फिट रहने के लिए नियमित तौर पर एक्सरसाइज करने के साथ ही शारीरिक रूप से सक्रिय रहना भी बेहद जरूरी होता है। कुछ लोग इसे मेनटेन रखने के लिए एक्सरसाइज करते हैं तो कुछ लोग शारीरिक गतिविधियों में शामिल नहीं होते हैं। अपनी राशि के नाम से आप स्वास्थ्य से जुड़े कुछ संकेतों के बारे में जान सकते हैं। ऐसे में एस्ट्रोलॉजर हमें हमारी सेहत का हाल बता सकते हैं। आज का स्वास्थ्य राशिफल जानने के लिए हमने न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से बातचीत की। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है।
मेष राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद साबित हो सकता है। इसे बेहतर बनाए रखने के लिए आपको संतुलित आहार, व्यायाम करने के साथ ही अन्य शारीरिक गतिविधियों में भी शामिल होना चाहिए।
वृष राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
इस राशि के जिन लोगों को पुरानी बीमारियां हैं, वे आज अपना दर्द कम करने में सक्षम हो सकते हैं। आज के दिन आप पुरानी किसी बीमारी से राहत पाने में कामयाब साबित हो सकते हैं।
मिथुन राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रह सकता है। आज आप पूरा दिन उर्जावान महसूस कर सकते हैं। इसके लिए हेल्दी खाना खाने के साथ ही साथ भरपूर आराम भी करना चाहिए।
कर्क राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
कर्क राशि के लोग आज मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। इससे बचने के लिए आपको सुबह जल्दी उठकर व्यायाम और प्राणायाम करने की जरूरत है। इसके लिए आप मेडिटेशन की क्लासेस भी ज्वॉइन कर सकते हैं।
सिंह राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
आज के दिन पेट दर्द आपके लिए समस्या का सबब बन सकता है। हालांकि, घरेलू उपचार से पेट दर्द से राहत मिल सकती है। साथ ही पेट संबंधी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए।
कन्या राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
आज के दिन आपको खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। जंक फूड कम खाने से विषाक्त पदार्थों को कम किया जा सकता है। ऐसे में आराम करने की कोशिश करें और हल्का भोजन करें।
तुला राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
तुला राशि के लोगों को आज के दिन फिटनेस से जुड़ी नई योजनाएं बनानी चाहिए। इसके लिए आपको सुबह जल्दी उठकर योग, प्राणायाम और अन्य शारीरिक गतिविधियों में भी शामिल होना चाहिए।
वृश्चिक राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य ही धन है, यही आपका जीवन दर्शन है। आपकी जीवनशैली में बदलाव और काम के कम तनाव ने आपको अधिक खुश कर दिया है। अपनी आंतरिक और बाहरी सकारात्मकता का उपयोग करके दूसरों को सकारात्मक महसूस कराएं।
धनु राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
आपको अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने को प्राथमिकता देनी चाहिए। इससे आपको काफी मदद मिलेगी। इसके लिए आप अध्यात्म से जुड़ी गतिविधियां कर सकते हैं।
मकर राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
अगर आप शारीरिक गतिविधियों में बिलकुल भी शामिल नहीं होते हैं, तो ऐसे में अपने नियमों में बदलाव करने की जरूरत है। इसके लिए आपको अपने आहार और खान-पान में बदलाव करना चाहिए।
कुंभ राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
आज के दिन आपको मुस्कुराने के साथ ही छोटी-छोटी कामयाबी के लिए जश्न मनाना चाहिए। इससे तनाव कम होगा और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। यह परिवर्तन आपको और दूसरों को अधिक सकारात्मक बनने में मदद करता है।
मीन राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
आप लोगों को मानसिक स्वास्थ्य की ओर ध्यान देना चाहिए। आपका कार्यभार आपको थका रहा है। इसके लिए आप लोगों से मिलें-जुलें साथ ही छोटी-छोटी चीजों पर खुशियां मनाएं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version