बाजार में मक्खन और तेल मसालों में घंटों तक पका हुआ खाना लोगों को बहुत पसंद आता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि लंबे समय तक अगर आप सब्जियों को पकाएंगे तो इससे सब्जियों में मौजूद कई पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। आजकल की बिजी लाइफस्टाइल के साथ अगर आप फिट रहना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने भोजन को पकाने के तरीके पर ध्यान दीजिए। अगर आप सब्जियों को ज्यादा समय तक पकाते हैं या दाल आदि को बनाने में बहुत तेल का इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपके खाने में मौजूद पोषक तत्वों का फायदा शरीर को नहीं मिल पाएगा और पेट से जुड़ी कई गंभीर समस्याएं भी होने लगेंगी। इस लेख में हम रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा फिट और हेल्दी रहने के लिए खाना पकाने के 3 हेल्दी तरीके (Which cooking techniques are the healthiest) और इनके फायदे बता रहे हैं।
खाना पकाने के हेल्दी तरीके और फायदे - Healthy Indian Cooking Techniques And Benefits
1. फर्मेंटेशन - Fermentation
भारत के कई राज्यों में फर्मेंटेशन प्रोसेस से कई तरह के खाद्य पदार्थ बनाए जाते हैं। साउथ इंडिया में इडली, डोसा तो वहीं गुजरात में ढोकला फर्मेंटेशन की विधि से बनाया जाता है। खमीरी प्रक्रिया यानी फर्मेंटेशन प्रोसेस से बनाए जाने वाले खाने में प्रोबायोटिक्स और अमिनो एसिड्स भरपूर होते हैं, जो पाचन को सुधारने और शरीर को एनर्जी देने में में मदद करते हैं। फर्मेंटेशन की प्रोसेस से बनाया जाना वाला खाना स्वाद में हल्का खट्टा होता है और पेट के लिए फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें: क्या कुकिंग के लिए मूंगफली के तेल प्रयोग हेल्दी होता है? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे और नुकसान
2. रेत में भूनना - Sand Roasting
भारत में खाना बनाने के लिए यह प्रोसेस सदियों से इस्तेमाल की जा रही है। खासकर सर्दियों के मौसम में रेत में आलू और शकरकंद को भूना जाता है, इसके अलावा राजस्थान के कई इलाकों में रेत के अंदर मांस को दबाकर भी पकाया जाता है। खाना पकाने की इस विधि से न सिर्फ खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है बल्कि इससे खाने में जरूरी मिनरल्स भी बढ़ जाते हैं। रेत में भुना खाना आपके पेट के लिए लाभदायक होता है और पाचन क्रिया को बेहतर करने में मदद कर सकता है।
इसे भी पढ़ें: कुकिंग के लिए डैमेज बर्तनों के प्रयोग से हो सकता है महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन, जानें कौन से बर्तन हैं सेफ
3. लोहे के बर्तन में खाना पकाना - Cooking In Iron Pots
पुराने जमाने में लोग मिट्टी या लोहे के बर्तनों में खाना पकाते थे, जिससे शरीर को भरपूर पोषण और आयरन मिलता था। लेकिन आज के समय में नॉन स्टिक और एल्यूमीनियम के बर्तनों का इस्तेमाल बढ़ गया है और इसी के साथ थायराइड, ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के अलावा कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। एल्यूमीनियम के बर्तनों में बना खाना शरीर के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। ऐसे में लोहे की कड़ाही में खाना बनाना आपकी सेहत के लिए लाभदायक साबित हो सकता है। लोहे के बर्तन में खाना पकाने से शरीर को भरपूर मात्रा में आयरन मिल सकता है, जिससे हीमोग्लोबिन की समस्या से बचा जा सकता है।
All Images Credit- Freepik