Is It Safe To Eat Mango With Gestational Diabetes In Hindi: गर्मी का मौसम है। इन दिनों हर कोई आम को बहुत चाव से खाना पसंद करता है। वैसे भी आम का स्वाद इतना लाजवाब है कि कोई भी इसे न खाए रह ही नहीं सकता है। आम खाने के अपने फायदे भी हैं। नियमित रूप से आम खाने से गट हेल्थ में सुधार होता है, हेल्दी वेट मेंटेन करने में मदद मिलती है और कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी कम होता है। यही नहीं, आम को अपनी बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा बनाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद मिलती है और कई तरह की बीमारियों का रिस्क भी कम होता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि डायबिटीज के रोगी भी सीमित मात्रा में आम का सेवन कर सकते हैं। यहां एक सवाल जरूर मन में उठता है कि क्या सामान्य लोगों की तरह जेस्टेशनल डायबिटीज से गुजर रही गर्भवती महिलाएं भी इसका सेवन कर सकती हैं?
क्या जेस्टेशनल डायबिटीज में महिलाएं आम खा सकती हैं?- Is It Safe To Eat Mango With Gestational Diabetes In Hindi
निश्चित रूप से जेस्टेशनल डायबिटीज में महिलाएं आम खा सकते हैं। अच्छी बात ये है कि आम खाने के अपने फायदे होते हैं, जो गर्भवती महिला और गर्भ में पल रहे शिशु पर भी उसका असर पड़ सकता है। लेकिन, जो गर्भवती महिलांए डायबिटीज की मरीज हैं, उन्हें आम का सेवन करने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। गर्भवती महिला आम का सेवन किस रूप में रही है, यह बात बहुत मायने रखती है। उन्हें मैंगो शेक पीने के बजाय आम को काटकर फ्रूट सलाद की तरह खाना चाहिए। मैंगो शेक में लोग अक्सर चीनी का उपयोग करते हैं। इससे ब्लड शुगर अचानक से स्पाइक कर सकता है। यह कंडीशन प्रेग्नेंट महिला और बच्चे, दोनों के लिए सही नहीं है।
इसे भी पढ़ें: क्या प्रेग्नेंसी में मैंगो शेक पी सकते हैं? जानें एक्सपर्ट से
जेस्टेशनल डायबिटीज में महिलाएं आम खाने से पहले किन बातों का ध्यान रखें
पोर्शन साइज
जेस्टेशनल डायबिटीज से पीड़ित महिलाओं को आम खाने से पहले उसके पोर्शन का बहुत ध्यान रखना चाहिए। एक साथ बहुत सारा आम खाने से बचें। इसका ब्लड शुगर के लेवल पर बुरा असर पड़ सकता है। आप एक बार में लगभग आधा कप कटा हुआ आम खा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Mango In Diabetes: क्या आम खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
प्रोटीन और फाइबर के साथ लें
जेस्टेशनल डायबिटीज से ग्रस्त महिलाओं को आम को हमेशा प्रोटीन जैसे दही या नट्स और फाइबर जैसे सब्जियां या साबुत अनाज के साथ मिक्स करके खाना चाहिए। इससे शुगर का एब्जॉर्बशन धीमा हो जाता है, जिससे ब्लड शुगर का स्तर स्पाइक नहीं करता है।
ब्लड शुगर की जांच करवाएं
जिन महिलाओं को गर्भवकालीन डायबिटीज है, उन्हें आम का सेवन करने से पहले और इसके बाद एक बार ब्लड शुगर के सतर की जांच जरूर करनी चाहिए। इससे आपको पता चलेगा कि आम खाने के बाद आपकी बॉडी कैसे रिएक्ट करती है और दोबारा आम कितनी मात्रा में आम का सेवन कर सकती हैं।
एक्सपर्ट की सलाह लें
जेस्टेशनल डायबिटीज में बहुत जरूरी है कि डाइट में किसी भी तरह के बदलाव से पहले एक्सपर्ट की सलाह ली जाए। आम के संबंध में भी ऐसा ही करें। एक्सपर्ट से जान लें कि आपके लिए किस समय आम का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
All Image Credit: Freepik