9 February 2024: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य और रिश्तों के बारे में।   
  • SHARE
  • FOLLOW
9 February 2024: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

अपनी फिटनेस को बरकरार रखने के लिए आपको नियमित तौर पर एक्सरसाइज करनी चाहिए। ऐसा करना आपको लंबे समय तक एक्टिव और स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। कुछ लोग इसे मेनटेन रखने के लिए एक्सरसाइज करते हैं तो कुछ लोग शारीरिक गतिविधियों में शामिल नहीं होते हैं। अपनी राशि के नाम से आप स्वास्थ्य से जुड़े कुछ संकेतों के बारे में जान सकते हैं। ऐसे में एस्ट्रोलॉजर हमें हमारी सेहत का हाल बता सकते हैं। आज का स्वास्थ्य राशिफल जानने के लिए हमने न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से बातचीत की। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है।

मेष राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

आज के दिन मेष राशि के लोगों को सर्दी, खांसी और जुकाम जैसे लक्षणों का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए आपको पारंपरिक या फिर वैकल्पिक चिकित्सा करनी चाहिए। छोटी-मोटी समस्याओं में दवाइयां खाने से बचें।  

वृषभ राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

वृषभ राशि के लोगों को आज आंख और गले की समस्याओं का जोखिम रह सकता है। इसके लिए आपको संतुलित और अच्छा आहार खाना चाहिए। यदि आप चीनी का सेवन अक्सर करते हैं तो इसे कम कर दें। 

मिथुन राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

मिथुन राशि के जातकों को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली पर ध्यान देने की जरूरत है। अपनी आँखों पर ज़ोर डालने से बचें। स्क्रीन टाइम, खासकर रात में, आपकी आंखों के लिए काफी नुकसानदायक है।

कर्क राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

कर्क राशि के लोगों को आज त्वचा से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपको ऐसी किसी समस्या का एहसास हो रहा है तो डर्मेटोलॉजिस्ट के साथ अपॉइंटमेंट लें सकते हैं।  

सिंह राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

आज के दिन आपको एलर्जी के कारण नाक बह सकती है। यही नहीं स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने पर आपको आँखों में खुजली और जलन का भी एहसास हो सकता है। ऐसी समस्या होने पर इसे नजरअंदाज करने से बचना चाहिए।  

कन्या राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

कन्या राशि के लोगों को आज अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए काम करना चाहिए। इसके लिए आप अपने पसंदीदा काम को करने के साथ ही अध्यात्मिक गतिविधियों में भी शामिल हो सकते हैं। इसके लिए एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। 

तुला राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

यदि आप अपने विचारों में आने वाले सभी प्रश्नों के कारण उदास हैं, तो इसके लिए आपको आध्यात्मिक अभ्यास करने की जरूरत है। इसके लिए शारीरिक गतिविधियों में शामिल हों साथ ही साथ अपने खान-पान पर भी नियंत्रण लगाएं। 

वृश्चिक राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

वृश्चिक राशि के लोगो को अपने स्वास्थ्य पर खासतौर पर ध्यान देने की जरूरत है। आज के दिन गलत खान-पान फॉलो करने से आपको पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती है। इसके लिए आपको एरोबिक्स और ब्रिस्क वॉकिंग करनी चाहिए। 

धनु राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

इस राशि के जातकों को आज के दिन काम का तनाव लेने से बचना चाहिए। इस दिन आपको मेडिटेशन और प्राणायाम कर अपनी मेंटल हेल्थ में सुधार करने की जरूरत है। इसके लिए आपको अध्यात्म से जुड़ना चाहिए।

मकर राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

मकर राशि के लोगों को आज अपनी जीवनशैली पर निगरानी रखने की जरूरत है। इसके लिए आपको पर्याप्त मात्रा में धूप लेने की जरूरत है। ऐसे में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 

कुंभ राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

आज के दिन कुंभ राशि के लोगों को शरीर में दिखने वाले लक्षणों में सुधार करना चाहिए। सुबह या शाम को टहलने से आपके स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है, और आप अंतर से आश्चर्यचकित हो सकते हैं।

मीन राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

मीन राशि के लोगों को आज के दिन पेट से जुड़ी समस्याओं का एहसास हो सकता है। इसके लिए आपको शारीरिक गतिविधियों में शामिल होने की जरूरत है।

 

 

 

 

Read Next

सर्दियों में सिरदर्द की समस्या क्यों बढ़ जाती है? जानें इसके 5 कारण

Disclaimer