Doctor Verified

क्या जेस्टेशनल डायबिटीज में महिलाएं जामुन खा सकती हैं? जानें क्या हैं इसके फायदे-नुकसान

Can I Eat Jamun In Gestational Diabetes In Hindi: जेस्टेशनल डायबिटीज में महिलाएं जामुन का सेवन कर सकती हैं। लेकिन, ऐसा क्यों कहा जाता है जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें-
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या जेस्टेशनल डायबिटीज में महिलाएं जामुन खा सकती हैं? जानें क्या हैं इसके फायदे-नुकसान


Is It Safe To Eat Jamun In Gestational Diabetes In Hindi: जामुन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी फल है। चूंकि, यह मौसमी फल है, ऐसे में इसका सेवन सबको करना चाहिए। इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है, पाचन क्षमता में सुधार होता है और स्वास्थ्य को कई अन्य लाभ भी मिलते हैं। ऐसे में प्रेग्नेंट महिलाओं के मन में यह सवाल उठ सकता है कि क्या जेस्टेशनल डायबिटीज होने पर भी वे इसका सेवन कर सकती हैं? यह सवाल इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि जेस्टेशनल डायबिटीज एक भयावह कंडीशन है। हालांकि, अपनी लाइफस्टाइल और डाइट की मदद से जेस्टेशनल डायबिटीज को मैनेज कर सकती है। साथ ही, डॉक्टर द्वारा दी गई दवा भी उन्हें समय पर लेनी होती है। ऐसे में जेस्टेशनल डायबिटीज से पीड़ित महिलाओं को अपनी डाइट में कुछ भी शामिल करने से पहले डॉक्टर की राय जरूर लेनी चाहिए। यहां हम जानेंगे कि क्या वाकई जेस्टेशनल डायबिटीज में महिलाएं जामुन खा सकती हैं? इस लेख में आगे जानेंगे जेस्टेशनल डायबिटीज में जामुन खाने के फायदे नुकसानों के बारे में। इस बारे में हमने Mumma's Blessing IVF और वृंदावन स्थित Birthing Paradise की Medical Director and IVF Specialist डॉ. शोभा गुप्ता से बात की।

क्या जेस्टेशनल डायबिटीज में जामुन खाया जा सकता है?- Can A Pregnant Woman With Gestational Diabetes Eat Jamun Fruit In Hindi

can a pregnant woman with gestational diabetes eat jamun  01 (7)

यह सच है कि जेस्टेशनल डायबिटीज से पीड़ित महिलाओं को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि अगर उन्होंने अपनी डाइट में ऐसी चीजें शामिल कर लीं, जिससे ब्लड शुगर स्पाइक कर सकता है, तो यह स्थिति उनके लिए सही नहीं होती है। इससे न सिर्फ प्रेग्नेंट महिला के स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है, बल्कि गर्भ में पल रहे शिशु के विकास पर भी असर पड़ सकता है। बहरहाल, जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या जेस्टेशनल डायबिटीज में जामुन का सेवन किया जा सकता है? इस बारे में डॉक्टर का कहना है, "जामुन एक अच्छा फल है और जेस्टेशनल डायबिटीज में इसका सेवन करना पूरी तरह सुरिक्षत यानी सेफ होता है। हालांकि, हर फल की तरह इसका सेवन भी सीमित मात्रा में ही किया जाना चाहिए और जरूरी हो, तो डॉक्टर की राय ले लेनी चाहिए।" डॉक्टर आगे बताते हैं, "जामुन का लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है और यह ब्लड शुगर को रेगुलेट करने में मदद करता है। इस तरह देखा जाए, तो जेस्टेशनल डायबिटीज की महिलाओं के लिए जामुन एक लाभकारी फल है।"

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें एक्सपर्ट से

जेस्टेशनल डायबिटीज में जामुन खाने के फायदे

can a pregnant woman with gestational diabetes eat jamun fruit 01

लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स

इसका जिक्र हमने पहले ही किया है कि जामुन का लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स है। इसका मतलब है कि जामुन खाने से ब्लड शुगर का स्तर अचानक हाई नहीं हो जाता है। ऐसे में जेस्टेशनल डायबिटीज से पीड़ित महिलाएं बिना हिचक जामुन को अपनी बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा बना सकती हैं।

ब्लड शुगर रेगुलेट करता है

जेस्टेशनल डायबिटीज में ब्लड शुगर के स्तर का स्थिर बने रहना बहुत जरूरी होता है। ब्लड शुग का हाई या लो होना, दोनों ही स्थिति सही नहीं होती है। जामुन खाने से ब्लड शुगर का स्तर रेगुलेट होता है। जेस्टेशनल डायबिटीज से पीड़ित महिलाओं के लिए यह जरूरी है।

पाचन संबंधी समस्या से छुटकारा

प्रेग्नेंसी के दौरान ज्यादातर महिलाओं को पाचन संबंधी समस्याएं परेशान करती हैं। डायबिटीज से पीड़ित महिलाओं के लिए कंडीशन और खराब होती है। वहीं, जामुन का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं, क्योंकि इसमें डाइटरी फाइबर पाया जाता है।

इसे भी पढ़ें: प्रेगनेंसी में सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए? जानें ऐसे 6 फूड्स के बारे में

जेस्टेशनल डायबिटीज में जामुन खाने के नुकसान

जेस्टेशनल डायबिटीज होने पर जामुन का सेवन सीमित मात्रा में किया जाना जरूरी है। अगर आप इसका सेवन अधिक पोर्शन करते हैं, तो आपको कई समस्याएं हो सकती हैं, जैसे-

  1. ज्यादा मात्रा में जामुन खाने से हाइपोग्लासीमिया हो सकता है। इस दौरान चक्कर आना, पसीना आदि दिक्कतें होने लगती हैं।
  2. जामुन में काफी ज्यादा मात्रा में आयरन होता है। अगर जेस्टेशनल डायबिटीज से पीड़ित महिलाएं इसका सेवन अधिक करती हैं, तो इसकी वजह से आयरन ओवरलोड हो सकता है। ऐसे में जोड़ों में दर्द, थकान आदि समस्याएं हो सकती हैं।
  3. अधिक मात्रा में जामुन खाने से पेट से जुड़ी परेशानियां जैसे ब्लोटिंग और एसिडिटी हो सकती है।
All Image Credit: Freepik

FAQ

  • क्या जामुन खाने से शुगर बढ़ती है?

    जामुन का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम है। ऐसे में इसका सेवन करने से शुगर का स्तर नहीं बढ़ता है। इसके बावजूद, जामुन का सेवन सीमित मात्रा में किया जाना जरूरी होता है।
  • क्या गर्भवती महिलाओं को जामुन खाना चाहिए?

    गर्भवती महिलाओं के जामुन खाना फायदेमंद है। इसमें आयरन, विटामिन सी, पोटेशियम और फाइबर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से गर्भ में पल रहे शिशु के विकास में मदद मिलती है।
  • डायबिटीज में जामुन कितना खाना चाहिए?

    अगर आपको डायबिटीज है, तो एक दिन में महज 100 ग्राम जामुन खाना पर्याप्त होता है। आप इसका सेवन कभी भी कर सकते हैं। लेकिन, खाली पेट इसका सेवन करने पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।

 

 

 

Read Next

क्या प्रेग्नेंसी में भिंडी का पानी पीना सही है? जानें डॉक्टर से

Disclaimer