Doctor Verified

एसिडिटी की समस्या रहती है तो खाना खाने से पहले और बाद में करें ये काम, नहीं होगी सीने में जलन

Tips To Avoid Acidity: क्या आपको भी खाने के तुरंत बाद एसिडिटी हो जाती है? जानें इससे राहत पाने के लिए क्या करें? 
  • SHARE
  • FOLLOW
एसिडिटी की समस्या रहती है तो खाना खाने से पहले और बाद में करें ये काम, नहीं होगी सीने में जलन


How To Calm an Acid Burn: पाचन से जुड़ी कोई भी समस्या आपका दिन खराब कर सकती है। ऐसे में ठीक से किसी काम पर फोकस करना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसी ही पाचन से जुड़ी एक आम समस्या है एसिडिटी की समस्या। कुछ लोगों को खाने के तुरंत बाद एसिडिटी होने लगती है। अगर वो कुछ भी खाते हैं, तो इसके बाद सीने में जलन होने लगती है। यह खानपान से जुड़ी किसी गलती का कारण भी हो सकता है। नैचुरोपैथी में इस समस्या के लिए कई इलाज बताए गए हैं। ऐसे कई तरीके हैं जिन्हें आप खाने से पहले और बाद में करते हैं, तो आपको इस समस्या से राहत मिल सकती है। ऐसे ही कुछ आसान तरीके बताते हुए नैचुरोपैथी डॉक्टर प्रियंका त्रिवेदी ने इंस्टाग्राम पर जानकारी शेयर की है। आइये लेख में जानें इन टिप्स के बारे में। 

acidity

जानें रोज एसिडिटी होने के क्या कारण हो सकते हैं? Things To Do For Avoid Acidity

अगर आपको रोज ही एसिडिटी बन जाती है, तो यह खानपान की खराब आदतों के कारण भी हो सकती है। समय पर खाना न खाना या रात में लेट खाना खाना इसका कारण हो सकता है। इसके अलावा पैकेज्ड फूड या जंक फूड ज्यादा खाने से भी आपको एसिडिटी हो सकती है। ऐसे में जरूरी है लाइफस्टाइल में हेल्दी बदलाव किए जाएं। इसके अलावा अगर आपका ज्यादा मसालेदार खाना पसंद है, तो यह भी रोज एसिडिटी होने का कारण बन सकता है। क्योंकि मसालेदार खाना पेट में एसिड बनाता है जिसे पचाने में भी समय लगता है। 

इसे भी पढ़ें- इन 4 बीमारियों वाले लोगों को ज्यादा होती है एसिडिटी की समस्या

एसिडिटी से बचने के लिए अपनाएं ये तरीके- Tips To Avoid Acidity

खाने से पहले और बाद में इस तरह पिएं पानी

खाने के बीच में पानी पीना पाचन तंत्र को नुकसान कर सकता है। इसलिए खाने से आधे घंटे पहले पानी पिएं। इससे पेट में बनने वाला एसिड कम होता है। साथ ही, आप ओवरईटिंग नहीं करते हैं, जो एसिडिटी बनने का मुख्य कारण हो सकता है। इसके बाद खाना खाने के आधे घंटे बाद ही पानी पिएं। क्योंकि यह खाने के बाद बनने वाले एसिड को कम करता है। यह तरीका खाने को जल्दी पचाने में भी मदद करता है। 

खाने के बाद करें इन चीजों का सेवन

अगर आपको किसी भी तरह से एसिडिटी से आराम नहीं मिलता, तो खाने के बाद लौंग का सेवन करें। लौंग खाने से पेट में बनने वाला एसिड शांत होता है। इससे एसिडिटी कंट्रोल होने में मदद मिलती है। इसके अलावा आप तुलसी के 2-4 पत्तियां भी चबा सकते हैं। इसमें भी भोजन को जल्दी पचाने वाले गुण होते हैं। तुलसी की पत्तियां खाने से आपको अपच, एसिडिटी और पेट दर्द से भी राहत मिलेगी। 

इसे भी पढ़ें- एसिडिटी से राहत पाने के लिए फॉलो करें ये 6 डाइट टिप्स, कम होगी समस्या

इन बातों पर भी गौर करें-  

    • अपने हर मील का टाइम तय रखें। इससे आपको एसिडिटी कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। 
    • कोशिश करें कि आप खाने में मसाले और तेल कम ही रखें। लाल मिर्च की जगह काली मिर्च या हरी मिर्च ही इस्तेमाल करें। 
    • अपने हर मील के बाद कुछ देर वॉक जरूर करें। इससे आपको एसिडिटी नहीं होगी। 
    • दिनभर खूब पानी पिएं। क्योंकि हाइड्रेशन से भी आपको एसिडिटी रोकने में मदद मिलेगी। 
    • इन तरीकों को अपनाने से आपको भी एसिडिटी की समस्या से राहत मिल सकती है। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr.Priyanka Trivedi (BNY)(NDBD) (@dr.priyanka.abhinav_7509)

Read Next

ग्लोइंग और एक्ने फ्री त्वचा पाने के लिए लगाएं घर पर बनी कोरियन फेस क्रीम, जानें फायदे और तरीका

Disclaimer