Doctor Verified

सर्दी और फ्लू होने पर हरगिज न खाएं ये फूड्स, बढ़ सकती हैं परेशानियां

Foods That Could Make Cold or Flu Worse: सर्दी और फ्लू होने पर इम्यूनिटी काफी कमजोर हो जाती है। ऐसे में इन फूड्स को खाने से बचें। 
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दी और फ्लू होने पर हरगिज न खाएं ये फूड्स, बढ़ सकती हैं परेशानियां

Foods That Could Make Cold or Flu Worse: सर्दी और फ्लू होने पर व्यक्ति काफी परेशान हो जाता है। इस समय दवाइयों के सेवन के साथ हेल्दी डाइट के सेवन से भी सर्दी और फ्लू से राहत मिल सकती हैं। कई बार सर्दी और फ्लू में हम कुछ ऐसा खा लेते हैं, जिस कारण ये काफी बढ़ जाता है। सर्दी और फ्लू होने पर कई चीजों की खाने की मनाही होती है। ऐसे में इन चीजों के सेवन से समस्या बढ़ सकती है। सर्दी और फ्लू अधिकतर बदलते मौसम के कारण होता है। यह एक तरह का वायरल इंफेक्शन होता है, जो ध्यान न देने पर फैल जाता है। घर में एक को फ्लू होने पर यह घर के अन्य सदस्यों को भी अपनी चपेट में लेता है। सर्दी और फ्लू होने पर मुंह का स्वाद काफी कड़वा हो जाता है। ऐसे में कई बार चटपटा और तीखा खाने को मन करने लगता है, जो शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। सर्दी और फ्लू होने पर क्या नहीं खाना चाहिए। इस बारे में जानकारी के लिए हमने बात की शारदा क्लीनिक के फिजिशियन डॉक्टर केपी सरदाना से।

खट्टे फल

सर्दी और फ्लू होने पर खट्टे फलों का सेवन हरगिज नहीं करना चाहिए। खट्टे फल गले को खराब करने के साथ खांसी की समस्या को भी बढ़ा सकते हैं। फ्लू होने पर संतरा, मौसमी, नींबू और अंगूर के सेवन से बचें। इन के सेवन से पेट में जलन का भी अनुभव हो सकता हैं।

वसायुक्त खाद्य पदार्थ

सर्दी और फ्लू होने पर भूख कम होने के साथ पाचन-तंत्र भी स्लो हो जाता है। ऐसे में वसा युक्त खाने की वजह से पेट में गैस, अपच और एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती हैं। कई बार इन फूड्स के सेवन से पेट में सूजन भी आ सकती है। ऐसे में इस समय बर्गर, पिज्जा और अधिक तैलीय भोजन के सेवन से बचना चाहिए।

fatty foods

तीखा और मसालेदार खाना

सर्दी और फ्लू होने पर तीखा और मसालेदार खाने से भी बचना चाहिए क्योंकि यह समस्या को बढ़ा सकते हैं। पेट में जलन और नाक से पानी आने की समस्या हो सकती है। वहीं इनके सेवन से पाचन संबंधी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं। यह बॉडी में जलन और सूजन को भी बढ़ा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- रात में अधूरी नींद के कारण थकान और आलस से हैं परेशान? खाएं ये 5 फूड्स, मिलेगी इंस्टैंट एनर्जी

अधिक मीठा

सर्दी और फ्लू होने पर अधिक मीठे के सेवन से भी बचना चाहिए। इनके सेवन से इम्यूनिटी कमजोर होने के साथ शरीर में सूजन बढ़ सकती हैं। बीमार होने पर इम्यूनिटी काफी कमजोर हो जाती है। ऐसे में अधिक मीठे के सेवन से इसको पचाने में दिक्कत होने के साथ पेट में गैस की समस्या भी हो सकती है।

अल्कोहल

अल्कोहल शरीर के लए नुकसानदायक होता है। लेकिन सर्दी और फ्लू होने पर, तो इसे हरगिज नहीं पीना चाहिए। इसके सेवन से सफेद रक्त कोशिकाओं को कमजोर करती है और शरीर में सूजन भी हो सकती है। सर्दी और फ्लू होने पर शराब के सेवन से शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या भी बढ़ सकती है। 

सर्दी और फ्लू होने पर इन फूड्स को खाने से बचना चाहिए। हालांकि, समस्या बढ़ने पर एक बार डॉक्टर को अवश्य दिखाएं।

All Image Credit- Freepik

Read Next

कब्ज से छुटकारा पाने के लिए इन 4 तरीकों से करें अमरूद का सेवन, आसानी से साफ होगा पेट

Disclaimer