Separation Anxiety Disorder In Adults: जब किसी व्यक्ति को करीबी व्यक्ति से दूर होने या खोने का डर होता है तो ऐसे में उसको चिंता या एंग्जायटी हो सकती है। इस एंग्जायटी को सेपरेशन एंग्जायटी कहा जाता है। यह समस्या किसी करीबी के दूर जाने पर भी हो सकती है। यह एक मानसिक स्थिति है, जो मुख्य रूप से वयस्क और किशोरो में हो सकती है। इसके अलावा, बच्चों को भी परिवार के किसी करीबी से दूर जाने का डर सता सकता है। आज के समय में किशोरों में इस तरह की समस्या देखने को मिलती है। आगे जानते हैं कि सेपरेशन एंग्जायटी के कारण और लक्षण क्या हो सकते हैं।
युवाओं में अलगाव के बाद एंग्जायटी डिसऑर्डर के कारण - Causes Of Separation Anxiety Disorder In Hindi
बचपन की घटना को याद करना
जिन लोगों ने बचपन में किसी करीबी के दूर जाने की घटना का सामना किया होता है। उनको युवा होने पर सेपरेशन एंग्जायटी डिसऑर्डर होने की संभावना अधिक होती है। ऐसें में व्यक्ति को अन्य करीबियों को खोने का डर सताने लगता है।
लाइफ में बदलाव होना
लाइफ में बदलाव होना जैसे किसी तरह का स्थानांतरण, नौकरी में परिवर्तन, किसी रिश्ते का अंत, युवाओं में अलगाव के बाद एंग्जायटी का कारण बन सकता है। ऐसे में व्यक्ति के मन में उथल-पुथल व असुरक्षा की भावना जन्म ले सकती है।
आनुवंशिक कारण
कुछ लोगों बिना किसी वजह से करीबियों से दूर जाने के डर सताने लगता है। दरअसल, इसका कारण आनुवंशिक प्रवृति हो सकता है। यदि, किसी व्यक्त के परिवार में लोगों मानसिक स्थिति की समस्या है तो ऐसे में यह समस्या उनकी नई पीढ़ी के युवाओं को होने की संभावना बढ़ जाती है।
लंबे समय से चली आ रही बीमारी
लंबे समय से चली आ रही बीमारी की वजह से व्यक्ति की मानसिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। ऐसे में व्यक्ति को कई बार किसी करीबी के खोने का डर सताने लगता है। कई बार व्यक्ति ओवर थिकिंग करने लगता है। जिसकी वजह से उसको एंग्जायटी डिसऑर्डर हो सकता है।
युवाओं में अलगाव के बाद एंग्जायटी डिसऑर्डर के लक्षण - Symptoms Of Separation Anxiety Disorder In Hindi
किसी करीबी के दूर होने के बाद होने वाली चिंता और तनाव को सेपरेशन एंग्जायटी डिसऑर्डर कहा जा सकता है। इसमें पैनिक डिसऑर्डर को भी शामिल किया जा सकता है। आगे जानते हैं इस दौरान व्यक्ति को किस तरह के लक्षण महसूस हो सकते हैं।
- करीबी व्यक्ति के अलगाव से पहले और उस दौरान दुख महसूस होना,
- करीबी व्यक्ति के साथ बिताएं अच्छे पलों से दूर जाने का दर्द,
- व्यक्ति के दूर जानें के कारण के बारे में बार-बार सोचना,
- मन में अकेले होने का डर सताना,
- व्यक्ति से दूर जाने के कारण नींद न आना,
- अलगाव के बाद खाने की इच्छा न होना, आदि।
इसे भी पढे़ं: क्या अजनबी लोगों को देखते ही रोने लगता है आपका बच्चा? जानें क्या है स्ट्रेंजर एंग्जायटी के कारण
Separation Anxiety Disorder In Adults: किसी करीबी से दूर जाने के बाद एंग्जायटी होना एक आम समस्या है। इस दौरान आप मनोरोग चिकित्सक से मिल सकते हैं। इसके अलावा लाइफस्टाइल में बदलाव करें। योग व एक्सरसाइज से आप एंग्जायटी दूर करने में मदद मिलती है। इसके अलावा लोगों के साथ मिलें और उनके साथ मन की बातों को शेयर करें। व्यस्त रहने से एंग्जायटी के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है।