
Can Drinking Hot Water Reduce Bloating In Hindi: आमतौर पर सर्दी-जुकाम या बुखार होने पर लोग गुनगुना पानी पीने लगते हैं। एक्सपर्ट्स की मानें, तो इससे नाक की ब्लॉकेज खुलती है और सीजन बुखार से राहत दिलाने में भी मददगार साबित होता है। कई लोग पेट से जुड़ी समस्याओं को कम करने के लिए भी गुनगुने या हल्के गर्म पानी का सेवन करते हैं। खासरक, जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्या होती है। सवाल है, क्या ब्लोटिंग यानी पेट फूलने की समस्या होने पर गर्म पानी पिया जा सकता है? क्या वाकई गुनगुना पानी पीने से आपको ब्लोटिंग से आराम मिल सकता है? आइए, जानते हैं कि इस संबंध में Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी क्या कहती हैं?
क्या गर्म पानी पीने से पेट फूलने की समस्या से छुटकारा मिल सकता है?- Can Drinking Hot Water Relieve Bloating In Hindi

गर्म पानी पीने के कई फायदे होते हैं। ज्यादातर लोग इसका सेवन वेट लॉस प्रोसेस में करते हैं। वहीं, गले में खराश, सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं में गर्म पानी पीना फायदेमंद होता है। जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या वाकई गर्म पानी पीने से पेट फूलने यानी ब्लोटिंग की समस्या दूर होती है? इस बार एक्सर्ट दिव्या गांधी का कहना है, "हां, यह सच है ब्लोटिंग होने पर आप गुनगुने पानी का सेवन कर सकते हैं। असल में गर्म पानी पीने से ब्लड फ्लो में सुधार होता है। पाचन तंत्र में भी ब्लड फ्लो बेहतर होता है। यही नहीं, बाउल मूवमेंट में भी गर्म पानी पीने के कारण सुधार देखने को मिलता है। ऐसे में व्यक्ति को हल्कापन महसूस हो सकता है और ब्लोटिंग दूर हो सकती है।"
इसे भी पढ़ें: पेट फूलने पर क्या करना चाहिए? जानें जरूरी सावधानियां और बचाव के टिप्स
पेट के लिए गर्म पानी पीने के फायदे

पाचन क्षमता में सुधार होता हैः जब आप नियमित रूप से गुनगुना पानी पीते हैं। विशेषकर, रोजाना सुबह उठकर। इससे पाचन क्षमता बेहतर तरीके से काम करता है और पाचन संबंधी समस्या दूर होती है। विशेषज्ञों की मानें, तो लगातार यानी रोज-रोज गर्म पानी नहीं पीना चाहिए। हां, कुछ-कुछ समय के गैप में गुनगुना पानी पीने से पाचन स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल सकता है।
बाउल मूवमेंट बेहतर होता हैः जो लाग अक्सर कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं, उन्हें गुनगुना पानी जरूर पीना चाहिए। गुनगनु पानी पीने से बाउल मूवमेंट को सपोर्ट मिलता है, जिससे कब्ज में राहत मिलती है। यही नहीं, जिन्हें मल त्याग करने की प्रक्रिया के दौरान दर्द होता है, गुनगुना पानी पीने इस तरह की समस्या भी कम होती है। जाहिर है, बाउल मूवमेंट में सुधार होने पर ब्लोटिंग की समस्या भी कम होने लगती है।
इसे भी पढ़ें: क्या गर्म पानी पीने से गैस बनती है? जानें क्या कहते हैं डायटीशियन
मेटाबॉलिज्म में सुधार होता हैः जब मेटाबॉलिज्म सही रहता है, तो अक्सर पाचन संबंधी समस्याएं अपने आप कम हो जाती हैं। ऐसे में जिन्हें पाचन से जुड़ी परेशानी रहती है, उन्हें गुनगुने पानी का सेवन करना चाहिए। इससे मेटाबॉलिज्म में सुधार देखने को मिल सकता है, जो स्वास्थ्य को कई तरह से लाभ पहुंचाता है।
All Image Credit: Freepik
Read Next
आप भी एयर फ्रायर में पकाते हैं खाना? जानें क्या वाकई इसमें खाना पकाने से कम हो जाते हैं पोषक तत्व
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version