5 February 2024: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य और रिश्तों के बारे में।   
  • SHARE
  • FOLLOW
5 February 2024: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन


आकर्षक बॉडी पाने की चाह हर किसी की होती है, लेकिन कुछ लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी लापरवाह होते हैं। कुछ लोग इसे मेनटेन रखने के लिए एक्सरसाइज करते हैं तो कुछ लोग शारीरिक गतिविधियों में शामिल नहीं होते हैं। अपनी राशि के नाम से आप स्वास्थ्य से जुड़े कुछ संकेतों के बारे में जान सकते हैं। ऐसे में एस्ट्रोलॉजर हमें हमारी सेहत का हाल बता सकते हैं। आज का स्वास्थ्य राशिफल जानने के लिए हमने न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से बातचीत की। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है।

मेष राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

आज आपकी राशि के लोगों के लिए सकारात्मक ऊर्जा और भावनाएं उत्पन्न हो सकती हैं। आज के दिन आपको डाइट चार्ट बनाना, पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ खाने और कुछ अच्छी आदतें अपनानी चाहिए।  

वृषभ राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

आज के दिन आपको स्ट्रेस लेने से बचना चाहिए। कई अध्ययनों से पता चला है कि तनाव स्वास्थ्य को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है। इससे बचने के लिए आपको सुबह जल्दी उठकर मेडिटेशन करना चाहिए। 

मिथुन राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

मिथुन राशि के लोग अन्य राशियों की तुलना में स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक होते हैं, लेकिन उनमें एलर्जी की प्रतिक्रिया भी अधिक गंभीर होती है। आज के दिन आपमें से कुछ लोग धूल से एलर्जी और ठंड के कारण बीमार हो सकते हैं। 

कर्क राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

भले ही आज का दिन अच्छा लग रहा हो, लेकिन मौसम की वजह से आपको कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए इससे बचने के लिए और ऊर्जावान महसूस करने के लिए पौष्टिक भोजन और व्यायाम करें। 

सिंह राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

आज के दिन सिंह राशि के लोगों को एक्सरसाइज और वर्कआउट करने की शुरुआत करनी चाहिए। आज आपको स्वस्थ रहने के लिए नए फिटनेस गोल्स बनाकर उनका पालन करना चाहिए। 

कन्या राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

आज दिन भर आपका मूड बेहतर रह सकता है। इसे बरकरार रखने के लिए आपको घरेलू और ऑफिस का प्रेशर लेने से बचना चाहिए। ऐसा करने से आप तनाव मुक्त रह सकेंगे। 

तुला राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

तुला राशि वाले लोगों को आज अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतना भारी पड़ सकता है। अपनी गतिविधियों की जिम्मेदारी न लेने से आपको मौसमी सर्दी और खांसी होने का खतरा रह सकता है। 

वृश्चिक राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

आज आपको शारीरिक गतिविधियों में शामिल होना चाहिए। इसके लिए व्यायाम करने के साथ ही बैडमिंटन या वॉलीबॉल खेलना शुरू कर सकते हैं। इससे स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। 

धनु राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

भले ही आप अपने स्वास्थ्य की कम परवाह करते हैं और व्यस्त कार्यक्रम रखते हैं, फिर भी आप पूरे दिन कमजोरी महसूस कर सकते हैं। उर्जावान और फुर्तीले रहने के लिए सुबह की शुरुआत गुनगुना पानी पीकर करें। 

मकर राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

इस समय आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य उत्तम है। आप लंबे समय के बाद आप तरोताजा और ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं। हालाँकि, आपको अपने जोड़ों का ध्यान रखना चाहिए जिससे दर्द न बढ़े। 

कुंभ राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

यदि आप हाल ही में किसी बीमारी के लक्षणों का अनुभव कर रहे हैं, तो आप बेहतर महसूस कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको जंक फूड खाने से बचने के साथ ही कम तेल वाला घर का बना खाना खाना चाहिए। 

मीन राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

आज के दिन इस राशि के लोगों को फीजिकल हेल्थ के साथ ही अपनी मेंटल हेल्थ पर भी ध्यान देना चाहिए। इसके लिए आपको सुबह उठकर प्राणायाम और मेडिटेशन करके दिन की शुरुआत करनी चाहिए।

Read Next

युवाओं में अलगाव के बाद हो सकता है एंग्जायटी डिसऑर्डर, जानें इस समस्या के लक्षण और कारण

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version