आज के समय में दूषित जीवनशैली और खराब खान-पान के बीच खुद को स्वस्थ रखना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है, लेकिन एक्सरसाइज और वर्कआउट करके आप खुद को फिट रख सकते हैं। कई बार गलत गतिविधियों में शामिल होने या फिर स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है।
मेष राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
मेष राशि के जातकों को आज जिम जाकर वर्कआउट करके अपने दिन की शुरुआत करनी चाहिए। आज के दिन फिटनेस के बारे में सोचने से आपको अच्छा महसूस होगा। इसके लिए आपको ज्यादा से ज्यादा शारीरिक गतिविधियों में शामिल रहना चाहिए।
वृष राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
वृष राशि के जातकों को आज का दिन शांतीपूर्वक बिताना चाहिए। आज आपको किसी चीज के बारे में ज्यादा सोचने से बचना चाहिए। इससे मानसिक स्थिति पर असर पड़ सकता है और आप स्वस्थ रहेंगे।
मिथुन राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
मिथुन राशि के जातकों को स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल सकता है। अगर आपको किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या है तो ऐसे में जंक और प्रोसेस्ड फूड खाने से परहेज करना चाहिए।
कर्क राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
कर्क राशि के जातक आज पूरे दिन उर्जावान महसूस कर सकते हैं। इसके लिए आपको डाइट में बदलाव करने की जरूरत है। इसके लिए आपको पोषक तत्वों से भरपूर आहारों का सेवन जरूर करना चाहिए।
सिंह राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
सिंह राशि के लोगों को आज अपनी जीवनशैली में सुधार लाने की जरूरत है। आज के दिन आपको काम से थोड़ी दूरी बनाकर अपने मन को तरोताजा रखने की जरूरत है।
कन्या राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
कन्या राशि के लोगों को आज फिटनेस से जुड़ी दिनचर्या में शामिल होने की जरूरत है। आज के दिन आपको अध्यात्मिक गतिविधियों में शामिल होना चाहिए। इससे आपका मानसिक स्वास्थ्य सुधरेगा और आप बेहतर महसूस करेंगे।
तुला राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
तुला राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति प्रशंशा मिल सकती है। इसके लिए आपको नियमित तौर पर एक्सरसाइज करने की जरूरत है। इसके लिए विचारों को सकारात्मक रखें और ज्यादा प्रेशर लेने से बचें।
वृश्चिक राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
आज के दिन आप उर्जावान महसूस कर सकते हैं। इसके लिए आप स्विमिंग, साइकिलिंग और एरोबिक्स जैसी एक्सरसाइज में शामिल हो सकते हैं। इससे शरीर की स्ट्रेंथ बढ़ेगी।
धनु राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
धनु राशि के लोग आज स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने पर घरेलू उपचार की तरफ जा सकते हैं। आज के दिन आपको पुरानी स्वास्थ्य समस्या के लिए एक अलग उपचार का प्रयास करने पर विचार करें।
मकर राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
मकर राशि के लोगों को आज आहार विचार दोनों पर ध्यान देने की जरूरत है। आज के दिन आपको पुरानी किसी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। इससे आप स्वस्थ रहेंगे।
कुंभ राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
कुंभ राशि के जातकों को आज के दिन किसी भी चीज को लेकर आतुर नहीं होना है। इसके लिए आपको चुनौतियां लेने की जरूरत है। आपको इसपर नियंत्रण लगाने की जरूरत है।
मीन राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
मीन राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए आपको जंक और प्रोसेस्ड फूड खाने से बचना चाहिए। इससे पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।