Benefits Of Drinking Date Shake For Weight Gain: बहुत से लोग पतले, तो कुछ लोग वजन भी बढ़ाना चाहते हैं। वजन कम होने से आत्मविश्वास कमजोर होने के साथ कपड़े भी फिट नहीं आते हैं। अक्सर लोग वजन बढ़ाने के लिए कई तरह के पाउडर और दवाइयों का सेवन करते हैं, जो शरीर के लिए हानिकारक होने के साथ मन मुताबिक रिजल्ट भी नहीं देते हैं। ऐसे में अगर आप हेल्दी तरीके से वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो रोज 1 गिलास खजूर का शेक पिएं। खजूर पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें सोडियम, पोटेशियम, प्रोटीन, आयरन और विटामिन सी पाया जाता हैं। इसके सेवन से वजन बढ़ने के साथ शरीर की कमजोरी भी दूर होती हैं। यह शरीर का हीमोग्लोबिन बढ़ाता है। अगर आपको मौसमी बीमारियां जल्दी-जल्दी हो जाती हैं,तो खजूर के सेवन से आपकी इम्यूनिटी मजबूत होगी और संक्रमण लड़ने की शक्ति मजबूत होगी। खजूर फेलोनिक एसिड से भरपूर होता है, जो वेट गेन में मदद करता है। वजन बढ़ाने के लिए खजूर से बने शेक पीने से डाइजेस्टिव एंजाइम्स बढ़ते हैं, जो तेजी से वजन को बढ़ाते हैं। आइए जानते हैं फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से वजन बढ़ाने के लिए खजूर शेक पीने के अन्य फायदों के बारे में.
पाचन-तंत्र के लिए फायदेमंद
खजूर का शेक पीने से पेट संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। इसमें मौजूद फाइबर के सेवन से कब्ज,गैस, एसिडिटी और अपच की समस्या से राहत मिलती है। जिस कारण पेट साफ रहता है और खुलकर भूख लगती है और तेजी से वजन बढ़ाने में मदद मिलती है।
कैलोरी से भरपूर
100 ग्राम खजूर में 282 ग्राम कैलोरी पाई जाती हैं, जो वजन को तेजी से बढ़ाता है। दूध और खूजर का शेक पीने से अच्छा कॉम्बिनेशन बनता है, जो वजन को बढ़ाता है। वजन को बढ़ाने के लिए शरीर को कैलोरी की आवश्यकता होती है। ऐसे में इसके सेवन से तेजी से वजन बढ़ता है।
मजबूत इम्यूनिटी
वजन बढ़ाने के लिए अगर आप नियमित तौर पर खजूर का शेक पीते हैं, तो तेजी से वजन बढ़ाने में मदद मिलती है। खजूर में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो मौसमी बीमारियों से बचाने के साथ हेल्दी तरीके से वजन को बढ़ाता है।
इसे भी पढ़ें- दुबले-पतले लोग सर्दियों में रोज पिएं चीकू शेक, धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा वजन
हड्डियों को मजबूत बनाए
खजूर शेक में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ इस शेक में कैलोरी की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो वजन को बढ़ाता है। खजूर शेक में डाले जाने वाली खजूर और दूध शरीर की ताकत को बढ़ाते है, जिससे वेट गेन में मदद मिलती है।
खजूर शेक बनाने का तरीका
खजूर शेक बनाने के लिए 3 से 4 खजूर और 1 गिलास दूध को लें। दोनों चीजों को ब्लेंडर में डाले और साथ में ही चुटकीभर दालचीनी पाउडर को डालकर ब्लेंडर में चलाएं। आपका खजूर शेक तैयार है, सर्व करते समय इसमें ऊपर से पिस्ता से सजाएं। खजूर का स्वाद मीठा होता है। ऐसे में इसमें और कुछ डालने की जरूरत नहीं होती है।
वजन बढ़ाने के लिए खजूर का शेक पीया जा सकता है। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इस शेक का सेवन करें।
All Image Credit- Freepik