22 February 2024: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य और रिश्तों के बारे में।   
  • SHARE
  • FOLLOW
22 February 2024: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन


आज के समय में दूषित जीवनशैली और खराब खान-पान के बीच खुद को स्वस्थ रखना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है, लेकिन एक्सरसाइज और वर्कआउट करके आप खुद को फिट रख सकते हैं। कई बार गलत गतिविधियों में शामिल होने या फिर स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है। 

मेष राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल 

आज के दिन इस राशि के लोगों के जीवन में सुख शांति रह सकती है। आज आपका स्वास्थ्य आपके प्रति सकारात्मक होगा। इसके लिए आपको केवल अपनी दिनचर्या में सुधार करने की आवश्यकता है। 

वृषभ राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

आज के दिन आपका दिन बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए आपको अपने वजन को मेनटेन रखने के साथ ही साथ खान-पान पर भी अच्छे से ध्यान देना चाहिए।

मिथुन राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

आपकी शारीरिक और मानसिक स्थिति आज के दिन बेहतर रह सकती है। हो सकता है कि आप अपने ब्रेक के बाद तरोताजा महसूस कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी डाइट को हेल्दी बनाना है। 

कर्क राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

आज का दिन आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा है, लेकिन इसे हल्के में न लें। इसके लिए आपको ब्रिस्क वॉकिंग, एरोबिक्स और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग कर सकते हैं। इसके लिए भी आपको जल्दी उठकर एक्सरसाइज करनी चाहिए। 

सिंह राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

आज के दिन आपको अपनी डाइट को लेकर काफी सख्त रहना चाहिए। आपको आज केवल घर पर बना खाना ही खाना चाहिए। इससे आप न केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक रूप से भी हेल्दी महसूस करेंगे। 

कन्या राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल 

आज आपके स्वास्थ्य में लाभ होगा और इस लाभ से आपको पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा मिलेगी, जिससे आप दिनभर सामने आने वाली चुनौतियों का सामना आसानी से कर सकेंगे। 

तुला राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

आज आपके लिए आंखों का स्वास्थ्य बनाए रखना अब महत्वपूर्ण है। इसलिए आपको अपने कंप्यूटर, लैपटॉप, फ़ोन और टीवी पर बहुत अधिक समय बिताने से बचना चाहिए। 

वृश्चिक राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

आज के दिन आपको स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करने से बचना चाहिए और इसके लिए अपनी मेंटल हेल्थ को भी दुरुस्त रखने की जरूरत है। ऐसे में आप मेडिटेशन की क्लासेस ले सकते हैं। 

धनु राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल 

आज के दिन आप उर्जावान महसूस कर सकेंगे। इसके लिए आपको बाहर का कुछ भी खाने से बचना चाहिए साथ ही साथ अपने वर्कआउट रूटीन को भी हेल्दी बनाए रखना चाहिए। 

मकर राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

मकर राशि के लोगों को आज के दिन स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतनी चाहिए। आज के दिन स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह होने से आपका पूरा दिन खराब हो सकता है और पुरानी किसी बीमारी का सामना भी करना पड़ सकता है। 

कुंभ राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

आज के दिन लापरवाही बरतने से आपके मेंटल हेल्थ पर असर पड़ सकता है। इसे बेहतर बनाए रखने के लिए आपको सुबह जल्दी उठकर प्राणायाम और योग करना चाहिए। 

मीन राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

आप सुबह उत्साहित और ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं, लेकिन दिनभर में आपकी ऊर्जा कम हो सकती है। सुबह योग और ध्यान करना पूरे दिन आपकी ऊर्जा के स्तर को संतुलित रखेगा। 

Read Next

स्प्रिंग सीजन में आंखों की देखभाल करने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, बढ़ेगी आंखों की रोशनी

Disclaimer