Doctor Verified

लोहे की कढ़ाई में खाना बनाने से आयरन कैसे मिलता है? एक्सपर्ट से जानें

लोहे की कढ़ाई में खाना पकाने से आपको आयरन मिलता है। आप भी इसमें खाना बनाकर स्वस्थ रह सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
लोहे की कढ़ाई में खाना बनाने से आयरन कैसे मिलता है? एक्सपर्ट से जानें


Is Iron Kadai Good for Health: पहले के समय में लोग खाना पकाने के लिए मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल करते थे। फिर धीरे-धीरे समय बदला और लोहे के बर्तनों में खाना बनने लगा। लोहे के बर्तनों में पका खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अगर आप लोहे के बर्तनों में पका खाना खाएंगे, तो इससे सेहत को कई लाभ मिलेंगे। लेकिन फिर लोहे के बर्तनों की जगह एल्युमिनियम ने ले ली। एल्युमिनियम के बर्तनों में पका खाने सेहत के लिहाज से कम लाभकारी होता है। घर के बड़े-बुजुर्ग भी लोहे की कढ़ाई में पका खाना खाने की सलाह देते हैं। इसमें बने खाने में आयरन की मात्रा अधिक होती है, जिससे शरीर में खून और आयरन का स्तर बढ़ता है। लोहे के बर्तनों में पका खाना खाने से कई स्वास्थ्य समस्याएं भी दूर होती हैं। लेकिन लोहे की कढ़ाई में खाना बनाने से आयरन कैसे मिलता है? आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशियन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं इसके बारे में- 

लोहे की कढ़ाई में खाना बनाने से आयरन कैसे मिलता है?- How Body Gets Iron by Cooking in Iron Pan in Hindi

लोहे की कढ़ाई में पेरॉक्साइड होता है। ऐसे में जब लोहे की कढ़ाई में खाना पकाया जाता है, तो कढ़ाई में पाए जाने वाले पेरॉक्साइड खाने के साथ मिल जाता है, जो शरीर में जाकर अवशोषित होते हैं और आयरन की कमी को पूरा करते हैं। लोहे की कढ़ाई में पका खाना खाने से आपके शरीर को आयरन मिलेगा। इससे शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ेगा और एनीमिया से भी बचाव होगा। जब लोहे में पका खाना खाते हैं, तो शरीर इसमें मौजूद आयरन को आसानी से अवशोषित कर लेता है। 

इसे भी पढ़ें- लोहे की कड़ाही में खाना पकाने से सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे

iron level

लोहे की कढ़ाई में बना खाना खाने के फायदे- How Body Gets Iron by Cooking in Iron Pan in Hindi

  • 1. लोहे की कढ़ाई में बना खाना खाने से आयरन की कमी दूर होती है। इस कढ़ाई में पका खाना खाने से शरीर में आयरन का स्तर बढ़ता है। इससे थकान और कमजोरी दूर होती है।
  • 2. अगर शरीर में खून की कमी है, तो लोहे की कढ़ाई में पका खाना खाने से खून की कमी पूरी होती है। इससे एनीमिया से बचा जा सकता है।
  • 3. लोहे की कढ़ाई में पका खाना खाने से लाल रक्त कोशिकाओं का विकास होता है। 
  • 4. अगर आपके शरीर में आयरन की कमी है, तो आप लोहे की कढ़ाई में पके खाने का सेवन कर सकते हैं। 

Read Next

खुद से अलग-थलग महसूस करना हो सकता है डिसोसिएशन का लक्षण, जानें इसके कारण और बचाव के तरीके

Disclaimer