
Which Vessel is Good for Cooking in Hindi: खाना पकाने के लिए आजकल मार्केट में कई तरह के बर्तन मिल जाते हैं। पुराने जमाने में लोहे और मिट्टी के बर्तनों में खाना पकाया जाता था। लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया, तरह-तरह के बर्तन मार्कट में मिलने लगे। अब कोई स्टील के बर्तनों में खाना पकाता है, तो कोई पीतल के बर्तनों का उपयोग करता है। लेकिन, खाना पकाने के लिए ऐसे बर्तनों का उपयोग करना चाहिए, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं खाना पकाने के लिए कौन-से बर्तन अच्छे होते हैं-
पीतल के बर्तन
डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं, “तांबा और जिंक के मिश्रण से पीतल बनता है। कभी-कभी पीतल के बर्तन में खाना पकाया जा सकता है। अगर कम मात्रा में कॉपर या जिंक का सेवन किया जाता है, तो शरीर के लिए सही रहता है। शरीर को कॉपर और जिंक की जरूरत होती है। लेकिन, अगर रोजाना पीतल के बर्तन में पका खाना खाया जाएगा, तो इससे शरीर में कॉपर की मात्रा बढ़ जाएगी। इससे शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए आपको पीतल के बर्तनों में पका खाना खाने से परहेज करना चाहिए। ”
स्टील के बर्तन
डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं, “स्टील के बर्तनों में कुछ भी पकाकर खाया जाता है। दरअसल, स्टील में खुरने का गुण नहीं है। इसलिए इसका कोई नुकसान नहीं होता है। यह बर्तन सभी तरह के खाने को पकाने के लिए अच्छा होता है। हालांकि, स्टील के बर्तन में खाना पकाने से पोषक तत्वों की मात्रा कम हो सकती है। आप स्टील के बर्तनों में पका खाना अपनी रोज की डाइट में शामिल कर सकते हैं।”
इसे भी पढ़ें- लोहे की कढ़ाई में खाना बनाने से आयरन कैसे मिलता है? एक्सपर्ट से जानें
लोहे के बर्तन
लोहे के बर्तन में कुछ भी बनाकर खा सकते हैं। लेकिन आपको लोहे के बर्तन में खट्टा खाना नहीं बनाना चाहिए। लोहे के बर्तन में पका खाना खाने से शरीर में आयरन की पूर्ति होती है। रिसर्च की मानें तो लोहे के बर्तन में पका खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। जिन लोगों के शरीर में हीमोग्लोबिन या खून की कमी है, उनके लिए लोहे के बर्तन में पका खाना लाभकारी हो सकता है। लोहे के बर्तन में पका खाना खाने से हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है।
मिट्टी के बर्तन
डॉ. श्रेय बताते हैं, “आयुर्वेद के अनुसार मिट्टी के बर्तनों में पका भोजन खाने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। मिट्टी के बर्तनों में आप सभी तरह के खाद्य पदार्थ बनाकर खा सकते हैं। मिट्टी के बर्तनों में आप कुछ भी बनाकर खा सकते हैं। अगर आप मिट्टी के बर्तन में पका खाना खाएंगे, तो इससे सेहत को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है।”
इसे भी पढ़ें- लोहे की कड़ाही में खाना पकाने से सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे
स्टील, पीतल, मिट्टी या लोहा: कौन-से बर्तन में पका खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है?
डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं, “स्टील या मिट्टी के बर्तनों में पका खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। स्टील और मिट्टी के बर्तनों में पका खाना खाने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। इसलिए आपको खाना पकाने के लिए स्टील और मिट्टी के बर्तनों का उपयोग करना चाहिए। अगर बात करें, लोहे और पीतल के बर्तन की तो, इससे रिएक्शन हो सकता है। पीतल के बर्तनों में पका खाना खाने से शरीर में कॉपर की अधिकता हो सकती है। इससे सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। वहीं, लोहे के बर्तन में खट्टा खाना पकाने से बचना चाहिए।”
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version