पानी डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। इसमें आप पुदीना की पत्तियों को भी पीस लें और इसे दोबार छान लें। 
  • दूसरा तरीका है कि आप फालसा को धोने के बाद ग्राइंडर में डालें और इसमें पुदीना और नींबू का रस डालकर ब्‍लेंड कर लें और फिर छलनी से छान लें। 
  • अब आप इसमें शहद और सेंधा नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  • इसके बाद एक गिलास लें और कुछ आईस क्‍यूब डालकर इसमें शरबत को डालें और फिर कुछ नींबू का रस और पुदीना की पत्तियों के साथ गार्निंशिंग कर लें। 
  • आपका फालसा शरबत तैयार है, अब आप इसका आनंद लें। 

गर्मियों में फालसा शरबत पीने के फायदे 

Phalsa Sharbat Benefits

1- हाइड्रेट और इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखने में मदद 

फालसा शरबत आपको चिलचिलाती मौसम हमें हाइड्रेट रखने में मदद करता है। जब आपको गर्मी में पसीना आता है, तो शरीर से बहुत सारी सोडियम सामग्री बाहर निकल जाती है। इसके कारण आप कमजोर, थकान और चक्कर महसूस करते हैं। लेकिन फालसा शरबत पीने से आप हाइड्रेट रहते हैं और आपका इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बना रहता है। 

इसे भी पढ़ें: त्‍वचा और बालों की चमक बढ़ाने में मदद कर करता है लौकी का जूस, जाने इसके 6 बड़े फायदे

2- बेहतर रक्‍त प्रवाह और एनर्जी के लिए 

फालसा बेरी सोडियम और पोटेशियम का एक समृद्ध स्रोत है। जिसके कारण यह रक्तप्रवाह में आयनों को बनाए रखने में मदद करता है और आपको एनेर्जेटिक बनाए रखता है। फालसा शरबत का एक गिलास पीकर आप तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करते हैं।

Phalsa Sharbat Recipe

 3- बेहतर पाचन में सहायक 

फालसा शरबत का सेवन आपके पाचन को दुरूस्‍त रखने में भी मदद करता है। यह पाचन एंजाइमों को पुनर्जीवित करने में आपकी मदद कर सकता है। यह फालसा शरबत आपके पेट में ठंडक पहुचाने और पेट की गर्मी को शांत करने में भी मदद करता है। इसके अलावा, फालसा, एंटीऑक्सिडेंट और एंटी बैक्‍टीरियल गुणों से भरपूर होता है, जिसके कारण यह आपके आंत स्‍वास्‍थ्‍य के लिए भी अच्‍छा है।  

Read More Article On Healthy Diet In Hindi

Disclaimer