Doctor Verified

हड्डियां मजबूत बनाने के लिए खजूर का सेवन कैसे करें? जानें 4 तरीके, जिनसे जोड़ों के दर्द में भी मिलेगा आराम

खजूर में मैग्नीशियम और मैंगनीज होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। आप खजूर का सेवन इन तरीकों से कर सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
हड्डियां मजबूत बनाने के लिए खजूर का सेवन कैसे करें? जानें 4 तरीके, जिनसे जोड़ों के दर्द में भी मिलेगा आराम


Dates for Strong Bones and Joints in Hindi: खजूर में प्रोटीन, डाइटरी फाइबर, आयरन और कार्ब्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा, खजूर में मैग्नीशियम, मैंगनीज, विटामिन बी6 और पोटैशियम भी होते हैं। खजूर में मौजूद पोषक तत्व शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं। खजूर खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। साथ ही, खजूर शरीर में खून की कमी भी पूरी करता है। अगर आप रोजाना खजूर का सेवन करेंगे, तो इससे हड्डियां और मांसपेशियां भी मजबूत बनती हैं। खजूर में मैग्नीशियम और विटामिन बी6 होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। इसलिए आपको अपनी डाइट में खजूर को जरूर शामिल करना चाहिए। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं हड्डियां मजबूत बनाने के लिए खजूर कैसे खाएं? (How to Eat Dates for Strong Bones in Hindi)

हड्डियां मजबूत बनाने के लिए खजूर कैसे खाएं?- How to Eat Dates for Strong Bones in Hindi

1. खजूर और दूध

अगर आप रोजाना खजूर और दूध का एक साथ सेवन करेंगे, तो इससे हड्डियां मजबूत बनेंगी। इसके लिए आप एक गिलास दूध लें। इसमें 4-5 खजूर डालकर उबाल लें। अब आप इस दूध का सेवन रोज रात को सोते समय कर सकते हैं। दरअसल, खजूर में मैग्नीशियम और विटामिन बी6 होते हैं। वहीं, दूध भी कैल्शियम का अच्छा सोर्स होता है। ऐसे में रोजाना खजूर वाला दूध पीने से हड्डियां मजबूत बनती हैं। 

soaked figs

2. भीगे हुए खजूर

अगर आपको दूध के साथ खजूर खाना पसंद नहीं है, तो आप पानी में भीगे हुए खजूर भी खा सकते हैं। इसके लिए आप 5-6 खजूर लें। इसे रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दें। अब सुबह खाली पेट खजूर का सेवन करें। अगर आप रोज सुबह भीगे हुए खजूर खाएंगे, तो इससे हड्डियां मजबूत बनेंगी। साथ ही, खजूर में मौजूद आयरन खून की कमी को भी दूर करने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें-  वजन बढ़ाने के लिए खजूर या मुनक्का, क्या है ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें

3. खजूर के लड्डू

आपने बेसन या सूजी के लड्डू का सेवन जरूर किया होगा। अपनी हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आप खजूर के लड्डू का भी सेवन कर सकते हैं। खजूर के लड्डू विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। खजूर के लड्डू आसानी से घर पर बनाए जा सकते हैं। खजूर के लड्डू की रेसिपी इस प्रकार है-

  • इसके लिए आप एक कप खजूर लें।
  • इनके बीज निकालें और फिर ब्लेंड कर लें।
  • अब एक कड़ाही में घी गर्म करें।
  • इसमें बादाम, काजू, किशमिश और सूखा नारियल भून लें। 
  • आप चाहें तो इसमें खसखस भी मिला सकते हैं।
  • फिर इसमें ब्लेंड किए हुए खजूर डालें और स्पैटुला से हिलाते रहें।
  • इसके बाद गैस बंद कर लें और फिर हाथ से लड्डू बना लें।
  • इस मिश्रण को ज्यादा ठंडा न होने दें। वरना लड्डू बनाने में दिक्कत हो सकती है।

dates with milk

4. खजूर का हलवा

सूजी और गाजर का हलवा तो आपने जरूर खाया होगा। लेकिन हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आप खजूर के हलवे के सेवन कर सकते हैं। खजूर का हलवा स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है। ऐसे में अगर आप रोजाना खजूर का हलवा खाएंगे, तो इससे हड्डियां मजबूत बनेंगी। साथ ही, जोड़ों के दर्द में भी काफी आराम मिलेगा। खजूर का हलवा बनाने का तरीका-

  • इसके लिए एक कप खजूर के बीज निकालकर ब्लेंड कर लें।
  • अब एक पैन में दूध और खजूर का पेस्ट डालें।
  • इसे अच्छी तरह से पका लें।
  • जब खजूर का मिश्रण गाढ़ा हो जाए, तो इसमें घी, काजू और चीनी डालें।
  • इसके बाद, जब मिश्रण पैन का किनारा छोड़ने लगे, तो इसमें इलायची का पाउडर मिलाएं।
  • अब आप इसे प्लेट में निकालकर खा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- दूध के साथ इस तरह खाएं मुनक्का और खजूर, वजन बढ़ाने में मिलेगी मदद

5. खजूर और किशमिश

अगर आपके पास खजूर का हलाव या लड्डू बनाने का समय नहीं है, तो आप सीधे खजूर और किशमिश का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप 4-5 खजूर और 5-6 किशमिश लें। इन्हें रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दें। सुबह भीगे हुए खजूर और किशमिश का सेवन कर लें। रोज सुबह खाली पेट खजूर और किशमिश खाने से हड्डियां मजबूत बनती हैं। 

Read Next

सर्दी और फ्लू होने पर हरगिज न खाएं ये फूड्स, बढ़ सकती हैं परेशानियां

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version